हिमाचल राज्य चयन आयोग द्वारा रिजल्ट जारी करने में देरी से नाराज चल रहे JOA-IT के अभ्यर्थियों ने आयोग के दफ्तर के बाहर तंबू गाड़कर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है. जब तक रिजल्ट घोषित नहीं किया जाता, वे प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे.
हिमाचल में कांग्रेस सरकार @INCIndia ने एक साल से क्लास थ्री को कोई भर्ती नही की ओर चयन बोर्ड भी बंद कर दिया है और एक साल से विजीलेंस जांच के नाम पर पुराने रिजल्ट भी नही दे रहे। #HPPSC#HAS#HimachalPradesh
मुख्यमंत्री मीडिया में ब्यान दे रहे हैं कि हम JOAIT(817) के रिजल्ट के लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं, जबकि कानूनी सलाह 25 दिन पहले ही आ चुकी है जिसमें कहा है दोषियों के लिए सीट्स होल्ड करके बाकियों का रिज़ल्ट घोषित किया जाए। JOA IT(817) की फाइल कार्मिक विभाग की ब्राँच में पड़ी है 1/2
जयराम सरकार के समय JOA IT(939) का पेपर लीक हुआ, परंतु उन्होंने सिर्फ दोषियों का रिज़ल्ट रोककर शेष अभ्यर्थियों का रिज़ल्ट घोषित करवाया। सुक्खू सरकार इस मामले पर राजनीति कर रही है, परंतु यह राजनीति कहीं चुनावों में भारी न पड़ जाए।
@sukhusukhvinder@jairamthakurbjp