सुखिया सब संसार है, खाए और सोए।
दुखिया दास कबीर है, जागे और रोए। 🌙
जो जाग जाता है, वही संसार की नींद को पहचान पाता है। जागरण हमेशा आसान नहीं होता।
#SantKabirJayanti#APonSantKabir#AcharyaPrashant
कबीरा ते नर अंध हैं, गुरु को कहते और।
हरि रूठे गुरु ठौर है, गुरु रूठे नहीं ठौर। 🙏
जो हमें भ्रम से बाहर लाए, वही सच्चा मार्गदर्शक है। गुरु व्यक्ति नहीं, सत्य की ओर खुलता द्वार है।
#SantKabirJayanti#APonSantKabir#AcharyaPrashant
जब कबीर साहब के पास जाओगे, तो कहेंगे तुम्हारी भक्ति किसी काम की नहीं है अगर तुम संघर्ष नहीं कर सकते। और लानत भेजते हैं वो ऐसे भक्तों पर, जिनको सच्चाई के लिए लड़ना नहीं आता।
#SantKabirJayanti#APonSantKabir#AcharyaPrashant