👮♂️उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु प्रयागराज मंडल द्वारा दिनांक 08.06.2026 परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया.
🚉कानपुर सेंट्रल-झाँसी एग्जाम स्पेशल ट्रेन
🚉कानपुर सेंट्रल-झाँसी एग्जाम स्पेशल ट्रेन
🚉कानपुर सेंट्रल-लखनऊ एग्जाम स्पेशल ट्रेन
🚉 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ एग्जाम स्पेशल ट्रेन
🚉 प्रयागराज जंक्शन - बांदा एग्जाम स्पेशल ट्रेन
इसके अलावा, गाड़ी संख्या 64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू को 12:20 बजे से रिशिड्यूल कर 13:30 बजे चलाया गया ।
जिससे परीक्षार्थियों को मिला सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध रेल सफर।
🚆 प्रयागराज मंडल में आज मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यात्रियों की सुविधाओं, स्टेशन विकास, स्वच्छता, सुरक्षा, गाड़ियों के ठहराव एवं अन्य जनहित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि यात्रियों के सुझाव रेलवे सेवाओं को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना एवं स्टेशन पुनर्विकास कार्यों के माध्यम से प्रयागराज मंडल में आधुनिक यात्री सुविधाओं को निरंतर विस्तार दिया जा रहा है।
#PrayagrajDivision #IndianRailways #PassengerAmenities #AmritBharatStationScheme #RailDevelopment #NCRailway
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, श्री नरेश पाल सिंह द्वारा कानपुर परिक्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर विभिन्न विकास, अनुरक्षण एवं अधोसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल साथ मौजूद दे।
निरीक्षण के दौरान ओल्ड वाशिंग लाइन, न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स, जीएमसी यार्ड, सीपीसी गुड्स शेड, कानपुर अनवरगंज स्टेशन तथा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर संचालित विकास एवं रीडेवलपमेंट कार्यों का अवलोकन किया गया। साथ ही कानपुर अनवरगंज–मंधना एलिवेटेड ट्रैक परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 🚉
#GMInspection #NCRailway #Kanpur #Infra_NCR #StationRedevelopment
🌞 गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए कानपुर सेंट्रल पर भारत स्काउट एंड गाइड टीम द्वारा निःशुल्क शीतल जल सेवा प्रदान की जा रही है। 🚰
उत्तर मध्य रेलवे यात्री सुविधाओं एवं जनसेवा के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।
#JalSeva#SaveWater#NCRailway#KanpurCentral
🏆 प्रयागराज मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि
प्रयागराज मंडल ने 23 मई 2026 को टिकट चेकिंग में ₹48.50 लाख की रिकॉर्ड आय अर्जित कर नया इतिहास रचा। यह उपलब्धि सघन अभियान, प्रभावी मॉनिटरिंग एवं टीमवर्क का परिणाम है।
समस्त टिकट चेकिंग स्टाफ एवं अधिकारियों को हार्दिक बधाई। 👏
#PrayagrajDivision #NCR #IndianRailways #RecordAchievement
*महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे की अध्यक्षता में प्रयागराज मंडल में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित*
आज दिनांक 23 मई 2026 को महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में प्रयागराज मंडल के अधिकारियों के साथ प्रयागराज मंडल के संकल्प सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानपुर में प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (एन.आई.) कार्य, चुनार-चोपन सेक्शन में डीएफसीसीआईएल कनेक्टिविटी तथा इरादतगंज एवं लिंक जंक्शन के मध्य कनेक्टिविटी को और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बनाने हेतु किए जाने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के प्रारंभ में मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल ने महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे सहित मुख्यालय से आए सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर कानपुर में प्रस्तावित एन.आई. कार्यों के संबंध में पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक द्वारा विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि प्री-एन.आई. कार्य 11 जून से 20 जून 2026 तक तथा एन.आई. कार्य 21 जून 2026 को प्रस्तावित है। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों, उनकी समयबद्ध कार्ययोजना तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इसी क्रम में चुनार-चोपन सेक्शन में चुनार यार्ड से डीएफसीसीआईएल कनेक्टिविटी हेतु चल रहे कार्यों की प्रगति के संबंध में भी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। बैठक के दौरान इरादतगंज एवं लिंक जंक्शन के मध्य तीसरी लाइन निर्माण के प्रस्ताव पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में महाप्रबंधक महोदय ने निर्देशित किया कि कानपुर में प्रस्तावित एन.आई. कार्य के दौरान निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्व से सुनिश्चित रखी जाएँ, जिससे कार्य के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। साथ ही अतिरिक्त मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित रखने तथा कार्यस्थलों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए।
