आखिर इस #PKS_Mall के ऑनर को किसका संरक्षण प्राप्त है जो यह शासन के किसी भी नियम को रत्ती भर भी नहीं मानता. चाहे वह @OfficialGNIDA हो या फिर #NGT ही क्यूं ना हो सबको ठेंगा दिखा रहा है और कभी मॉल के सामने की सर्विस लेन की सड़क का अतिक्रमण करता है और अब ग्रैप-4 लागू होने के बाद भी कंस्ट्रक्शन कर के नियमों की धज्जी उड़ा रहा, कृपया इसपर संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही की जाय.
@moefcc@UpforestUp@UppcbN
नेफ़ोवा के वरिष्ठ सदस्य, कोरोना वॉरियर, समाजसेवी अजय सिंह जी 6 नवंबर को हम सबको छोड़कर ईश्वर को पास चले गए।
उनके निधन से हम सब बेहद दुखी हैं। समाज के हर वर्ग की मदद के लिए वो हमेशा तैयार रहते थे। उनका जाना नेफ़ोवा परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिवार एवं मित्रों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शान्ति 🙏🙏🙏
फर्जी कुत्ता प्रेमी गैंग एवं उनको संचालित करने वाले NGO के द्वारा रचे हुए षड्यंत्र के कारण आज फिर से पंचशील ग्रीन्स 2 सोसाइटी में आवारा कुत्ते ने एक रेजिडेंट को काट लिया. आखिर इन आवारा कुत्तों को क्यों नहीं सोसाइटी के अंदर से हटाया जाना चाहिए?
सरकारी अनुशंसा को थोड़ा सा तो सम्मान दो।
लुटे पिटे घर खरीददार को थोड़ा तो आराम दो।
मान समिति की सिफारिशें,करो रजिस्ट्री जल्दी से।
मालिक अभी भी बिल्डर जिसका उसे हमारे नाम दो।
#KabHogiRegistry#KabMilegaApnaGhar
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए आदेश के बाद अब अमिताभ कांत जी की रिपोर्ट भी आ गयी.
फिर भी रुकी रजिस्ट्री पर प्रशासन की रहस्यमयी चुप्पी के खिलाफ और कौन सा रास्ता बचा है?
#KabHogiRegistry#KabMilegaApnaGhar
वजीरों को,
जगाना है,
प्रशासन को,
उठाना है,
परेशां हैं,
सुनाना है,
पजेशन दो,
बताना है,
रजिस्ट्री क्यों नहीं करते?
बताओ क्या बहाना है?
न हक जबतक मिलेगा,
हमें बढ़ते ही जाना है।
#KabHohiRegistry#KabMilegaApnaGhar
नेफोवा फाउंडेशन द्वारा आज महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर सुपरटेक इकोविलेज-2 सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक जीवन रक्षक CPR: Cardio Pulmonary Resuscitation शिविर का आयोजन AAV Clinic के सहयोग से किया।
अनुमानतः भारत में हर साल लगभग 5-6 लाख लोग अचानक हुए हृदयाघात के कारण जीवित नहीं रह पाते हैं और उनमें से एक बड़ा हिस्सा 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों का होता है।
जागरूकता एवं प्रशिक्षण की कमी के कारण देश में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में नेफोवा फाउंडेशन की यह मुहिम है कि लोगों को इसके लिए सतर्क एवं प्रशिक्षित किया जाए, जिससे आपात स्थिति में वह जरूरतमंद को मदद प्रदान कर सके।
आज के इस कैंप में सैकड़ो निवासियों एवं सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।
आने वाले दिनों में इस जागरूकता कैंप को हम लोग क्षेत्र के अलग-अलग सोसाइटी में लगाएंगे एवं लोगों को प्रशिक्षित करेंगे।।
@brajeshpathakup@mihirg@abhishek_nefowa
वर्षों पुरानी, मूलभूत जरूरत की मांग, जहां जिंदगी और मौत के बीच अगर लापरवाही हो तो बस कुछ क्षणों का ही फासला है, इतने लंबे समय तक दरकिनार करना नीति निर्माताओं की अनिच्छा और विषय के प्रति संजीदगी की कमी प्रदर्शित करता है।
