जब तक केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को वापिस नहीं लेगी तब तक हम लोग लगातार आंदोलन करते रहेंगे। आज पूरा देश चाहता है कि केंद्र सरकार इस बढ़ती हुई महंगाई को कम करें।
आपदा के इस समय मे आवश्यक था कि कोविड टीकाकरण की कोई राष्ट्रीय नीति बनती एवं समस्त देशवासियों को निशुल्क टीकाकरण सुनिश्चित किया जाता लेकिन यह जिम्मेदारी राज्यों के सर मढ़कर केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी एवं जवाबदेही से भाग तो रही ही है साथ ही ..........
खतरा...अमेरिका में कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन में 4500 मौतें...भारत में मौत का आँकड़ा कम हो रहा है लेकिन कोरोना के नए स्ट्रेन ने चिंता बढ़ाई...नए स्ट्रेन के मरीजों की संख्या सौ के ऊपर पहुँची..विशेषज्ञों बोले- सावधानी नहीं बरती तो गंभीर खतरे के लिए तैयार रहिए..!!!
माननीय मुख्यमंत्री जी कोरोना काल में राज. पुलिस सेवा अधिनियम 1989 Section 17(c)में शिथिलता देते हुये,उप निरीक्षक भर्ती 2016 में पुनः 227 पद जोड़कर,227 बेरोजगारो के परिवार के हित मे निर्णय करें.
धन्यवाद।
@ashokgehlot51@RajCMO
आपको ओर आपके परिवार को "प्रकाश व प्रसन्नता के पर्व दीपावली पर बहुत बहुत मंगलकामनाएं। धन, वैभव, यश, ऐश्वर्य के साथ दीपावली पर माँ महालक्ष्मी आपकी सुख सम्पन्नता स्वास्थ्य व हर्षोल्लास में वृद्धि करें, इन्हीं शुभेच्छाओं के साथ।"💐शुभदीपावली💐
शुभेच्छु :- श्याम खीचड़
सीकर जिले के तासर बड़ी गांव में हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार व्यक्तियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे।
अहमदाबाद के एक टेक्सटाइल गोदाम में आग लगने की घटना दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, ईश्वर इस मुश्किल घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
राज्य सरकार ने आज विधानसभा मे जो किसान हितैषी संशोधित कृषि विधेयक पारित किया है, उसका मुख्य उद्देश्य है केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि विरोधी कानून से हमारे अन्नदाता के अधिकारों की रक्षा करना। किसानो की आजीविका को सुरक्षित व भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री,
जिन्होंने 12 साल की छोटी उम्र से जीवन की आखरी सांस तक खुद को भारत माँ की सेवा के लिए समर्पित कर दिया
स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि "बलिदान दिवस" पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि 💐🙏🏼
#IndiraGandhi#बलिदान_दिवस
नए-रंग रूप में ये हैं राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री@SachinPilot..चेहरे की दाढ़ी-मूँछ की खड़खड़ाहट के क्या कुछ और भी सियासी मायने हैं?