डिजिटल सिस्टम से मिल रही है विकास को रफ्तार।
ग्राम पंचायतों के विकास कार्य लंबी कागजी प्रक्रिया के बजाय सरल, पारदर्शी और डिजिटल अनुमोदन व्यवस्था के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादे��ों के अनुरूप ग्राम पंचायतों के आवश्यक एवं अनुमोदन योग्य प्रस्ताव गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त किए जा रहे हैं। प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा उनका त्वरित परीक्षण किया जाता है और सामान्यतः केवल 2 से 3 कार्यदिवस के भीतर अनुमोदन प्रदान कर दिया जाता है।
इस व्यवस्था से न केवल अनावश्यक लंबितीकरण समाप्त हुआ है, बल्कि पूरी प्रक्रिया पेपरलेस, पारदर्शी, जवाबदेह औ�� समयबद्ध बनी है। परिणामस्वरूप ग्राम पंचायतों में सड़क, नाली, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्य पहले की तुलना में अधिक तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं।
@CMOfficeUP @UPGovt
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत विधानसभा गैंसडी में बी��लओ एप पर गणना पपत्र का सर्वाधिक डिजिटाइजेशन कर बेहतर कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया
@ceoup @ECISVEEP