लखनऊ के पुरनिया, सेक्टर डी स्थित कोचिंग सेंटर में भीषण अग्नि दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
#Lucknow
यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकांश इमारतों में न तो सुरक्षा के इंतजाम हैं न ही फायर सेफ्टी का कोई पुख्ता तंत्र। पार्किंग की जगह तक या तो बेच दी गई हैं या अतिक्रमण का शिकार हैं।
आज अलीगंज में हुए हृदयविदारक हादसे में मौतों का आँकड़ा इसलिए बढ़ा क्योंकि अग्निकांड का शिकार हुई इमारत में इमरजेंसी एग्जिट और फ़ायर फ़ाइटिंग के प्रबंध ही नहीं थे। साफ़ दिखा कि फायर महकमे के ज़िम्मेदारों ने एनओसी के नाम पर खेल किया।
दरअसल नियमों को तोड़ कर इमारत-शॉपिग कांप्लेक्स खड़े किए जाते रहे, एलडीए और दूसरी जिम्मेदार संस्थाएं दिखावे के लिए सील करने फिर सील खोलने का स्वांग रचते रहे! सरकारी तंत्र के प्रचंड भ्रष्टाचार और घोर लापरवाही ने दर्जन भर से ज्यादा इंसानी जानें निगल लीं!!!😢
You shut up! Get lost..
काटो बच्चे का नाम, तुरंत रजिस्टर से नाम हटाओ. आ गए तमाशा करने, भागो यहां से...
- यूपी के हरदोई में सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा की ये भाषा है.
प्रिंसिपल साहिबा बच्चे के मां-बाप को हड़का रही हैं.
इतने बड़े बड़े होटल है लखनऊ में ... लेकिन किसी ने भंडारा नहीं किया या फिर जैसे ये गरीब ठेले वाले खाने का इंतजाम कर रहे है वैसे उन्होंने बंदोबस्त नहीं किया ..!
चाहे वो टुंडे कबाब वाला हो , वाहिद बिरयानी हो , नीलकंठ हो या मोती महल वाला या आर्यन वाला , बहुत से बड़े 5 स्टार होटल हो ...
खबर सभी को है लेकिन मदद के लिय वो गरीब ठेले वाले ही आए है या छोटे व्यापारी जो रोज सामान लाते है रोज बेचते है ओर अपना घर चलाते है।
इस शहर में सबसे अमीर ये ही ठेले वाले और छोटे छोटे व्यापारी है ..!!
नौसेना शौर्य संग्रहालय तथा वाटिका के कार्यों का वाइस एडमिरल सी.आर. प्रवीन नायर, एवीएसएम, एनएम, कमोडोर आशीष खन्ना, कमाण्डर प्रवीन कुमार, कमाण्डर गौरव शुक्ल, रियर एडमिरल महेश सिंह (रि०) एवं यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया।
@myogiadityanath@swatantrabjp
कल शाम माननीय चीफ जस्टिस पटना हाईकोर्ट के आवास पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने का सौभाग्य मिला। माननीय चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया श्री सूर्य कांत जी की गरिमामयी उपस्थिति और उनका स्नेहिल आशीर्वाद अत्यंत प्रेरणादायक रहा। सभी लॉर्डशिप्स एवं उनके परिवारजनों से मिलकर मन प्रफुल्लित हो उठा। यह यादगार शाम सदैव स्मृतियों में अंकित रहेगी।
.
सीतापुर में चाचा ने किया भतीजी के साथ दुष्कर्म: सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में एक चाचा ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने घर पहुंचने पर अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया है।
यह घटना सीतापुर जिले में बढ़ते अपराध की एक और कड़ी है। #सीतापुर #दुष्कर्म #चाचा #भतीजी #बिसवानकोतवाली #पुलिस
खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, सिधौली का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। अभिलेखों को अद्यतन किए जाने, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण, लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किए जाने आदि के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए।
यदि आपको ज्ञान की आवश्यकता है
तो...
अपने दिमाग में प्रतिदिन कुछ न कुछ नया जोड़ते रहें !
लेकिन,,,,,,,,,,
अगर आपको समझदारी की जरूरत है,
तो....रोजाना कुछ न कुछ बातें अपने दिमाग से अवश्य हटाते रहें !!
😊जय श्री राधे 🙏🏻🌹
रोना नहीं है.. दुनिया से जाने वाले इस युवा के लिए..
इसका नाम अंश श्रीवास्तव है.. लखनऊ का है.. उम्र है 21 साल..
अंश को आंतों का कैंसर है.. बचने की कोई उम्मीद नहीं..
इसके माता-पिता के पास एक ही उम्मीद है..
रूस..
रूस में जो कैंसर की दवा विकसित की जा रही है, अंश के लिए वही एक आखिरी उम्मीद है.. अंश के माता-पिता चाहते हैं कि पल-पल मौत के मुंह में जा रहा उनका बेटा रूस में डेवलप हो रही कैंसर की दवा के क्लिनिकल ट्रायल का हिस्सा बन जाए..
इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और व्लादिमिर पुतिन समेत तमाम लोगों को पत्र लिखा है..
अंश के पिता अन्नू श्रीवास्तव और उनके परिवार के सदस्य उम्मीद खो चुके हैं.. उनको लग रहा है कि अगर अंश इस क्लिनिकल ट्रायल में शामिल हो जाए तो शायद उसकी जिंदगी बच जाए..
अंश पिछले 2 साल से इस गंभीर बीमारी से पीड़ित है.. उसे और उसके परिवार को ये मौका मिलना चाहिए..
मेरी गुजारिश है उत्तर प्रदेश और देश के नेतृत्वकर्ताओं से.. और रूस के मुखिया व्लादिमिर पुतिन से, कृपया उसे अपने क्लिनिकल ट्रायल में शामिल करें..
अंश को शायद कोई करिश्मा ही बचा सकता है लेकिन उसके ट्रायल में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं, जिनका क्लिनिकल ट्रायल की रिसर्च में केस स्टडी के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है..
ईश्वर अंश के माता-पिता की प्रार्थना सुने और उसे रूस में चल रहे क्लिनिकल ट्रायल का हिस्सा बनाए.. क्योंकि वही अंश के माता-पिता की आखिरी उम्मीद है.
#Cancer #CancerResearch #cancercure #CancerAwareness #Russia #Putin #research #ResearchSavesLives #Lucknow #UttarPradesh #India