पूज्यनीय
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को संपूर्ण TET उत्तीर्ण शिक्षामित्र परिवार की तरफ से जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य जीवन की मंगलकामना है 💐💐
@myogiadityanath
#टेटपास_शिक्षामित्र_इकोगार्डन_शांतिपूर्ण_धरना
टेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र शान्ति-पूर्ण धरना इकोगार्डन लखनऊ
"तृतीय दिवस"
--------------------
सेवा में
माननीय मुख्यमंत्री जी
उ०प्र० सरकार, लखनऊ।
विषयः टेट/सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्रों की प्रमुख समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में।
महोदय,
शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति उम्र (टेट सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र संगठन द्वारा अनेकानेक प्रस्तुत, अप्रस्तुत माध्यमों से शासन प्रशासन के समक्ष तत्कालीन शिक्षामित्रों की समस्याओं/मांगों के समुचित निराकरण हेतु प्रयास किया जाता रहा है। परंतु कोई निराकरण नहीं हुआ है। इसलिए वर्तमान परिस्थिति जन्य परिप्रेक्ष्य में सभी शिक्षामित्र स्नातक, बीटीसी प्रशिक्षित है इनमें से लगभग 50000 शिक्षामित्र टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण है जो कि एनसीटीई के शिक्षक बनने की योग्यता के मानकों को पूरा करते हैं. पुनः संगठन अपनी समस्याओं/मागों को आपके समक्ष निम्न लिखित बिंदुओं के माध्यम से इस विश्वास के साथ रख रहा है कि इस बार पूर्ण स्थाई समाधान का लाभ शिक्षामित्रों को मिलेगा।
1- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं अन्य राज्यों की भांति उत्तर प्रदेश ने की पूर्ण योग्यता रखने वाले एनसीटीई के शिक्षक बनने के मानकों को पूरा करने वाले लगभग 50000 प्रशिक्षित शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों को उनके दीर्घकालीन 25 वर्षों के कार्यानुभव को भी दृष्टिगत रखते हुए स्थाईकरण की व्यवस्था की जाए।
2- नॉन टेट शिक्षामित्र को उनकी योग्यता को विभाग द्वारा पूर्ण कराते हुए स्थाईकरण की व्यवस्था प्रदान की जाए।
3 उपरोक्त मांगों के पूर्ण होने तक तत्काल में सभी शिक्षामित्र को वर्तमान महंगाई को देखते हुए तथा शिक्षक गरिमा का मान रखते हुए उचित मानदेय 12 माह का दिया जाए तथा शिक्षकों के समान चिकित्सकीय अवकाश, 14 सीएल, एवं अन्य अवकाश प्रदान किए जए।
महिला शिक्षामित्रों के अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण/शिक्षामित्रों के समायोजन के जारी शासनादेश पत्रांक-गु०वि०/ शि०मि० शासनादेश प्रस्ताव/6639/2024-25 दिनांक 14 अक्टूबर, 2024 का कार्यक्रम शिड्यूल शीघ्र जारी किया जाये।
अतः आपसे करबद्ध निवेदन है कि शिक्षामित्र की समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण कर अनुगृहीत करने की कृपा करें। संगठन सदैव आपका आभारी रहेगा।
@myogiadityanath@myogioffice@narendramodi@RSSorg@aajtak@News18UP@BJP4India@UPGovt@BJP4UP@dpradhanbjp@AmarUjalaNews@Live_Hindustan@JagranNews@news24tvchannel@bstvlive@TV9Bharatvarsh
भवदीय
गुड्डू सिंह (प्रदेश अध्यक्ष)
शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश
#justice_for_uptet_qualified_sm
माननीय मुख्यमंत्री जी🙏🏻 शिक्षामित्रों को नियमित करो🙏🏻 क्योंकि शिक्षामित्र विगत 23 से 24 वर्षों से प्राथमिक विद्यालय में बड़ी लगन से काम कर रहे हैं,वह शिक्षक की सभी योग्यता रखते हैं,सभी TET/CTET शिक्षामित्रों पर कृपा करें 🙏🏻
@CMOfficeUP@PMOIndia
#justice_for_uptet_qualified_sm@myogiadityanath जी up और उत्तराखंड के शिक्षा मित्रों की एक ही नियमावली तो अन्तर क्यों? यूपी मे भी उत्तराखंड जैसे शिक्षा मित्रों को लाभ प्रदान करें 🙏सभी टेट /सीटेट उत्तीर्ण शिक्षा मित्र आजीवन आपके आभारी रहेंगे ।
@myogiadityanath
#justice_for_uptet_qualified_sm
हे प्रभू ! हे नाथ ! हे संत शिरोमणि मान्यवर आपने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये योग्यता का जो पैमाना बनाया है उसे हम प्रदेश के लगभग 50000 शिक्षा मित्र ncte की गाइडलाइन के अनुसार पूरा करते हैं हम पर दया करो नाथ 🙏
@myogiadityanath