महाप्रबंधक महोदय ने यह भी निर्देशित किया कि कार्य निष्पादन की संपूर्ण योजना सुपरवाइजर स्तर तक स्पष्ट रूप से साझा की जाए, जिससे सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकें। उन्होंने संरक्षा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया।
बैठक में अपर महाप्रबंधक श्री यतीन्द्र कुमार, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री शरद चंद्रायन, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री अनिल कुमार द्विवेदी, प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री सतेन्द्र कुमार, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री बृजेन्द्र कुमार, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री जे.सी.एस. बोरा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री ए.के. मनुवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज श्री दीपक कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन श्री एम.एम. वारिस, अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा श्री धरंजय सिंह सहित प्रयागराज मंडल के अन्य शाखाधिकारी उपस्थित रहे।
आज दिनांक 22/05/26 को उप मुख्य यातयात प्रबंधक कानपुर श्री आकांक्षु गोविल की अध्यक्षता में कानपुर एरिया के विभिन्न अधिकारी गण तथा कर्मचारियों के साथ कानपुर स्टेशन पर यात्री हित की सुख सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया l @CPRONCR@drmncrald@GMNCR1@CPRONCR
"कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर हीट वेव से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित"
जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेन्द्र प्रसाद सिंह तथा उप मुख्य यातायात प्रबंधक श्री अकांशु गोविल के निर्देशन में आज कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यात्रियों को हीट वेव (लू) से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन एवं मास्टर ट्रेनर रेड क्रॉस सोसायटी श्री लखन कुमार शुक्ला द्वारा उपस्थित लोगों को हीट वेव के लक्षण, कारण, बचाव एवं प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव श्री आर. के. सफर, श्रीमती प्रीति तिवारी, भारतीय रेलवे एनसीआर कानपुर स्टेशन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
श्री शुक्ला ने बताया कि तेज सिरदर्द, चक्कर आना, अत्यधिक थकावट एवं कमजोरी, जी मिचलाना, उल्टी होना, दिल की धड़कन तेज होना, त्वचा का लाल एवं गर्म हो जाना, पसीना आना बंद हो जाना तथा बेहोशी या भ्रम की स्थिति लू लगने के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि तेज धूप में लंबे समय तक रहने, शरीर में पानी एवं नमक की कमी, अत्यधिक गर्म एवं उमस भरे मौसम में बाहर निकलने, पर्याप्त पानी न पीने तथा अत्यधिक शारीरिक श्रम करने से लू लगने की संभावना बढ़ जाती है।
हीट वेव से बचाव हेतु उन्होंने दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर चलने, नियमित अंतराल पर पानी पीते रहने तथा नारियल पानी, नींबू पानी एवं ओआरएस का सेवन करने की सलाह दी।
उन्होंने हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहनने, तली-भुनी एवं भारी खाद्य पदार्थों से बचने तथा तरबूज, खीरा, ककड़ी एवं पपीता जैसे मौसमी फलों का सेवन करने पर भी जोर दिया।
@RailMinIndia@GMNCR1
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सामान्य श्रेणी के यात्रियों हेतु “इकॉनमी मील मूवेबल ट्रॉली सेवा” का शुभारंभ
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर एवं सुगम सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 21 मई 2026 को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सामान्य श्रेणी के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन एवं आईआरसीटीसी द्वारा संयुक्त रूप से “इकॉनमी मील मूवेबल ट्रॉली सेवा” का शुभारंभ किया गया।
मूवेबल ट्रॉली सेवा के माध्यम से यात्रियों को यात्रा के दौरान खाद्य एवं पेय सामग्री उनके कोच तक सुलभ रूप से उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।
प्रयागराज मंडल एवं आईआरसीटीसी द्वारा यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रयास निरंतर किए जाते रहेंगे।
#passenger_amenities
आज दिनांक 21/05/26 को उप मुख्य यातयात प्रबंधक कानपुर जिला अधिकारी कानपुर के निर्देशन में हीट वेव से बचने एवं जरूरत पर त्वरित उपचार करने हेतु जानकारी दी गई @drmncrald@RailMinIndia@GMNCR1@CPRONCR
One of the busiest sections of Indian Railways where you can spot 50+ trains in just a few hours "the Prayagraj-DDU Section" 🚆🔥
Spending a night at any location along this stretch is one of my favourite activities, as you get to spot so many trains including Rajdhanis, Garib Raths, Durontos, Vande Bharat, Amrit Bharat, and many more.
