This is Unofficial Account of Two Time Olympion 2012 & 2016. CWG Gold & Bronze Medalist, Arjuna Awardee Bóxer manoj kumar fans, stubborn hard worker sportsman.
आदरणीय जिला उपायुक्त महोदय कैथल द्वारा राजौंद तहसील, बीडीपीओ कार्यालय एवं नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया कदम अत्यंत सराहनीय है।
कार्यालयों में पारदर्शिता, समयबद्ध उपस्थिति, जनसुनवाई और स्वच्छता को लेकर की गई सख्ती निश्चित रूप से आम नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।
राजौंद क्षेत्र को ऐसे नियमित निरीक्षणों और प्रभावी निगरानी की लंबे समय से आवश्यकता रही है। आशा है कि आपके नेतृत्व में प्रशासन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सुशासन और जवाबदेही की नई मिसाल कायम करेगा।
इस सकारात्मक पहल के लिए जिला प्रशासन का हार्दिक धन्यवाद।
@dckaithal@cmohry@DiprHaryana@NayabSainiBJP
मनोज कुमार जी ने राजौंद की जनता और पशुधन की पीड़ा को जिस मजबूती से उठाया है, वह हर गांववासी की आवाज़ है।
गांव के तालाबों की बदहाल स्थिति, रुके हुए रिंग बांध और अधूरे नालों का निर्माण केवल विकास का मुद्दा नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ा विषय है।
उम्मीद है माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी इस गंभीर समस्या का तुरंत संज्ञान लेकर राजौंद को राहत देने का कार्य करेंगे।
गांव की आवाज़ अब दबनी नहीं चाहिए।
— राजेश कुमार राजौंद
#Rajound #SaveVillage #Haryana #CleanWater #VillageDevelopment
खेलों और खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित व प्रेरित करने वाले युवा साथी @ParthJindal11 जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपका समर्पण, खेलों के प्रति जुनून और भारतीय खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणा है।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करें।
#HappyBirthdayParthJindal #JSW #Sports #Inspiration #IndianSports
जब खिलाड़ी अपने हक़ की आवाज़ उठाता है,
तो उसे विद्रोह नहीं — बदलाव की शुरुआत कहा जाता है।
आज भारतीय मुक्केबाजी को ऐसे लोगों की ज़रूरत है
जो सच बोलने का साहस रखें और आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए खड़े हों।
जो खिलाड़ी देश के लिए मेडल ला सकते हैं,
वो खेल व्यवस्था को भी बेहतर बनाने की ताकत रखते हैं।
अब समय आ गया है कि भारतीय बॉक्सिंग में डर नहीं,
निष्पक्षता, सम्मान और खिलाड़ियों की आवाज़ सबसे ऊपर हो।
@BoxerManojkr
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी,
राजौंद केवल मेरा गांव नहीं, मेरी पहचान और मेरी आत्मा से जुड़ा हुआ स्थान है। वहाँ के लोग, किसान, बुजुर्ग और पशुधन मेरे परिवार के समान हैं। आज जब अपने ही गांव के तालाबों को सड़ते, दुर्गंध फैलाते और पशुओं को पीने योग्य पानी के लिए तरसते देखता हूँ, तो मन बेहद व्यथित हो उठता है।
जहाँ कभी जीवन, हरियाली और गांव की संस्कृति बसती थी, वहाँ आज गंदगी और प्रशासनिक उदासीनता दिखाई दे रही है। यह केवल एक तालाब की समस्या नहीं, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य, पशुधन और गांव के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय है।
स्थिति और भी चिंताजनक इसलिए है क्योंकि रिंग बांध और नालों के निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, जबकि बारिश का मौसम शुरू होने में केवल एक महीना शेष है। यदि समय रहते कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो जलभराव, बीमारियाँ और भारी परेशानियाँ पूरे क्षेत्र को प्रभावित कर सकती हैं।
