लखनऊ
➡️Yes Gas को उत्तर प्रदेश में लॉन्च किया गया
➡️यूपी के AAG विनोद कुमार शाही ने किया उद्घाटन
➡️गोमतीनगर के होटल में कार्यक्रम का आयोजन
➡️UBS इंडस्ट्रीज़ के डायरेक्टर प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे
➡️आज से आधिकारिक तौर पर YES GAS की शुरुआत
➡️AAG वीके शाही ने कई डीलरों को सर्टिफिकेट सौंपा
#Lucknow #YesGas #UPNews
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में ‘‘नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति-2020’’ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति-2020 एवं मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में नाव दुर्घटना से बचाव हेतु की जाने वाली तैयारी, नाव संचालन हेतु आवश्यक तैयारी, जन जागरूकता कार्यक्रम, नाव सुरक्षा हेतु अन्य आवश्यक दिशा निर्देश तथा नाव सुरक्षा हेतु ‘‘क्या करें, क्या न करें’’ इत्यादि समस्त आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये हैं।
@CdoPrayagraj@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@rahat_up
#जनता_दर्शन (प्रातः 10 बजे से) में आए जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
👉जनता दर्शन के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया l
👉यदि आपकी भी कोई शिकायत है तो जनता दर्शन में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र उपलब्ध करा सकते है।
👉कृ0सर्वप्रथम सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराएं।
@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@mygovindia
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में आज जनपद प्रयागराज के विभिन्न तहसीलों में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का सफल आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस अभ्यास में बाढ़, नाव दुर्घटना, अग्निकांड एवं नदी कटान जैसी आपदाओं से निपटने हेतु विभिन्न विभागों एवं राहत-बचाव एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव (Search & Rescue) कार्यों का प्रदर्शन किया गया।
एसडीआरएफ, आर्मी, पीएसी, जल पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड एवं अन्य विभागों की टीमों ने प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा आपदा के समय त्वरित समन्वय की अपनी तैयारियों का सफल प्रदर्शन किया।
@CdoPrayagraj@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वच्छता समिति की बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन एवं “मेरा तालाब, मेरी जिम्मेदारी” अभियान की समीक्षा की गई। शौचालय निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए तथा खराब प्रगति वाले एडीओ (पंचायत) का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए। साथ ही चयनित तालाबों को ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट मुक्त बनाने, वर्षा ऋतु से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने तथा प्रत्येक सप्ताह विशेष प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए।
@CdoPrayagraj@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
जिलाधिकारी महोदय ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। टॉप-10 पेंडेंसी वाले वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा बैंक एवं विद्युत विभाग को लंबित प्रकरणों का जल्द समाधान कर अधिक से अधिक सोलर कनेक्शन सुनिश्चित करने को कहा।
प्रत्येक विकास खंड में एक-एक "सोलर ग्राम" विकसित कर गांव के शत-प्रतिशत घरों में सोलर कनेक्शन कराने के निर्देश दिए। कहा गया कि पीएम सूर्यघर योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सब्सिडी से लोगों को बिजली बिल में बचत होगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
@CdoPrayagraj@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
प्रयागराज में 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संगम नोज पर भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए 15 से 21 जून तक योग सप्ताह के अंतर्गत रन फॉर योग, योगाभ्यास, जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। आमजन ऑनलाइन योग सत्र से जुड़कर विश्व रिकॉर्ड का हिस्सा भी बन सकते हैं।
इस वर्ष की थीम है – “Yoga for Healthy Ageing”।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@CdoPrayagraj@ChiefSecyUP
#जनता_दर्शन (प्रातः 10 बजे से) में आए जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
👉जनता दर्शन के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया l
👉यदि आपकी भी कोई शिकायत है तो जनता दर्शन में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र उपलब्ध करा सकते है।
👉कृ0सर्वप्रथम सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराएं।
@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@mygovindia
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सोरांव के द्वारा ग्राम पंचायत - सोरांव में चौपाल लगाकर स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय के पात्र लाभार्थियों का आवेदन लिया गया और उनके प्रथम एवं द्वितीय किस्त की मांग और प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को निशुल्क सोलर पैनल योजना के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें जानकारी दी गयी।
@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@UPGovt@CdoPrayagraj@InfoDeptUP
जिलाधिकारी ने चकबंदी कार्यों की समीक्षा करते हुए 10 वर्ष से अधिक समय से लंबित ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों में चकबंदी कार्य बाधित है, वहां चकबंदी अधिकारी एवं तहसीलदार संयुक्त बैठक कर गतिरोध दूर करें। साथ ही लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण तथा कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@CdoPrayagraj@ChiefSecyUP
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। बिना नम्बर प्लेट, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के बिना तथा गलत नम्बर प्लेट का उपयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने, ओवरलोडिंग पर रोक लगाने, अवैध परिवहन की सघन जांच करने तथा सभी ईंट भट्ठों से विनियमन शुल्क जमा कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सभी उपजिलाधिकारियों को तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की नियमित बैठकें आयोजित कर अवैध खनन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@CdoPrayagraj@ChiefSecyUP
जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में राजस्व, आईजीआरएस एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण, आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान एवं राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। लापरवाही पर माण्डा के नायब तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा सदर दक्षिणी के नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भूमाफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@CdoPrayagraj@ChiefSecyUP
धनबाद जिले में #जनगणना_2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य पूर्णतः डिजिटल माध्यम से HLO App के जरिए संचालित किया जा रहा है। जिले में 11 चार्ज, 3011 HLB, 3178 प्रगणक एवं 530 पर्यवेक्षक मिलकर 4.24 लाख से अधिक मकानों का सर्वेक्षण कर रहे हैं। अब तक 7262 परिवारों ने Self Enumeration के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की है। नागरिकों से अपील है कि वे सही जानकारी देकर जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग करें, क्योंकि यही आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं का आधार बनेंगे।
#Census
@prdjharkhand@CensusIndia2027
प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना-पत्रों पर गंभीरता एवं के साथ विस्तारपूर्वक विचार किया गया। प्रत्येक प्रकरण के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा संपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखें।
प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक संपन्न जनसुनवाई के दौरान प्राप्त समस्त प्रार्थना-पत्रों का संवेदनशीलता एवं गंभीरतापूर्वक परीक्षण किया गया। सभी मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखें।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया को आधुनिक, पारदर्शी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से आज ई-नीलामी मॉड्यूल का शुभारंभ किया गया। अब नागरिक https://t.co/3oNIVLNCee पर जाकर घर बैठे पीडीए की संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकेंगे। इस डिजिटल व्यवस्था से नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। पोर्टल पर प्रत्येक संपत्ति का विवरण, मानचित्र, कारपेट एरिया एवं बेस प्राइस स्पष्ट रूप से उपलब्ध रहेगा। साथ ही, बोलीदाता रीयल-टाइम में लाइव बोलियों को देख सकेंगे, जिससे निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा। धरोहर राशि एवं अन्य भुगतान भी सुरक्षित डिजिटल माध्यम से किए जाएंगे।