HPSC ने इंग्लिश विषय के 613 पदों के लिए भर्ती निकाली, 2400 अभ्यर्थियों ने स्क्रीनिंग पास की, सभी ने मेन्स परीक्षा भी लिखी लेकिन नतीजे आए तो पूरे हरियाणा में सवाल खड़े हो गए। जिस भर्ती में 613 पद भरने थे, उसमें चयन किया गया मात्र 151 का। और सबसे चौंकाने वाली बात यह कि इस सूची में न गोल्ड मेडलिस्ट दिखे, न कई बार NET-JRF क्वालिफाई करने वाले योग्य उम्मीदवार, न ही स्क्रीनिंग में टॉप करने वाले अभ्यर्थी। आखिर ये कैसी चयन प्रक्रिया है, जिसमें मेरिट पीछे छूट गई और मनमर्जी आगे निकल आई?
सरकार और HPSC को बताना चाहिए कि इतने योग्य उम्मीदवारों को क्यों नज़रअंदाज़ किया गया। क्या भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी थी? क्या मेन्स की कॉपी जाँच निष्पक्ष रूप से हुई? जब गोल्ड मेडलिस्ट और उच्च-योग्यता वाले बच्चे ही बाहर कर दिए जाएंगे, तब युवाओं में भरोसा कैसे बचेगा?
हरियाणा सरकार बार-बार नौकरी देने के दावे करती है, लेकिन जमीन पर हालात यह दिखाते हैं कि नौकरियों की घोषणाएँ तो बड़ी होती हैं, मगर चयन की प्रक्रिया पर सवालों के पहाड़ खड़े होते जा रहे हैं। यह सिर्फ 151 लोगों की सूची नहीं यह उन 2249 योग्य अभ्यर्थियों की उपेक्षा है, जिनके सपनों को बिना किसी स्पष्ट कारण के दरकिनार किया गया।
युवा पूछ रहे हैं 613 पदों में चयन 151 का क्यों? मेन्स कॉपियों की री-चेकिंग क्यों नहीं? पारदर्शी मेरिट सूची कहाँ है? सरकार को जवाब देना ही होगा क्योंकि यह मामला सिर्फ एक भर्ती का नहीं, पूरे तंत्र की विश्वसनीयता का है।
हरियाणा सरकार व HPSC आज पंचकूला में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के प्रश्न का जवाब दे:-
HPSC ने इंग्लिश विषय के 613 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इस भर्ती में 2400 अभ्यर्थियों ने स्क्रीनिंग परीक्षा उत्तीर्ण की और सभी ने Mains परीक्षा लिखी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि सभी गोल्ड मेडलिस्ट, कई बार NET-JRF qualified विद्यार्थी, यहां तक कि स्क्रीनिंग के टॉप स्कोरर्स को भी नजरअंदाज करते हुए HPSC ने मात्र 151 अभ्यर्थियों का ही चयन किया। ऐसा अन्याय क्यों?
हरियाणा सरकार बताये-
जब NET-JRF टॉपर, गोल्ड मेडलिस्ट तक HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर एग्ज़ाम में 35% भी नहीं ला पा रहे, तो यूनिवर्सिटी-कॉलेज चलाने का औचित्य क्या है?
613 पोस्ट → सिर्फ़ 151 पास
Reserved लिस्ट लगभग खाली!
क्या हरियाणा के बच्चे अकस्मात नालायक हो गए या फिर साज़िश है?
HPSC Assistant Prof (English) Stage-2 saw 2400+ candidates but only 151 selections. The low selection rate and possible reservation violations raise serious concerns about fairness and transparency. Kindly ensure a fair review so deserving candidates get justice.
#HpscAPEngscam
@NayabSainiBJP@subhashbrala माननीय महोदय,
HPSC Assistant Prof. English की भर्ती Stage2 में 2400 से अधिक उम्मीदवारों के बावजूद केवल 151 का चयन होना, Reservation का उल्लंघन,मूल्यांकन प्रक्रिया पर संदेह उत्पन्न करती है। इसलिए कृपया निष्पक्षता सुनिश्चित कराने की कृपा करें।
धन्यवाद |
#hpscassistantprofessoreng