मेरठ के प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई @asim_arun जी,मैं स्वयं पुलिस परिवार में जन्मा हूँ,इसलिए आपके पूज्य पिताश्री की गौरवशाली सेवा का उल्लेख पढ़कर विशेष गर्व की अनुभूति हुई।आपके सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं💐🙏#meerut
मेरठ से नाता... यादों का, सेवा का और परिवार का
आज एक ऐसी खुशी आप सबके साथ साझा कर रहा हूँ, जो मेरे लिए बहुत विशेष है।
आदरणीय योगी जी ने मुझे मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है और मुझे मेरठ के बहनों-भाइयों की सेवा करने का अवसर दिया है। यह मेरे लिए केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि जीवन का एक अत्यंत सौभाग्यशाली पल है। इस विश्वास और स्नेह के लिए मैं योगी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
मेरठ से मेरा और मेरे परिवार का रिश्ता दशकों पुराना है, गहरा है और भावनाओं से भरा है। यह शहर मेरे जीवन की अनेक महत्वपूर्ण स्मृतियों का हिस्सा रहा है।
▪️ पिताजी की विरासत और सेवा: मुझसे पहले, मेरे पूज्य पिताजी (स्व. श्रीराम अरुण जी) का मेरठ से गहरा जुड़ाव रहा। 1967 में वह मेरठ के 'एसपी देहात' (SP Rural) थे। यह वह दौर था जब आज का गाजियाबाद, बागपत, हापुड़ और गौतम बुद्ध नगर भी मेरठ जिले का ही हिस्सा हुआ करता था। इसके बाद, 1987 में जब मेरठ एक बहुत बड़े और कठिन दंगे की आग में झुलस रहा था, तब उन्हें 'डीआईजी मेरठ' नियुक्त किया गया। उन्होंने न केवल पूरी शक्ति से दंगे को नियंत्रित कर शांति बहाल की, बल्कि अगले 3 वर्षों तक मेरठ की अथक सेवा कर लोगों का अपार प्यार और सम्मान कमाया।
▪️मेरी पहली पोस्टिंग और जीवन की नई शुरुआत: साल 1996 से 1998 तक मुझे मेरठ में ही 'सहायक पुलिस अधीक्षक' (ASP) के रूप में काम करने का अवसर मिला। मेरी पहली पोस्टिंग थी... अल्हड़पन था, सीखने की ललक थी। काम के दौरान बहुत कुछ सीखा, युवा होने के नाते कुछ गलतियाँ भी हुईं, लेकिन मेरठ ने हमेशा एक अभिभावक की तरह सिखाया और अपनाया।
▪️जीवन का सबसे सुंदर मोड़: यह मेरठ ही है जिसने मुझे गृहस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया। इसी पोस्टिंग के दौरान, 3 अक्टूबर 1997 को ज्योत्सना और मेरा विवाह हुआ। आज भी ज्योत्सना मेरठ को अपनी सच्ची ससुराल मानती हैं और यहाँ की यादें हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहती हैं।
▪️मेरठ ने दिया अनमोल रत्न: मेरठ से मेरा जुड़ाव सिर्फ नौकरी का नहीं रहा, बल्कि यह मेरी निजी खुशियों का गवाह भी है। हमारा छोटा बेटा अमन, जो काफी क्रांतिकारी प्रवृत्ति का है, उसका जन्म भी 2002 में इसी मेरठ की पावन धरती पर हुआ था।
आज जब वर्षों बाद मुझे फिर से मेरठ की सेवा का अवसर मिला है, तो ऐसा लगता है जैसे मैं किसी पद पर नहीं, बल्कि अपने ही घर लौट रहा हूँ।
कल मैं मेरठ आ रहा हूँ। आप सभी अपनों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए उत्सुक हूँ।
समय: शाम 6:00 बजे
स्थान: सर्किट हाउस, मेरठ
आइए, मिलकर मेरठ के विकास समृद्धि और खुशहाली के लिए पूरी निष्ठा से काम करें।
आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद का आकांक्षी हूँ।
जय हिन्द, मेरठ! 🙏
@SonuSood नागरिक सुरक्षा पशु कल्याण दोनों साथ चलें तभी समाज संवेदनशील व सुरक्षित बनता है आवारा पशुओं की समस्या केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। समाधान संवेदनशीलता,व्यवस्था और जागरूकता तीनों से निकलेगा।🙏
#StrayDogs#AnimalWelfare#PublicSafety#Awareness#SupremeCourt
@SonuSood गली मोहल्ले में एक गली का कुत्ता दूसरी गली के कुत्तों व इंसान पर ज्यादातर हर जगह आक्रामक रहता है बच्चे डरते हैं बड़े धमका देते हैं उनकी वफादारी कह लो या प्रवृत्ति सही गलत ड्यूटी वो नहीं जानते,रील के दौर में लोग रोटी भूल जाते हैं भूखे बीमार हों तो कम लोग हैं जो ध्यान देते हैं 🤔
समय आने पर आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा । और मैं आपके किसी लीडर को गाली नहीं दी । अपनी जुबान क्यों गंदी करूँ मै । और मुझे ग़द्दार कहने वालो पहले अपने लोगो से पूछो पंजाब की राज्य सभा सीट कितने मे बेची थी । अगर ना बताए तो मैं आपको बताऊंगा किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से । और कैसे किसको मंत्री संतरी बनाया गया पंजाब को लूटने के लिए और लाला को माल पहुँचाने के लिए । पंजाब को लूट खा गए
@Lawyer_Kalpana अनाप-शनाप बोलनेवाले बत्तमीजी करने वाले पार्टीप्रवक्ता,जनप्रतिनिधि,धर्मगुरूओं को किस मजबूरी या कानून के तहत डिबेट में दोबारा बुलाकर मजे लिए जाते हैं। इस पर भी विचार हो।
अप्रिय राय की अनुमति हो सकती है,लेकिन बेशर्मी,हिंसा,घृणा और कानून तोड़ने की नहीं।
@MLJ_GoI@MIB_India