“जय पहाड़ जय पहाड़ी”
ये नारा कभी उत्तराखंड के राज्य आंदोलन में गूंजा जिसने मिलकर हमे अलग राज्य दिया, लेकिन आख़िर आज देखिए इन नारों को कहाँ इस्तेमाल किया जा रहा
ऐसे वीडियो से किसका भला होगा आख़िर लड़ाई और नफ़रत फैलाकर किसको फ़ायदा होगा ? व्यूज़ की लड़ाई में पीस रहा है पहाड़ का पहाड़ी
आप सभी से निवेदन है पहाड़ के युवाओं को रोजगार पलायन और विकास पर बात करनी चाहिए ऐसे ललकार और दुश्मनी को मत बढ़ावा दो और जो ऐसा कर रहे उनको भी सही राह दिखायें
क्षेत्रीय पार्टी को भी सलाह है MNS शिवसेना RJD JMM TMC AAP SP और DMK न बने बल्कि इस देवभूमि को सही राह दिखायें
#Uttarakhand
धर्म के नाम पर लड़ाने वालों के बहकावे में मत पड़िए। उनका एजेंडा तभी सफल होता है जब समाज आपस में लड़ता है। समझदारी और एकता ही सबसे बड़ा जवाब है।
#Ashishnegiukd
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष @BJP4UK महेन्द्र भट्ट जी @mahendrabhatbjp को दो टूक: उत्तराखंड की जनता को पर्यटन और यात्रा का महत्व समझाने की आवश्यकता नहीं है। प्रश्न यह है कि कर्णप्रयाग और नगरासू में हुए उपद्रव पर आपकी चुप्पी क्यों थी?
उत्तराखंड के स्वाभिमान के साथ कोई समझौता मंजूर नहीं !
चार दिन तक पवित्र गुरुद्वारे में कब्जा कर,श्रद्धालुओं को बंधक बना कर,वहां से पत्थरबाजी करने वाले निहंगो पर मुकदमा दर्ज करने की बजाय उनको वापिस भेज देना अनेक सवाल पैदा करता है।कहीं यह निहंग भाजपा सरकार द्वारा ही तो नहीं भेजे गए थे।वह असली है भी या नही ।
🇯🇵 Fully Funded PhD Scholarship in Japan!
Kochi University of Technology (KUT) has opened applications for its SSP 2027.
PhD | International Students
💰 Full Tuition + ¥150,000/month stipend
🗓️ Deadline: 16 Oct 2026
⚠️ Only for PhD applicants.
🔗 https://t.co/aaX6OFZlfo
कर्णप्रयाग में हुई मारपीट की घटना का केस हरिद्वार स्थानान्तरित करना सरकार और प्रशासन की मंशा पर अनेकों सवाल पैदा करता है । क्या उत्तराखंड सरकार का कर्णप्रयाग पुलिस पर भरोसा नहीं रह गया है ?
साफ साफ पता चल रहा है कि सरकार और पुलिस दबाव में कार्य कर रही है ।
माननीय @CP_Noida महोदया, @DCPCentralNoida@Uppolice@noidapolice
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कानून-व्यवस्था से जुड़ी दो गंभीर समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहली, लगभग प्रत्येक शराब के ठेके के बाहर प्रतिदिन शाम को बड़ी संख्या में लोग खुलेआम शराब का सेवन करते हैं। महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह स्थिति अत्यंत असुविधाजनक और असुरक्षित वातावरण उत्पन्न कर रही है। कई बार @2_noida एवं @SHObisrakh को शिकायतें और ज्ञापन दिए जा चुके हैं, किंतु स्थिति में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है।
दूसरी ओर, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं द्वारा अब केवल शाम के समय नहीं, बल्कि दिन-रात स्थायी रूप से सार्वजनिक स्थानों एवं सड़कों पर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे यातायात और नागरिक सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। आश्चर्य की बात है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इन गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं दिखाई देती।
यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है। कृपया तत्काल विशेष अभियान चलाकर खुले में शराब सेवन, सार्वजनिक उपद्रव एवं अवैध अतिक्रमण पर अंकुश लगाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें।
#GreaterNoidaWest #NoidaPolice #Bisrakh #LawAndOrder @Uppolice@noidapolice
किसी व्यक्ति के कड़े और धार्मिक ककार को ज़बरदस्ती उतार देना किसी भी परिस्थिति में सही ठहराया जा सकता है? क्या ऐसा व्यवहार किसी भी स्तर पर स्वीकार्य माना जा सकता है?
