नागौर नगर परिषद के कई वार्डों में 21 अगस्त के बाद भी सैकड़ों नाम नियम विरुद्ध तरीके से जोड़ने और पात्र मतदाताओं के नाम हटाने की शिकायतें सामने आई हैं। धनबल एवं दल विशेष के प्रभाव में अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा मतदाता सूची में हेरफेर किया गया। इतना ही नहीं, बिजली के फर्जी बिल एवं अन्य संदिग्ध दस्तावेजों को आधार बनाकर नाम जोड़ने की शिकायत भी सामने आई है।
इस गंभीर मामले को लेकर मैंने राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के आयुक्त व मुख्य निर्वाचन अधिकारी व सचिव को पत्र लिखकर तथा उनसे दूरभाष पर वार्ता करके उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है।
निकाय चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप, धनबल अथवा प्रशासनिक मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत नागौर जिले की मुंडवा नगरपालिका में मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने को लेकर गंभीर अनियमितताओं की वजह से निवर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि, पार्षदों एवं कई जनप्रतिनिधियों द्वारा मुंडवा उपखंड कार्यालय के बाहर धरना दिया जा रहा है।
कल से नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है और उससे ठीक पहले चल रहा यह धरना इस बात को स्पष्ट करता है कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने राजस्थान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कार्य न करते हुए दल विशेष के दबाव में कार्य कर रहे है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है |
मैंने इस पूरे मामले को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के आयुक्त एवं जिला कलक्टर नागौर से दूरभाष पर वार्ता की है |
मतदाता सूची से लेकर मतदान तक हर स्तर पर पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना निर्वाचन तंत्र की जिम्मेदारी है। सत्ता के दबाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मैं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के सभी साथियों से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में मुंडवा में चल रहे धरने में पहुंचकर लोकतंत्र की इस लड़ाई में अपनी आवाज बुलंद करें |
नगर निकाय चुनाव 2026 में नागौर नगर परिषद में संबंधित निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक दल विशेष के दबाव में मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने में गंभीर धांधली की शिकायत को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत करवाया है |
नागौर नगर परिषद के वार्ड संख्या 30 सहित नागौर नगर परिषद के अन्य वार्डों व मुंडवा नगर पालिका के वार्डों में भी नियमों को दरकिनार कर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की शिकायतें सामने आई हैं। यह निष्पक्ष चुनाव की भावना के विपरीत है।
राज्य निर्वाचन आयोग से मांग है कि शिकायतों की तत्काल निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे।
@ECISVEEP@CeoRajasthan@RajGovOfficial
बड़ी जिम्मेदारी से बोल रहा हूँ कि राजस्थान में कांग्रेस भाजपा के बड़े नेता आपस में मिले हुए है...
जब किसी भाजपा नेता को टार्गेट किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता के समर्थक भाजपा नेता को डिफेंड करने के लिए आ जाते है और जब कांग्रेस नेता को टार्गेट करते है तो भाजपा वाले डिफेंड करने आ जाते है....
इसका छोटा सा सबूत मेरी पोस्ट भाजपा IT सेल के लोगों के द्वारा गोविन्द डोटासरा जी का बचाव करने आना है....
अब सवाल ये उठता है कि क्या तेजाजी का फैजाजी बोलकर अपमान करने के निर्देश भी भाजपा नेताओं से मिले है?
अगर ऐसा है तो तेजाजी महाराज उनको किये की सजा जरूर देंगें......
अब लोग तेजाजी की जगह फैजाजी यूज कर रहे है...
गोविन्द डोटासरा जी आपने करोड़ों भक्तों की भावना को ठेस पहुंचाई है, आज फिर से ऐसी पोस्ट शेयर करके जिसमे बाबाजी बोल रहे है कि तेजाजी के साथ फैजाजी शब्द जोड़ना सही है...
उसके बाद ऐसे ऐसे कमेंट आ रहे है और उनको पढ़कर गुस्सा भी आ रहा है और दुःख भी हो रहा है कि @GovindDotasra जी ने माफ़ी माँगने के बजाय फैजाजी शब्द को ही सही साबित करना शुरू कर दिया....
करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने के बाद डोटासरा जी को तुरन्त माफ़ी मांगनी चाहिए और मांगनी भी पड़ेगी..........
आपने तो सारी हदे ही पार कर दी @GovindDotasra जी....
बहुत पीड़ा के साथ ये पोस्ट लिख रहा हूँ क्योंकि गोविन्द डोटासरा जी ने फेसबुक पर एक बाबाजी की पोस्ट शेयर की है जिसमे बाबाजी ये बोल रहे है कि तेजाजी महाराज के साथ फैजाजी जोड़ना बहुत अच्छा है...
