देश के खजाने का एक बड़ा हिस्सा चंद अमीर अरबपतियों के क़र्ज़े माफ़ करने में चला जाता है। मैंने माँग की थी कि बजट में ये ऐलान किया जाए कि आगे से किसी अरबपति के क़र्ज़ माफ़ नहीं किए जाएँगे। इस से बचने वाले पैसे से
1. मिडल क्लास के होम लोन और व्हीकल लोन में छूट दी जाए; किसानों के कर्ज़े माफ़ किए जायें।
2. इनकम टैक्स और GST की टैक्स दरें आधी की जायें।
मुझे दुख है कि ये नहीं किया गया।
निगम शिक्षकों को दिसंबर माह की सैलरी नहीं मिली है अभी तक, जनवरी का महीना भी बीत रहा है फिर 2 महीने की सैलरी ड्यू हो जायेगी। सैलरी कर्मचारियों का हक है, घर चलाना मुश्किल हो रहा है। सभी कर्मचारियों को समय से सैलरी मिलनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।