जिम्मेदार अधिकारियों को अविलंब लिफ्ट एक्ट के ड्राफ्ट कैबिनेट के विचार हेतु प्रस्तुत करना चाहिए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP जी कृपया जल्द से जल्द लापरवाह बिल्डर और लिफ्ट एजेंसियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही हेतु नियम बनाकर जनमानस के में में बैठी लिफ्ट के डर और इससे होने वाली परेशानी को दूर करें।
@dmgbnagar@OfficialGNIDA@CeoNoida से आग्रह है, जिले में चल रही सभी लिफ्ट का अविलंब ऑडिट करवाकर, ट्रांसपेरेंट तरीके से जनता के साथ रिपोर्ट साझा करें। इस प्रक्रिया को हर 6 महीने या एक साल में नियमित करवाने की व्यवस्था करें।
आम्रपाली के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट ड्रीम वैली में आज पैसेन्जर लिफ्ट के गिरने से तीन से चार लोगों के साथ हादसा होने की सूचना है।
हम लोग लगातार लिफ्ट एक्ट की मांग @myogiadityanath सरकार से करते आए हैं और जेवर विधायक श्री @DhirendraGBN जी ने हाल में ही विधानसभा के पटल पर इस मुद्दे को रखा भी था. आए दिन हो रहे इन हादसो को रोकने के लिए सरकार अबिलंब लिफ्ट एक्ट उत्तर प्रदेश में लागू करे जिससे इन हादसों पर लगाम लग सके तथा संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी तय हो।
श्री @apcuttarpradesh जी, @amitabhk87 जी के अध्यक्षता में गठित @MoHUA_India भारत सरकार के कमिटी की रिपोर्ट आये अरसा हो गया।
@OfficialGNIDA@CeoNoida@YamunaAuthority द्वारा ये कब तक अमल में लाया जायेगा?
आखिर रजिस्ट्री के मुद्दे को लंबित कब तक रखा जायेगा?
घर खरीददारों के धैर्य की परीक्षा न ली जाय, अति कृपा होगी।
इसलिए विनम्र आग्रह है कि अविलम्ब निर्णय लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाएं, अन्यथा हमें भी अपने किसान भाइयों के पद चिन्हों का अनुसरण करना पड़ेगा!
निःशब्द हूं। आत्मा धिक्कार रही है।
तरस आ रहा है खुद के होने पर।
किस जंगल में हम रहते हैं वहशी भेड़ियों के बीचl
इस घटना के जिम्मेदार चुल्लू भर पानी मिले तो डूब मरो बेशर्मों!
इन पतित चरित्रहीन बिल्डर और उनकी लठैतों का न तो नाड़ा संभलता है न वहशीपन में कोई कमी है। @ghaziabadpolice@dm_ghaziabad इनपर क्यों किसी का कोई जोर नहीं है। जिस सोसायटी में ये घटना हुई, उसके बिल्डर और जिम्मेदार लोगों पर कब बुलडोजर चलेगा। हत्या का मुकदमा बिल्डर के ऊपर क्यों न चले जिसने इतना असुरक्षित बना दिया सोसायटी को?
जीवन भर की कमाई लुटाकर हमे मिला है तो बस संघर्ष, पहले घर मिलने का, मिल भी गया तो रजिस्ट्री का, उसके बाद सुरक्षित रहने का।
गौतमबुद्ध नगर के सोसायटी में महिला गार्ड, क्लीनर, मेड काम करने आती हैं, क्या नियमानुसार सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं? @dmgbnagar
क्या वहां रहने वालों के लिए बेसमेंट, पार्किंग, पार्क सुरक्षित है? @OfficialGNIDA
सरेआम जिंदगी के सपने बुन रही एक नव वयस्क महिला, जो लोगों को सुरक्षा देने आई थी सोसायटी में, उसके सुपरवाइजर द्वारा, जो ये जानता था कि गार्ड कहां नहीं हैं, कहां सीसीटीवी नहीं है, बलात्कार किया जाता है। ये कैसी जगह है? क्या कानून का भय नहीं रह गया किसी को। घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक की है लेकिन क्या अब पुलिस गौतमबुद्ध नगर के सोसाइटियों में सुरक्षा ऑडिट करवाएगी @CP_Noida ?