आपसे विनम्र आग्रह है कि इस विषय को प्राथमिकता देते हुए तुरंत तालाबों की सफाई, स्वच्छ जल व्यवस्था, रिंग बांध एवं नालों के निर्माण कार्य को पूरा करवाने की कृपा करें, ताकि गांववासियों और पशुधन को राहत मिल सके तथा राजौंद का सम्मान सुरक्षित रह सके।@VipulGoelBJP@MPNaveenJindal@officeofNJ
#Rajound #SaveVillage #CleanWater #Haryana #AnimalWelfare #VillageDevelopment
गुलामी में सिर्फ़ दाम मिलते हैं,
लेकिन आज़ादी की कीमत संघर्ष, त्याग और सच बोलकर चुकानी पड़ती है।” 🇮🇳🥊 @Akhilkumarboxer
भाई साहब, अब समय आ गया है कि आप जैसे महान खिलाड़ी @boxervijender और @MangteC आगे बढ़कर आने वाली भारतीय बॉक्सिंग पीढ़ी का नेतृत्व करें।
आज के खिलाड़ियों को सिर्फ़ मेडल नहीं,
बल्कि निष्पक्ष व्यवस्था, मजबूत मार्गदर्शन और निडर आवाज़ की ज़रूरत है।
अगर सीनियर खिलाड़ी अब भी चुप रहे,
तो आने वाली पीढ़ियाँ संघर्ष तो करेंगी, लेकिन सिस्टम नहीं बदल पाएँगी।
भारतीय मुक्केबाजी को अब डर नहीं, दिशा चाहिए।
अब वक्त सिर्फ़ तमाशा देखने का नहीं,
बल्कि भारतीय मुक्केबाजी को मजबूत और निष्पक्ष बनाने का है।
मेडल जीतना मुश्किल होता है,
लेकिन खिलाड़ियों के अधिकारों के लिए खड़ा होना उससे भी बड़ा साहस है।
आज की युवा बॉक्सिंग पीढ़ी प्रेरणा ढूंढ रही है।
उन्हें ऐसे सीनियर खिलाड़ियों की ज़रूरत है जो सच के साथ खड़े हों,
ना कि सिर्फ़ मंचों और तस्वीरों तक सीमित रहें।
अगर देश के बड़े खिलाड़ी एकजुट होकर खिलाड़ियों की आवाज़ बन जाएँ,
तो भारतीय मुक्केबाजी का भविष्य पूरी तरह बदल सकता है।
@PMOIndia@PTI_News@ANI@tweet2avishek@BoxerPanghal@Sportskeeda@SakshiMalik@firstpost
एक खिलाड़ी जब मैदान में उतरता है,
तो वो सिर्फ़ मुक्के, दौड़ या दांव नहीं लगाता —
वो अपना बचपन, अपनी खुशियाँ, अपने सपने और पूरा यौवन दांव पर लगा देता है।
देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होने की उम्र 17 साल निर्धारित है,
लेकिन एक खिलाड़ी तो बचपन से ही देश के लिए अपना सब कुछ अर्पित कर देता है।
फिर भी विडंबना देखिए —
देश के लिए मेडल जीतने के बाद भी उसे चैन से जीने नहीं दिया जाता।
पहले नौकरी के लिए संघर्ष,
फिर अवार्ड के लिए संघर्ष,
और उसके बाद अपनी ही फेडरेशन में ख़ुद को सही साबित करने का संघर्ष।
सबसे बड़ी पीड़ा तब होती है जब कई खिलाड़ियों के साथ
न उनके अभिभावक खड़े हो पाते हैं,
न उनके कोच,
और न ही सिस्टम उनकी आवाज़ सुनता है।
ऐसे में खिलाड़ी सच जानते हुए भी अपने सिद्धांतों से समझौता करने को मजबूर हो जाता है,
क्योंकि उसकी आवाज़ उठाने वाला कोई नहीं होता।
मेरा खेल में कोई गॉडफादर नहीं था,
लेकिन मेरे पास मेरे गुरु राजेश कुमार राजौंद जी थे,
जिन्होंने हर कठिन समय में मेरे हौसले को टूटने नहीं दिया।
उन्हीं से प्रेरणा लेकर आज मैं उन खिलाड़ियों की आवाज़ उठाने का प्रयास कर रहा हूँ,
जिनकी आवाज़ को फेडरेशन तानाशाही तरीके से दबाने की कोशिश करती है।
दुखद यह भी है कि ऐसे सिस्टम का साथ अक्सर वही लोग देते हैं
जिन्हें समय से पहले बहुत कुछ मिल जाता है।
उनकी मजबूरी बन जाती है हर बात में “हाँ” कहना,
क्योंकि सच बोलेंगे तो सिस्टम से बाहर कर दिए जाएँगे।
क्रिकेट में खिलाड़ी ही कोच बनते हैं, खिलाड़ी ही सिलेक्टर बनते हैं।
हॉकी इंडिया में भी दिलीप टिर्की जी के नेतृत्व के बाद सकारात्मक बदलाव देखने को मिला।
तो फिर दूसरे खेलों में खिलाड़ियों को निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा क्यों नहीं बनाया जाता?