निहंग सिंह की जुबानी” यही प्रश्न उठता है कि जो लोग कल तक कृपाण को #Sikh धर्म की आस्था, पहचान और सम्मान का प्रतीक बताकर उसका समर्थन करते थे, क्या वही लोग आज नगरासू गुरुद्वारा साहिब विवाद में सामने आ रहे गंभीर आरोपों पर भी उतनी ही स्पष्टता और साहस से बोलेंगे?
#ReligiousFreedom #Justice #HumanRights #TruthMatters #Accountability #RespectFaith #StandForJustice #FreedomOfBelief #NoForcedActions
नगरासू निहंग घटना: जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने किया अनाउसमेंट, नहीं माने निहंग सिख!! अपनी जिद्द पर अड़े!! 😱
नगरासू गुरुद्वारे में 22 घंटे से गतिरोध, हाईवे किनारे बढ़ी हलचल!!
डीएम-एसपी मौके पर, फिर भी नहीं निकला समाधान, नगरासू बना प्रदेशभर में चर्चा का केंद्र!!
कर्णप्रयाग विवाद के बाद अब नगरासू में नया घटनाक्रम, प्रशासन अलर्ट मोड पर!!
चारधाम यात्रा मार्ग पर तनावपूर्ण स्थिति, नगरासू गुरुद्वारे को लेकर जारी गतिरोध!!
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नगरासू रविवार को पूरे प्रदेश की नजरों का केंद्र बना रहा। यहां स्थित गुरुद्वारे में शनिवार दोपहर शुरू हुआ विवाद रविवार तक भी जारी रहा, जिससे प्रशासनिक अमले में लगातार हलचल बनी हुई है। जिले के शीर्ष अधिकारी मौके पर डटे हैं, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ निहंग सिख गुरुद्वारे में पहुंचे और इसके बाद विवाद ने तेजी से तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते मामला इतना संवेदनशील हो गया कि जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर को स्वयं मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा।
बताया जा रहा है कि निहंग सिख गुरुद्वारा प्रबंधन के रवैये से नाराज बताए जा रहे हैं। इसी नाराजगी के चलते वे गुरुद्वारे के भीतर डटे हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं। प्रशासन लगातार वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक कोई निर्णायक नतीजा सामने नहीं आ पाया है।
घटना के बाद नगरासू क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार आवाजाही बनी हुई है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों में भी पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा और उत्सुकता बनी हुई है।
गौरतलब है कि 16 जून को कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद यह दूसरा बड़ा घटनाक्रम है, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसी कारण नगरासू की स्थिति को बेहद संवेदनशील मानते हुए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी ने मौके पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से कई बार अपील की और शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह किया, लेकिन गतिरोध लगातार बना रहा। वार्ता के कई दौर होने के बावजूद अभी तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी थी।
चारधाम यात्रा के व्यस्ततम मार्गों में से एक पर उत्पन्न इस स्थिति ने प्रशासन के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर यह गतिरोध कब समाप्त होगा और प्रशासन किस तरह सभी पक्षों को साथ लेकर समाधान तक पहुंचेगा।
फिलहाल नगरासू में हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन 22 घंटे से अधिक समय से जारी यह विवाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।
Around 8 to 10 Nihangs have taken over the Nagrasu Gurudwara in Rudraprayag. DM and SP are on site. This lawlessness is a massive threat to Uttarakhand. Why is mainstream media silent on this?