Truly a heaven for railfans.
"कानपूर सेंट्रल पर चलाया गया विशेष टिकट चेकिंग अभियान"
1289 यात्रियों को प्रभारित कर वसूला गया 5,17,620/- रुपए जुर्माना
कानपूर सेंट्रल पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत टिकट जांच स्टाफ द्वारा बिना टिकट यात्रा करने वालों, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों, धूम्रपान करने वालों तथा अनबुक्ड लगेज ले जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
इस विशेष अभियान के दौरान कुल 1289 यात्रियों को विभिन्न अनियमितताओं के तहत प्रभारित किया गया, जिनसे कुल 5,17,620/- रुपये का जुर्माना वसूल किया गया । इसमें 310 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 2,22,680/- रुपये, 489 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से 2,45,740/- रुपए एवं गंदगी/धुम्रपान करने वाले 490 यात्रियों से 49,200/- रुपयेजुर्माना वसूला गया । यह अभियान न केवल राजस्व वृद्धि में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि रेल परिसरों में अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
@RailMinIndia@GMNCR1
प्रयागराज मंडल द्वारा दिनांक 26.04.2026 को यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का सफल संचालन। 🚆
🔹 कानपुर सेंट्रल–प्रयागराज जंक्शन (13:12 बजे, 12 कोच)
🔹 कानपुर सेंट्रल–प्रयागराज जंक्शन (18:15 बजे, 21 कोच)
🔹 कानपुर सेंट्रल–लखनऊ (18:30 बजे, 12 कोच)
विशेष प्रबंधों, CCTV निगरानी, RPF/GRP तैनाती एवं हेल्प डेस्क के माध्यम से हजारों परीक्षार्थियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा प्रदान की गई।
#UPHomeGuard #PrayagrajDivision #ExamSpecial #PassengerFirst
दिनांक: 27.04.2026 को प्रयागराज मंडल द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए गए।
एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का सफल संचालन:
* कानपुर सेंट्रल–लखनऊ (प्रस्थान: 18:10 बजे)
* कानपुर सेंट्रल–प्रयागराज जं. (02 स्पेशल: 13:27 व 18:40 बजे)
* कानपुर सेंट्रल–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (विशेष ट्रेन)
* फतेहपुर मेमू का सूबेदारगंज तक विस्तार
स्टेशनों पर सुदृढ़ भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं सतत मार्गदर्शन के माध्यम से परीक्षार्थियों की सुरक्षित व सुगम यात्रा सुनिश्चित की गई।
#NCRailway #RailSeva #UPHomeGuard #ExamSpecial
🚆 कानपुर सेन्ट्रल पर सघन टिकट चेकिंग अभियान
प्रयागराज मंडल द्वारा कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले कुल 247 मामलों में कार्रवाई करते हुए ₹1,36,010 का राजस्व अर्जित किया गया।
इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना और रेलवे सेवाओं को अधिक सुव्यवस्थित बनाना है।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ यात्रा करें और स्वच्छता एवं नियमों का पालन करें।