आज पूरा देश विनेश फोगाट के संघर्ष को देख रहा है,
लेकिन हर खिलाड़ी किसी खेल परिवार से नहीं आता,
और न ही हर खिलाड़ी की किस्मत इतनी मजबूत होती है कि उसकी आवाज़ देश सुन सके।
आख़िर क्यों फेडरेशन खिलाड़ियों को दूसरी पंक्ति में खड़ा कर देती हैं?
जबकि सच्चाई यह है कि फेडरेशन खिलाड़ी से है, खिलाड़ी फेडरेशन से नहीं।
यह पीड़ा सिर्फ़ मेरी नहीं,
हर उस खिलाड़ी की है जिसकी आवाज़ दबा दी गई।
सवाल आज भी वही है —
आख़िर खिलाड़ी कब तक यूँ ही पिसते रहेंगे… और क्यों?
@PMOIndia@mansukhmandviya@OfficeOf_MM@Media_SAI@DGSAI@PTI_News@ANI@LovlinaBorgohai@YASMinistry@TimesNow@thetribunechd@BCCI@imVkohli@sachin_rt@DilipTirkey@the_hindu@AmarUjalaNews@boxervijender
पूरी चयन प्रक्रिया केवल हेड कोच, जज और फेडरेशन के दायरे में सीमित रखी गई है।
पूर्व अर्जुन अवार्डी, द्रोणाचार्य, ओलंपियन एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों को ऑब्जर्वर या सिलेक्शन मॉनिटर के रूप में शामिल क्यों नहीं किया गया?
जब चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और खिलाड़ियों के विश्वास की बात हो, तब @boxervijender और @Akhilkumarboxer जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित की जानी चाहिए थी। 🇮🇳🥊
@Media_SAI@PTI_News@ANI@mansukhmandviya@DGSAI@BFI_official@TimesNow
जब खिलाड़ी डर में जीने लगे,
तो खेल नहीं, व्यवस्था हार रही होती है।
अब आवाज़ बदलाव की है। 🥊🇮🇳
एक खिलाड़ी केवल पदक नहीं जीतता, वह अपने सपनों, सम्मान और मानसिक संघर्ष के साथ देश का प्रतिनिधित्व करता है।
आज भारतीय बॉक्सिंग में ज़रूरत है —
1. बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की चयन एवं कैंप प्रक्रिया की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष समीक्षा करवाई जाए।
2. खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं शिकायत निवारण हेतु स्वतंत्र तंत्र स्थापित किया जाए।
3. चयन ट्रायल्स को अधिक पारदर्शी बनाया जाए तथा अभिभावकों एवं अधिकृत प्रशिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
4. राष्ट्रीय शिविरों में कोच चयन हेतु निष्पक्ष एवं रोटेशन आधारित प्रणाली लागू की जाए।
5. पूर्व ओलंपियन, अर्जुन अवार्डी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सलाहकार समिति गठित की जाए।
6. खिलाड़ियों के अधिकारों की रक्षा हेतु एक स्वतंत्र “Athlete Welfare & Protection Mechanism” बनाया जाए।
मैंने यह आवाज़ किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि भारतीय बॉक्सिंग और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उठाई है।
खेल तभी महान बनता है जब खिलाड़ी सुरक्षित, सम्मानित और निडर महसूस करे। 🇮🇳🥊 @PMOIndia@mansukhmandviya@Media_SAI@YASMinistry@PTI_News@ANI@boxervijender@aajtak@htTweets@LovlinaBorgohai@MangteC@HaryanaKesari@punjabkesari@TimesNow@thetribunechd@BFI_official
#SupportAthletes #IndianBoxing #PlayersVoice #JusticeForPlayers #BoxingIndia
माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी,
