आज राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पंचायत एवं निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
पंचायत व निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि पूरी ताकत के साथ तैयार है। गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक जनता की आवाज़ बनकर लोकतंत्र की रक्षा और जनहित की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
बैठक में नेता विपक्ष टीकाराम जूली जी, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी यादव जी एवं पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
मोदी जी, अहंकार छोड़िए।
छात्रों की गूंज सुनिए, उनकी 3 मांगें पूरी कीजिए।
- नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा लीजिए।
- छात्रों पर बर्बरता करने वाले गुनहगारों की जवाबदेही तय कीजिए।
- छात्रों के साथ हुए हर अन्याय के लिए उनसे माफ़ी मांगिए।
मैं, कांग्रेस पार्टी और पूरा विपक्ष छात्रों और उनकी इन मांगों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है।
आपने न सिर्फ हमारी education system पर पूरा कब्ज़ा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया - और इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।
छात्रों की मांगें साफ़ हैं:
1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।
2. छात्रों से माफ़ी मांगे।
3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री गोविंद सिंह जी डोटासरा के संघर्षशील एवं जनसमर्पित 6 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व, कर्मठता एवं संगठन के प्रति समर्पण ने कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान की है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, दीर्घायु, ऊर्जावान एवं यशस्वी रहें तथा आपके नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करती रहे।
@GovindDotasra@INCRajasthan
#GovindSinghDotasra #RajasthanCongress
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं सादर नमन।
आर्थिक उदारीकरण, दूरदर्शी नेतृत्व और कठिन परिस्थितियों में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए लिए गए उनके ऐतिहासिक निर्णय सदैव स्मरणीय रहेंगे।
देश के विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में उनका योगदान प्रेरणास्रोत है।
#PVNarasimhaRao
मंशाराम /डुंगरजी मेघवाल धोराढाणी गाँव उम्मेदाबाद यह लड़का 3 दिनों से लापता है मेरा जालोर पुलिस से निवेदन है कि सम्बंधित थाना बिसनगढ़ को अवगत करवाकर बच्चे को ढूंढने में मदद करे उनका परिवार दुःखी न हो
@PoliceRajasthan@RajPoliceHelp@JalorePolice
@JalorePolice@RajPoliceHelp@PoliceRajasthan श्री मान जी विशेष टीम बनाकर सभी जगहों से cctv फुटेज के साथ जांच पड़ताल करें ताकि समय पर उनका पता लगाया जा सके क्यो की समय रहते नही मिलने पर 3-4 दिन के बाद अनहोनिया होती है जिससे परिवार टूट जाता है
हमे आप पर विश्वास है जल्दी पता करेंगें 🙏🙏🙏🙏
मंशाराम /डुंगरजी मेघवाल धोराढाणी गाँव उम्मेदाबाद यह लड़का 3 दिनों से लापता है मेरा जालोर पुलिस से निवेदन है कि सम्बंधित थाना बिसनगढ़ को अवगत करवाकर बच्चे को ढूंढने में मदद करे उनका परिवार दुःखी न हो
@PoliceRajasthan@RajPoliceHelp@JalorePolice
पूज्य पिताश्री के देवलोकगमन पर श्री श्री गंगानाथ जी महाराज ने हमारे निवास पर पधारकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की।
दुःख की इस घड़ी में दिए गए संबल और इस आत्मीयता के लिए मैं और मेरा समस्त परिवार हृदय की गहराइयों से आपका आभार व्यक्त करता है।
पूज्य पिताश्री स्व. श्री छौगालाल जी सुथार के देवलोकगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अशोक गहलोत जी ने हमारे निवास पर पधारकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की।
दुःख की इस घड़ी में दिए गए संबल और इस आत्मीयता के लिए मैं और मेरा समस्त परिवार हृदय की गहराइयों से आपका आभार व्यक्त करता है।
@ashokgehlot51
सच्चाई व साहस के पर्याय, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष आदरणीय हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनायें। Rahul Gandhi #RahulGandhi#happybirthday#RaGa
भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है।
ज़रा सोचिए - देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ़ NEET की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है।
आज कोटा से, और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं - इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है।
हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक - या तो सपने देखने नहीं दिए गए, या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए।
‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ अभियान नहीं - एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक़ दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।
#ChhatronKiGoonj
राजस्थान से श्री नीरज डांगी जी को पुनः राज्यसभा चुनाव हेतु कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके सफल कार्यकाल की कामना है।
@neerajdangiinc