Thank you, Hon. Minister Sri @ChouhanShivraj Ji, for your wishes. With the support of PM Shri @narendramodi Ji and the NDA government, I'm committed to serving the people of Andhra Pradesh diligently. Together, let's strive for the holistic development of our state and nation. Jai Hind!
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और एनडीए सरकार के सहयोग से, मैं आंध्र प्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए पूरी लगन से प्रतिबद्ध हूँ। आइये, हम सब मिलकर अपने राज्य और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए प्रयास करें। जय हिंद!
Thank you, Hon. Union Minister Sri @mansukhmandviya Ji. I'm honored to serve the people of Andhra Pradesh alongside @ncbn garu and the NDA family. Together, we'll strive to bring prosperity and welfare to our state. Jai Hind!
Thank you, Hon. Minister Sri @JM_Scindia Ji, for your best wishes. I am humbled to have the opportunity to serve as a Cabinet Minister of Andhra Pradesh. Together, let us strive to achieve new milestones and fulfill the aspirations of our people. Jai Hind!
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आंध्र प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में सेवा प्रदान करने का अवसर मिलने पर मुझे उत्तरदायित्वपूर्ण प्रसन्नता हो रही है। आइए हम सब मिलकर विकास के नये प्रतिमानों को प्राप्त करने और अपने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करें। जय हिंद!
Thank you, Hon. Minister Sri @nitin_gadkari Ji, for gracing the occasion with your presence. We are determined to work tirelessly for the development and prosperity of our state. Together, we will strive to fulfill the aspirations of our people and contribute to the growth of our nation. Jai Hind!
माननीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी, इस सुअवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आपका धन्यवाद। हम अपने राज्य के विकास और समृद्धि हेतु अथक प्रयास करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हम सब मिलकर अपने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे और अपने राष्ट्र के विकास में योगदान देंगे। जय हिंद!
Thank you, Hon. Minister Sri @JPNadda Ji, for your gracious words and support. It's indeed a privilege to serve as a Cabinet Minister of Andhra Pradesh alongside Sri @ncbn garu. With the guidance of the NDA leadership and the vision of 'Viksit Andhra Pradesh,' we are committed to driving unprecedented progress and development in our state. Together, we will strive to fulfill the aspirations of our people and contribute to the vision of 'Viksit Bharat@2047' envisioned by Hon. PM Shri @narendramodi Ji. Your blessings are invaluable to us. Jai Hind!
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JPNadda जी, आपके अनुग्रहपूर्ण शब्दों और समर्थन के लिए धन्यवाद। श्री @ncbn गारू के साथ आंध्र प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में सेवा प्रदान करना वास्तव में बड़े सौभाग्य की बात है। एनडीए नेतृत्व के मार्गदर्शन और 'विकसित आंध्र प्रदेश' के दूरदर्शी लक्ष्य के साथ, हम अपने राज्य में अभूतपूर्व प्रगति और विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सब मिलकर अपने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे और माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा परिकल्पित 'विकसित भारत@2047' की लक्ष्य-प्राप्ति में योगदान देंगे। आपके आशीर्वचन हमारे लिए अमूल्य हैं। जय हिंद!
Thank you, Hon'ble Minister Shri @AmitShah Ji, for your special wishes. I am deeply honored to serve as a Cabinet Minister of Andhra Pradesh. Together, with the support of the NDA government, we are committed to realizing the aspirations of the people and propelling our state towards greater prosperity. Jai Hind!
माननीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी, आपकी विशेष शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आंध्र प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सेवा प्रदान करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। एनडीए सरकार के सहयोग से हम लोगों की आकांक्षाओं को साकार करने और अपने राज्य को अधिक समृद्धि की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जय हिंद!
Hon'ble Prime Minister Shri @narendramodi ji, I extend my heartfelt gratitude to you for gracing the oath-taking ceremony of Andhra Pradesh cabinet ministers with your presence. Your leadership continues to inspire us to strive for the betterment of our state and the nation. I am eagerly looking forward to working together with you for the advancement of our state.
Congratulations to all parties involved in this significant mandate. Together, let's work towards a prosperous future for Andhra Pradesh. Jai Hind!
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, नवगठित आंध्र प्रदेश कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में अपनी उपस्थिति से हमें अनुगृहीत करने के लिए मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपका नेतृत्व हमें अपने राज्य और राष्ट्र की उन्नति हेतु प्रयासरत रहने के लिए सदैव अभिप्रेरित करता है। मैं अपने राज्य के समुचित संवर्द्धन के निमित्त आपके साथ मिलकर काम करने के प्रति अत्यंत उत्सुक हूँ।
इस महत्वपूर्ण जनादेश को हासिल करने वाले सभी दलों को हार्दिक बधाई। आइये, हम एकजुट होकर आंध्र प्रदेश के समृद्ध भविष्य-निर्माण की दिशा में काम करें। जय हिंद!