#P_D_A_चौपाल आज क्षेत्र में अपने जुगराजपुर चकरपुर मंडी में आयोजित कार्यक्रम में आए हुए सभी हमारे मेरे पारिवारिक सदस्य बड़े बुजुर्ग मेरे बड़े भाई छोटे भाई समाजवादी साथियों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद ...@samajwadiparty@yadavakhilesh
श्री सोनम वांगचुक जी को ‘बल-प्रयोग’ करके, ज़बरदस्ती उनके आमरण अनशन स्थल से उठाकर ले जाना अत्यंत निंदनीय समाचार है। आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर में पूरे देश और संपूर्ण विश्व में फैल चुकी है। सारी दुनिया और देशभर में श्री सोनम वांगचुक जी को लेकर गहरी चिंता है और भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोश भी। जो लोग सादी वर्दी में इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए धोखे से अचानक घुसे थे, उनकी पहचान सार्वजनिक की जाए।
ये हमारी पुरज़ोर माँग है कि श्री सोनम वांगचुक जी की चिकित्सा ‘न्यायिक निगरानी’ में हो क्योंकि श्री सोनम वांगचुक जी का जीवन मानवता, पर्यावरण-संरक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों, युवा ऊर्जा की प्रेरणा, साइंस और इनोवेशन के लिए अनमोल है।
हमारे देश की जनता व समस्त विश्व इस समय भाजपा सरकार को संदेह और सवाल भरी संदिग्ध नज़र से देख रहा है। दमनकारी राजनीति करनेवाली भाजपा सरकार की इस अवांछनीय कार्रवाई ने इंटरनेशनल लेवल पर हमारे देश की मानवीय और डेमोक्रेटिक इमेज को बेहद धूमिल और खंडित करने का काम किया है।
भाजपा ने न कभी गांधी जी में विश्वास किया, न कभी उनके गांधीवादी तौर-तरीक़ों में।
भाजपा की नकारात्मक विचारधारा ही ‘विवाद’ की है; संवाद की नहीं।
भाजपा निराशा का पर्याय बन चुकी है।
भाजपा सरकार नहीं, अहंकार है!
भाजपा की सोच दरारवादी है, इसीलिए जहाँ भी एकता, सौहार्द और एकजुटता होती है, भाजपा डरकर प्रतिक्रियावादी बनकर आंदोलनों को तितर-बितर कर देती है लेकिन भाजपा भूल गयी है कि आज की नई पीढ़ी ‘डिजिटल यूनिटी’ के माध्यम से वैचारिक क्रांति लाने में सक्षम है. ऐसा हुआ है, हो रहा है और होगा भी…
@Wangchuk66
The March on 20 July will take place, as Sonam Sir has decided.
I request all supporters to reach Jantar Mantar. Both our protest and the march will remain peaceful. Anyone who creates any kind of disruption or raises negative slogans cannot be a supporter of Sonam Sir or CJP.
भाजपा राज में क्लॉक टावर की सुई इसलिए गायब कर दी गई, जिससे कि बंद पड़ी, ठहरी हुई मिल की ओर लोगों का ध्यान न जाए। लाल इमली कभी कानपुर की ही नहीं देश की शान हुआ करती थी, अब वहाँ से मशीनों की नहीं बल्कि वहाँ के मज़दूरों के कराहने की वीरानी आवाज़ आती है।
भाजपा जाए तो बदलाव आए!
#P_D_A_चौपाल आज क्षेत्र में अपने जुगराजपुर चकरपुर मंडी में आयोजित कार्यक्रम में आए हुए सभी हमारे मेरे पारिवारिक सदस्य बड़े बुजुर्ग मेरे बड़े भाई छोटे भाई समाजवादी साथियों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद ...@samajwadiparty@yadavakhilesh
सोशल कॉन्टेंट सोशल रिस्पांसिबिलिटी भी होती है।
एक INFLUENCER के नाते, समाज के प्रति ये आपका दायित्व बनता है कि आप समाज को सकारात्मक संदेश दें। सकारात्मक संदेश देने का लाभ आपको इस तरह से भी होगा कि Positive लोग ही Loyal होते हैं, वही Loyal audience भी बनते हैं, और बने भी रहते हैं। नकारात्मक बातें करनेवालों से लोग बहुत ज़ल्दी उकता जाते हैं क्योंकि मूल रूप से कोई भी बहुत देर तक Negativity के साथ नहीं रह सकता है।
हम शीघ्र सभी पॉज़िटिव सोशल मीडिया क्रिएटर्स व इंफ़्लुएंसर्स से लखनऊ में अपने मुख्यालय में मिलेंगे व इसके लिए पूर्व सूचना देंगे, जिससे कि सभी जगहों से लोगों का आना संभव हो सके।
स्वतंत्र भारत के इतिहास में ये एक अनूठा गणतंत्र दिवस है, जब तारीख़ भी 26 है साल भी 26 है। इसीलिए इस विशेष गणतंत्र दिवस की विशेष बधाई और शुभकामनाएँ!
आइए इस विशेष गणतंत्र दिवस पर देश के गणतंत्र के आधार जनतंत्र और उसके आधार ‘संविधान’ की रक्षा का विशिष्ट संकल्प उठाएं।
जय हिंद!