#मध्यप्रदेश के सीधी जिले में पत्रकारों के साथ पुलिस द्वारा किए गए अमानवीय कृत्य की हम निंदा करते हैं। जहां लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ चीरहरण जैसा सलूक होता हो वहां की जनता कितना बेबस होगी!हरदोई प्रेस क्लब सीधी के SP के निलंबन की मांग करता है। @pressfreedom@BJP4MP@PMOIndia
आप सभी सम्मानित साथियों को हरदोई प्रेस क्लब की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
राष्ट्रहित की सोंच लेकर अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर आगे बढ़ें और देश का कद विश्वपटल पर ऊंचा करें।
पत्रकार श्री कुलदीप सैनी के देहान्त पर हरदोई प्रेस क्लब गहरा शोक व्यक्त करता है। वे कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे, बीते कल राजस्थान में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
ईश्वर मृत आत्मा को शांति दे एवं परिवार को ये असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
-अध्यक्ष
हरदोई प्रेस क्लब
हरदोई प्रेस क्लब के सम्मानित पदाधिकारियों को #नटराजमहोत्सव2021 में सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने वाले प्रिय अतुल अवस्थी जी का हार्दिक आभार। जिले की सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं को निरंतर हरदोई प्रेस क्लब का सहयोग मिल रहा है।
#लखीमपुर में सवाल पूछकर अपनी पत्रकारिता का धर्म निभाते पत्रकार से केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का व्यवहार बहुत ही अमर्यादित है। हरदोई प्रेस क्लब इसकी कड़ी निंदा करता है।
-अध्यक्ष,
हरदोई प्रेस क्लब
@PMOIndia@kheripolice@CMOfficeUP