अरे कोई इतना कैसे गिर सकता है कि तेजाजी को फैजाजी बोलना सही है.....!
क्या आप ये कहना चाहते हो कि अब से जयकारे लगे तो ऐसे लगे “जय तेजाजी फैजाजी महाराज ”. ...?
आदरणीय @GovindDotasra जी थोड़ा बैठकर सोचना कि क्या आपको जिम्मेदार नागरिक के नाते ये नहीं बोल देना चाहिए था कि “मेरे से गलती से फ्लो फ्लो में ये शब्द निकल गए और आपकी भावना को ठेस पहुंची है तो उसके लिए माफ़ी....”??
इतना ही काम करना था और उसके बाद हम समझ जाते और हमारी और से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती....
आपने जनभावनाओं के साथ बहुत खिलवाड़ कर लिया है अब तेजाजी फैजाजी जैसे ओछे शब्दों को सही साबित करके और खिलवाड़ मत करो 🙏
उम्मीद है सुबह तक श्री तेजाजी महाराज सदबुद्धि देंगे और तेजाजी के करोड़ों भक्तों से आप माफ़ी मांगेंगे.....
प्रिय मित्र भाई @faujdar_arvind जी ! आज से 2 साल पहले आप एक एजेंडा लेकर निकले थे , ग्रुप बना , मैं भी उसका हिस्सा था ।
उस समय एजेंडा तय किया गया था कि हम दवाब समूह की तरह काम करेंगे लेकिन आज आप एक PR समूह के तौर पर काम करने लगे हो ।
3 सितंबर 2026 को वीर तेजा सेना राजस्थान द्वारा जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय तेजा संवाद 2.0 का आयोजन हो रहा है....उसकी अध्यक्षता भी डोटासरा जी करेंगे जिन्होंने कल ही तेजाजी महाराज के बारे में बहुत ही ओछी भाषा का इस्तेमाल किया है...
मैं आयोजको से पूछना चाहता हूँ कि क्या आप भी “तेजाजी फ़ैजाजी” जैसे ओछे शब्दों का समर्थन करते हो? क्योंकि इसके विरोध में आपके सोशल मीडिया पर एक भी पोस्ट नहीं है....
अगर गोविन्द डोटासरा जी जिन्होंने तेजाजी का अपमान किया है, उनको कार्यक्रम में बुलाया जाता है तो इसका सीधा मतलब ये होगा कि तेजा सेना नामक संस्था भी उस बयान का समर्थन करती है....!
आज इन्होने बोला है कल को कोई दूसरा आकर तेजाजी के बारे में ऐसा बोलेगा तो क्या हम और आप स्वीकार कर पाएंगे.... ?
तेजाजी के सम्मान में आपको साहसिक फैसला लेना चाहिए जिससे समाज में मैसेज जाए कि वीर तेजा सेना निष्पक्ष संस्था है......
राजनीती से परे आप दोनों से उम्मीद है कि आप बिना डरे गलत बयान का विरोध करेंगे. ...🙏@ShriramBijarnia@OnkarMoond
@JATbera1@ShriramBijarnia आयोजन समिति कृपया अपना स्टैंड क्लियर करे कि क्या इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वही व्यक्ति करेगा जिन्होंने तेजाजी फैजाजी बोलकर वीर तेजाजी का अपमान किया है? ??
अगर हाँ तो इसका मतलब आप डोटासरा जी के तेजाजी फैजाजी वाले बयान का समर्थन करते हो....
@ShriramBijarnia@OnkarMoond 🙏
डोटासरा जी क्या खुद को तेजाजी से बड़ा समझ रहे हो? ??
इतना समय बीत जाने के बाद भी @GovindDotasra जी द्वारा माफ़ी नहीं मांगी जाना अत्यंत दुःखद है.....
गोविन्द डोटासरा जी द्वारा तेजाजी को फैजाजी नाम से बुलाना बहुत गलत था... माना कई बार इंसान जोश जोश में बोल जाता है लेकिन बोलने के बावजूद भी माफ़ी नहीं माँगना ये दिखाता है कि मैं चाहे जो मर्जी बोलूं मुझे कोई नहीं रोकेगा.....
अगर गोविन्द डोटासरा जी द्वारा माफ़ी नहीं मांगी जाती है तो हम भी तेजाजी के भक्त है, पीछे नहीं हटेंगे....
जो कुछ गुलाम डोटासरा जी से माफ़ी की बात ना करके कवर कर रहे है उनके लिए हम लानत भेज रहे है.....उनसे एक ही सवाल है कि क्या तुम लोगों को तेजाजी फैजाजी बोलने से कोई दिक्क़त नहीं है? ??
#गोविन्द_डोटासरा_माफ़ी_माँगो