@Dgp@CMOfficeUP@myogiadityanath
https://t.co/RXiTY2BqTo
जिस रिपोर्ट पर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे आज वो रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप पुरी जी को अमिताभ कांत जी ने सौंप दी है।
नेफोवा की लगभग सारी मांगें रिपोर्ट में हैं। मीटिंग के मिनट में भी इसका जिक्र है, जो रिपोर्ट का हिस्सा है।
आज फ्लैट खरीददारों के संघर्ष की जीत हुई है - लेकिन अभी भी इसका धरातल पर उतरना बाकी है। जबतक अंतिम खरीददार को घर नहीं मिलता और रजिस्ट्री नहीं होती तबतक संघर्ष जारी है।
घर खरीददारों के लिए क्या हैं इसके मायने और क्या बदलाव लेकर आ रही है ये रिपोर्ट - जानने के लिए जुड़ें हमारे साथ।
हमारे साथ एक्सपर्ट्स होंगे विभिन्न बिंदुओं को समझाने के लिए।
समय - रात साढ़े नौ बजे, 21 अगस्त 2023
ट्विटर स्पेस लिंक - https://t.co/wiuxK78tEl
अभिभूत हूँ आपका सम्मान पाकर,असंख्य धन्यवाद🙏
आप सभी के मार्गदर्शन में, आप सभी की प्रेरणा से सदैव लुटे पिटे घर खरीददारों की आवाज बिना डरे मजबूती से उठाता रहा हूँ।
आवासीय एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय परामर्शदात्री समिति का सदस्य बनकर निश्चित रूप से घर खरीददारों की आवाज को और धार दे पाऊँगा।
यह सम्मान मेरा नहीं है, हर उस व्यक्ति का है जिसने अथक प्रयास से टुकड़ों में बंटे अनजान फ्लैट खरीददारों की आवाज एक सशक्त संगठन के रूप में राज्य ही नहीं केंद्र सरकार के कानों तक पहुंचाने में मदद किया है।
ये सम्मान मैं उन असंख्य घर खरीददारों को समर्पित करता हूँ जो अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं , जो अस्पतालों में पड़े हैं या जो अब हमारे बीच नहीं हैं। इनके साथ ही वैसे घर खरीददार जो आजीविका के लिए संघर्ष कर रहे हैं या जो जीवन भर की पूँजी गंवाकर सड़क पर संघर्ष करने को मजबूर हैं उन सब को भी मैं यह सम्मान समर्पित करता हूँ।
अभिषेक कुमार
अध्यक्ष, नेफोवा
@UPGovt@ChiefSecyUP@surendrasnaagar@aviral_sunil@Dkumarchandel@PANKAJPARASHAR_@vinodrajputs@AJABBHATI1@NaveenBhati_@siddharth2596@TimesNow@DhaorAshni@abhishekanandji@MinakshiKandwal@MeenakshiSTOI@sanket@mihirg@Adityakripa
"Grateful for the unwavering support of our members and allies! 🙏 As President of NEFOWA & a member of the Central Advisory Council by the Ministry of @MoHUA_India , I promise to keep raising our voices for home buyers. Your trust fuels our commitment! #HomeBuyersFirst#NEFOWA"
🚀 The #LIFTAct is absolutely crucial! 🏗️ It's high time we address incidents like this
Recent tragic incident involving a lift-related death underscores the urgency of the LIFT Act. Elevator safety is paramount, and this legislation is crucial in ensuring regular inspections, maintenance, and modernization. Let's prioritize the well-being of all by supporting measures that save lives. #LIFTAct #ElevatorSafety 🏢🛠️. #SafetyFirst
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@MoHUA_India