मैं बॉक्सर मनोज कुमार आपसे निवेदन करता हूँ कि जिला कैथल की श्रीमती माया देवी की पेंशन लंबे समय से आधार लिंक/अपडेट की त्रुटि के कारण रुकी हुई है। विभागीय स्तर पर समस्या होने के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा, जिससे एक जरूरतमंद परिवार परेशान है।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें ताकि पेंशन बहाल हो सके और लाभार्थी को उसका हक मिल सके।
एक खिलाड़ी होने के नाते मेरा विश्वास है कि आपकी संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से न्याय अवश्य मिलेगा।
🙏 कृपया सहायता करें
@cmohry
फ़ोन नंबर 98134 97285
#Haryana #Pension #HelpNeeded
करनाल रेलवे स्टेशन पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भाई संदीप जी और उनके सहयोगी स्टाफ द्वारा जो आत्मीय स्वागत किया गया, उसके लिए मैं दिल से उनका आभारी हूँ। भाई संदीप जी का हार्दिक धन्यवाद।
मैं स्वयं को भारतीय रेल का एक सेवक मानता हूँ और भारतीय रेल के प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी का दिल से सम्मान करता हूँ- बॉक्सर मनोज
:
#KarnalRailwayStation #IndianRailways #Respect #Gratitude #Teamwork
@RailMinIndia@RailwayNorthern@DGPHaryana
परिवार और भाईचारा भी बॉक्सिंग की तरह ही होता है—
जितनी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी से आप इसे निभाते हैं,
उतना ही यह मजबूत और अटूट बनता जाता है।
रिंग की तरह ही यहाँ भी हर चुनौती आपको और करीब लाती है,
और हर संघर्ष रिश्तों को और मजबूत बना देता है।
— राजेश कुमार राजौंद
:
#BoxingFamily #Brotherhood #FamilyFirst #ChampionsMindset #Respect @BFI_official@Olympics
आदरणीय खेलमंत्री श्री @GauravgGautam जी,
हमारी @mkboxingacademy के सरकार द्वारा दी गई खेलनर्सरी में शामिल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भागीदारी की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद पिछले वर्ष और इस वर्ष भी हमें नर्सरी का अवसर नहीं मिला। मेरा आपसे निवेदन कृपया संज्ञान लें ताकि आगे बढ़ रही प्रतिभाओं को भी अवसर मिल सके। @dsya_haryana@DsyaHaryana
#Boxing #RuralTalent #SportsIndia #KheloIndia
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप (2–8 मार्च) का सफल आयोजन और हमारी टीम का शानदार प्रदर्शन गर्व की बात है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभी 10 मुक्केबाजों ने Khelo India University Games के लिए क्वालीफाई करते हुए 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रोंज मेडल जीतकर टीम को पहला स्थान दिलाया।
इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचेज़, वालंटियर्स और विश्वविद्यालय प्रशासन का दिल से आभार।
#Boxing #KurukshetraUniversity #KheloIndia 🥊🇮🇳
@vc_kuk@AIU_University@GauravgGautam
@BoxerManojkr@NayabSainiBJP आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी,
खेल और खिलाड़ियों के प्रति आपकी संवेदनशीलता व त्वरित संज्ञान के लिए हृदय से धन्यवाद। आपके सहयोग से न केवल समस्या का समाधान संभव हुआ, बल्कि खिलाड़ियों का मनोबल भी और अधिक मजबूत हुआ।
सदैव आभारी। 🙏