मेरे शर्ट का वो बटन ठीक है जो तुमने टांका था
तुमने नई साड़ी ले ली ना
पुराने वाले के पल्लू में बहुत फांका था
और मेरे जाते वक्त रोते-रोते जो तेरा चश्मा गिरा था
उस चश्मे की दोनों कांचे ठीक है ना
मां, छोड़ ना घर-बार की बातें
इतना बता तू ठीक तो है ना।
@VarmaSuhani@ManjuSh32041966
आपदा में सुरक्षा तभी सम्भव, जब तैयारी संस्थागत रूप ले।
जून 2023 में इसी भवन की आधारशिला भी माननीय मुख्यमंत्री श्रद्धेय श्री @myogiadityanath जी ने रखी थी, और रिकॉर्ड समय में उसका लोकार्पण भी उन्हीं के कर-कमलों से हुआ।
मेरा दृढ़ मत है कि कानून-व्यवस्था यदि राज्य की पहली सुरक्षा-पंक्ति है, तो आपदा प्रबंधन उसकी दूसरी — और आज मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश इन दोनों ही क्षेत्रों में देश का नेतृत्व कर रहा है। यह मेरे लिए अत्यंत गौरव की बात है कि प्रदेश की यह महत्वपूर्ण संस्था मेरी कर्मभूमि सरोजनीनगर की धरती पर स्थापित हुई है।
तेज बारिश भी हज़ारों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के जोश को कम नहीं कर सकी। आप सभी के इस अपार स्नेह और सहभागिता के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
सरोजनीनगर सेवा, संकल्प और विकास के इस पथ पर सतत अग्रसर रहेगा।
सरोजनी नगर में जन-जन की आस्था मेरे लिए सर्वोपरि है। धार्मिक आयोजन केवल परंपराओं के निर्वहन का माध्यम नहीं हैं बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और सरोजनी नगर परिवार को एक सूत्र में जोड़ने की सशक्त कड़ी भी हैं।
इन आयोजनों के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक विरासत सशक्त होती है और समाज में एकता एवं सहयोग की भावना निरंतर प्रबल होती है।
भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, कुशल नेतृत्वकर्ता एवं सफल प्रशासक, बिहार व मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. लालजी टंडन 'बाबू जी' की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए किए गए उनके कार्य, हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय उच्च शिक्षा राज्यमंत्री एवं हरदोई जनपद की शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक श्रीमती रजनी तिवारी जी, आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं!
आप सदैव स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें, देवाधिदेव महादेव से आपके मंगलमय जीवन की कामना है।
ज्ञान, स्वास्थ्य, खेल और हरित ऊर्जा का नया मॉडल बन रही हैं सरोजनीनगर की RWAs!
सरोजनीनगर की Resident Welfare Associations (RWAs) अब केवल आवासीय समितियां नहीं, बल्कि ज्ञान, स्वास्थ्य, खेल और हरित ऊर्जा से समृद्ध आदर्श सामुदायिक केंद्रों के रूप में विकसित हो रही हैं।
अब तक 62 RWAs में 1,600 से अधिक पुस्तकों से सुसज्जित पुस्तकालय स्थापित किए जा चुके हैं। CSR के सहयोग से 25 RWAs में आधुनिक ओपन जिम, 100 सार्वजनिक बेंच, 50 सोलर लाइट्स तथा 8 RWAs में कम्युनिटी सोलर प्लांट स्थापित कर नागरिक सुविधाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई दिशा दी गई है।
युवा शक्ति को स्वस्थ और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से 50 RWAs के बच्चों को स्पोर्ट्स किट भी उपलब्ध कराई गई हैं।
लक्ष्य स्पष्ट है—सरोजनीनगर की सभी RWAs को ज्ञान, स्वास्थ्य, खेल और हरित ऊर्जा से युक्त आदर्श सामुदायिक केंद्रों के रूप में विकसित करना, जहां प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं और बेहतर जीवन का वातावरण उपलब्ध हो।
सम्पन्न, समृद्ध और विकसित सरोजनीनगर
सरोजनीनगर में जन-जन के लिए सुविधा है, नारी सशक्तिकरण है, डिजिटल शिक्षा है, युवाओं को कुवृत्ति से दूर रखने का समाधान है, सबके लिए सम्मान है।
भावी पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य देने के संकल्प में आप सभी का सहयोग अत्यंत प्रेरणादायी है।
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में बीते दिनों 35 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। आइए, पर्यावरण संरक्षण के इस जनआंदोलन को और अधिक सशक्त बनाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनकी देखभाल का संकल्प लेकर हरियाली बढ़ाने में अपना सक्रिय योगदान दें।
सनातन संस्कृति हमारी पहचान, हमारी विरासत और जीवन को दिशा देने वाला शाश्वत मार्ग है। आज श्री हनुमान जी एवं भगवान महादेव के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु के श्रीचरणों में नमन कर मन को असीम शांति, आत्मबल एवं नई सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।
प्रभु से प्रार्थना है कि हम सभी सनातन के सत्य, सेवा, करुणा और धर्म के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र एवं समाज की निरंतर सेवा करते रहें।
जय श्री राम!
जय बजरंगबली!
हर हर महादेव!
तिरंगा केवल झंडा नहीं,
यह हर भारतीय की पहचान, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
आइए, तिरंगे के सम्मान, गौरव और मर्यादा को सदैव अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लें।
राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳
माननीय कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं सफल जनसेवा की मंगलकामना।
महाराष्ट्र के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं। आपके कुशल नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास, सुशासन और समृद्धि के पथ पर निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।
जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं!
