खंडवा जिले के ग्राम सुलगांव की एक विधवा महिला की कृषि भूमि पर पर्याप्त मुआवजा दिए बिना हाईटेंशन टावर लगाए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार को न्याय, उचित मुआवजा एवं ग्रामीणों पर दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं।
माननीय मुख्यमंत्री जी तत्काल हस्तक्षेप करें।
@DrMohanYadav51
जिसके इरादों में हो धरातल का संघर्ष,
वही नेतृत्व पाता है जनता का सहर्ष!
अपनी ऊर्जा, निष्ठा और कड़े संघर्ष से संगठन को मज़बूती देने वाली खंडवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष, आदरणीय बड़ी बहन प्रतिभा रघुवंशी जी को जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाई।
सरकार के 'किसान कल्याण' और 'बंपर खरीदी' के दावों की ज़मीनी हकीकत! 📉
खंडवा में इस साल गेहूं खरीदी का लक्ष्य 1.80 लाख MT था, लेकिन प्रशासन 1.56 लाख टन पर ही सिमट गया। लक्ष्य से कोसों दूर!
सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा! 5 सालों में गेहूं बोने का रकबा तो बढ़ा, लेकिन सरकारी केंद्रों पर पंजीकरण कराने वाले किसान 44 हजार से घटकर सिर्फ 35 हजार रह गए।
बाकी किसान कहाँ गए? औने-पौने दाम में बिचौलियों को बेचने पर मजबूर हुए? @DrMohanYadav51 जी जवाब दे!
ग्वालियर में दिनदहाड़े हुई भोलू गुर्जर की हत्या ने मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था की पूरी तरह पोल खोल दी है। खुलेआम गोलियां चल रही। सरकार और ग्वालियर प्रशासन जवाब दे — क्या यही है प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था? दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए
"मैं चुप हूँ, अंधी नहीं..." खंडवा में ढाई साल बाद नगर निगम की नींद टूटी तो समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में सज गई!
1 करोड़ के विकास कार्य रोकने के लिए लेटर बम किसने चलाया, ये तो डाकिया ही जाने!
नेताओं की इस नूराकुश्ती में विकास भगवान भरोसे है। जनता सब देख रही है! 😉
#KhandwaPolitic