आज आदरणीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा बंजारा टाउनशिप का निरीक्षण किया गया, बंजारा जनों से बात की गई और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
@dm_sitapur@CdoSitapur@DdoSitapur@UpCrd
विकासखंड लहरपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर “नव निर्माण के नव वर्ष” कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभिन्न विभागों के स्टाल लगे और खंड विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभियाँ वितरित की।
@dm_sitapur@CdoSitapur@UpCrd
आदरणीय मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा विकास खण्ड लहरपुर में नैमिष वॉरियर कार्यक्रम अन्तर्गत वंदना महिला स्व0सहा0समूह की गीता देवी पत्नी सन्तोष कुमार व शंकर महिला स्व0सहा0समूह की नीलम देवी पत्नी सर्वेश कुमार को CIF की धनराशि से ई-रिक्शा वितरित किया गया।
@dm_sitapur@CdoSitapur
ग्राम पंचायत शेरपुर में आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन,अभिलेखों को अद्यतन रखने, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य आदि के आवश्यक निर्देश सर्वसम्बन्धित को दिए।
@dm_sitapur@CdoSitapur@UpCrd@UpRuralDev
ग्राम पंचायत शेरपुर में गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। पशुओं का ठीक से रखरखाव, चारा, दवा बेहतर स्वच्छता व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
@dm_sitapur@CdoSitapur@UpCrd
आज महुआताल में आयोजित ग्राम चौपाल में सहभागिता की गई। पंचायत सहायक व सचिव के अभिलेख देखे गए, सभी व्यवस्थित पाए गए। सामुदायिक शौचालय क्रियाशील है और समूह द्वारा कार्य संतोषजनक है। आरआरसी बंद पाया गया, जिस पर संबंधित सचिव को निर्देश दिए गए।
@DmSitapur@CdoSitapur@UpRuralDev
BDO लहरपुर द्वारा ग्राम चौपाल लगाई गई। सभी की समस्याएं सुनी गई, उन्हें पूर्ण करने हेतु संबंधित को निर्देशित भी किया गया। ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर पेंशन लाभार्थियों तथा अन्य योजनाओं का सत्यापन किया गया तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी देखी गई।
@dm_sitapur@CdoSitapur@UpCrd
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विकासखंड लहरपुर में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए तथा शपथ दिलाई गई।
@dm_sitapur@CdoSitapur@DdoSitapur@UpRuralDev
गांधी जयंती समारोह के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म-जयन्ती मनाई गई।
@dm_sitapur@CdoSitapur@DdoSitapur@UpCrd@CMOfficeUP
खंड विकास अधिकारी लहरपुर द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लहरपुर का निरीक्षण किया गया। छात्राओं की उपस्थिति, उनके आवास, उनकी भोजन व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया। @dm_sitapur@CdoSitapur@DdoSitapur
खण्ड विकास अधिकारी लहरपुर द्वारा दरियापुर गौशाला की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया और संबंधित सचिव एवं ग्राम प्रधान जी को कमियां दूर करने हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए।
आदरणीय जिलाधिकारी महोदय सीतापुर के निर्देशानुसार विकासखंड परिसर में विभिन्न विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी करने संबंधी विशेष कैंप का आयोजन किया गया तथा प्रमाण पत्र निर्गत कर खण्ड विकास अधिकारी लहरपुर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा उन्हें वितरित किया गया।