“राष्ट्र सर्वोपरि है, लोकतंत्र उसकी शक्ति; राष्ट्रहित की रक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”
आज मा० प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में कांग्रेस की देशविरोधी गतिविधियों के विरोध में आयोजित विरोध प्रदर्शन एवं पैदल मार्च में सहभागी बना।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नीरज सिंह जी, प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय जी, नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी, महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी एवं जिला अध्यक्ष श्री विजय मौर्य जी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त नागरिक उपस्थित रहे।
माताओं, बहनों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों की व्यापक सहभागिता और अपार जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्र के सम्मान, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समाज का हर वर्ग एकजुट है।
भाजपा कार्यकर्ता के रूप में मेरा प्रयास सदैव रहा है कि विकास, सुशासन और कानून के सम्मान के साथ राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। यही भाजपा की जनसेवा, राष्ट्रनिष्ठा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का मूल मंत्र है।
“मेरा बूथ, सबसे मजबूत” — सशक्त संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
आज उत्तर प्रदेश की समस्त 403 विधानसभाओं में एक साथ आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की कड़ी में चांसलर क्लब, आशियाना, लखनऊ में आयोजित सरोजनीनगर विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में अपने कर्मठ बूथ अध्यक्ष साथियों से संवाद एवं उनका सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सरोजनीनगर के सभी 652 बूथ अध्यक्षों ने अभूतपूर्व परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को निरंतर मजबूत किया है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि चुनाव और संगठन की वास्तविक शक्ति हमारे बूथ कार्यकर्ता हैं। हमारा प्रत्येक बूथ केवल संगठन की इकाई नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना, जनसेवा और संगठनात्मक शक्ति का सबसे मजबूत केंद्र है।
यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के संगठनात्मक विज़न, मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व तथा माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी के मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनकेंद्रित बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
सम्मेलन में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क अभियान और बूथ सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 नए सदस्य जोड़ने तथा केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को बूथ के प्रत्येक परिवार तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।
SARAL App एवं Digital Learning Platform (DLP) के माध्यम से तकनीक से सशक्त हमारे कार्यकर्ता संगठन की शक्ति को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेंगे।
भाजपा का नेतृत्व ईमानदार है और हमारी विचारधारा ‘राष्ट्र प्रथम’ है। राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और सशक्त भविष्य के लिए सुशासन के साथ-साथ सनातन संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना भी आवश्यक है। राष्ट्र की मजबूती, सुशासन और सनातन की रक्षा के लिए केंद्र और प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार आवश्यक है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महासचिव श्री गोविंद नारायण शुक्ल जी, महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, पूर्व सांसद श्रीमती पूर्णिमा वर्मा जी, महानगर अध्यक्ष श्री आनन्द द्विवेदी जी, जिला अध्यक्ष श्री विजय मौर्य जी, पूर्व विधायक श्री सुरेश चंद्र तिवारी जी व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री पुष्कर शुक्ला जी एवं श्री रामशंकर त्रिपाठी जी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे समर्पित बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन एवं संगठन के प्रति समर्पण “मेरा बूथ — सबसे मजबूत” के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा और सरोजनीनगर संगठनात्मक सशक्तिकरण की एक नई मिसाल स्थापित करेगा।
“मेरा बूथ, सबसे मजबूत” केवल संगठन का अभियान नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प का मजबूत आधार है।
आज सरोजनीनगर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में अपने समर्पित बूथ अध्यक्ष साथियों से संवाद कर उनका सम्मान किया। आइए, प्रत्येक बूथ को संगठन की सबसे सशक्त इकाई बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करें, माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व को और सशक्त करें तथा विकास, सुशासन और राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को प्रत्येक घर तक पहुँचाने का संकल्प लें।
युवाओं का उज्ज्वल भविष्य ही विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है।
नई उद्योगों, रोजगार के अवसरों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है। हमारा संकल्प है कि हर युवा को बेहतर अवसर मिले, हर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करे और हर परिवार विकास की इस यात्रा का सहभागी बने।
आइए, इस विकास यात्रा को और गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी को और सशक्त करें तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाएँ।
“स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा।”
अपने ओजस्वी विचारों और अदम्य राष्ट्रभाव से स्वतंत्रता संग्राम में जनचेतना की प्रखर ज्योति प्रज्वलित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवाद एवं स्वाभिमान के अमर प्रतीक ‘लोकमान्य’ बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, संघर्ष और विचार सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
“दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे,
आज़ाद ही रहे हैं, आज़ाद ही रहेंगे।”
जिनके लिए मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं था, जिनकी रगों में स्वतंत्रता का संकल्प और हृदय में भारत माता के प्रति असीम प्रेम था—ऐसे अदम्य साहस, प्रखर राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान के अमर प्रतीक, महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
उनका त्याग, स्वाभिमान और वीरता की अमर गाथा युगों-युगों तक हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्वलित करती रहेगी।
स्वस्थ बचपन, शिक्षित युवा, समृद्ध किसान और तेज़ विकास—यही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है।
सरोजनीनगर आज अभूतपूर्व विकास का साक्षी बन रहा है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा, रोजगार, औद्योगिक निवेश, आधुनिक कनेक्टिविटी और किसानों के हितों की रक्षा—इन्हीं संकल्पों के साथ हम विकास की इस यात्रा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।