अब बिजली से जुड़ी सेवाओं के लिए कहीं जाने की जरू��त नहीं!
घर बैठे, अपने मोबाइल से पाएं बिजली से जुड़ी सेवाओं की आसान सुविधा।
Download करें Suvidha Bihar App और बिजली से जुड़ी हर जरूरत का समाधान पाएं—आसान, तेज और सुविधाजनक।
@KumarBulo @IPRDBihar @EnergyBihar
#BiharEnergy #BSPHCL #PowerSector #PoweringBihar #SuvidhaBiharApp
ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री अजय यादव (IAS) ने मुजफ्फरपुर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए और अन्य क्षेत्रों में भी Solar Colony विकसित करने के निर्देश दिए।
Media Coverage….
@KumarBulo@IPRDBihar@EnergyBihar@DM_Muzaffarpur#BiharEnergy #BSPHCL #PowerSector #PoweringBihar
राजस्व वृद्धि एवं लागत अनुकूलन संबंधी समिति की रिपोर्ट की समीक्षा बैठक
आज ,दिनांक 14 सितम्बर 2026 को ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेश���, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड श्री अजय यादव (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में राजस्व वृद्धि एवं लागत अनुकूलन संबंधी समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्य बिंदुओं की समीक्षा बैठक आ��ोजित की गई ।
बैठक में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री सौरभ जोरवाल (भा.प्र.से.) तथा बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री विशाल राज (भा.प्र.से.) उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक में राजस्व वृद्धि, लागत अनुकूलन, आधारभूत संरचना में सुधार एवं नियामकीय सुधार से जुड़े विभिन्न कार्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। समीक्षा करते हुए ऊर्जा सचिव श्री अजय यादव (भा.प्र.से.) ने नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाण-पत्र एवं कार्बन क्रेडिट प्रकोष्ठ के गठन, निवारक एवं सुधारात्मक अनुरक्षण को प्रभावी बनाने तथा अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संबंधित विषयों पर समितियों के गठन एवं कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए ।
@KumarBulo @IPRDBihar @EnergyBihar
#BiharEnergy #BSPHCL #PowerSector #PoweringBihar #SBPDCL #BSPGCL
13 सितंबर 2026 को बिहार सरकार के माननीय ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुम���र उर्फ बुलो मंडल ने भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नवगछिया प्रखंड स्थित कदवा दियारा, खैरपुर एवं ढोलबज्जा पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का देर रात तक दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने प्रभावित परिवारों और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को त्वरित राहत एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चि�� करने के निर्देश दिए। साथ ही, विद्युत अभियंताओं को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति बनाए रखने का निर्देश दिया।
@KumarBulo @IPRDBihar @EnergyBihar @dmbhagalpur
#BiharEnergy #BSPHCL #PowerSector #PoweringBihar #Powerforall
आज, दिनांक 14 सितंबर 2026 को राज्य के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता म��ं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा क��� गई।
बैठक में जिला-वार एवं प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सौर संरचना एवं सौर पैनल अधिष्ठापन, ऋण स्वीकृति तथा एजेंसी-वार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही योजना के प्रथम चरण के 10 केंद्रित जिलों एवं द्वितीय चरण के 12 केंद्रित जिलों में किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने योजना के प्रभावी एवं त्वरित क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को सोलर पैनल एवं अन्य संबंधित कार्यों के विक्रेताओं के साथ नियमित रूप से बैठक करने तथा प्रगति की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिया कि योजना के तहत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अगली समीक्षा बैठक बैंक के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित की जाए।
समीक्षा बैठक में ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री अजय यादव (भा.प्र.से.) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने-अपने जिलों में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हुई प्रगति की जानकारी मुख्य सचिव को उपलब्ध कराई।
@KumarBulo @IPRDBihar @EnergyBihar @PMSuryaGhar @dmbhagalpur
#BiharEnergy #BSPHCL #PowerSector #PMSuryaGhar #PoweringBihar
हिन्दी दिवस 2026 | कार्यक्रम की झलकियां
BSPHCL एवं इसकी अनुषंगी कम्पनि���ों द्वारा आयोजित हिन्दी दिवस समारोह में Extempore एवं स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिताओं के माध्यम से कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने हिन्दी के प्रति अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को साझा किया।
इस अवस��� पर ऊर्जा सचिव एवं CMD, BSPHCL श्री अजय यादव (IAS) के साथ श्री राहुल कुमार (IAS), MD, NBPDCL; डॉ. नवल किशोर चौधरी (IAS), MD, BSPTCL; श्री सौरभ जोरवाल (IAS), MD, SBPDCL एवं श्री विशाल राज (IAS), MD, BSPGCL की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@bulomandal @iprdbihar @energybihar @nawal_ias
#BiharEnergy #BSPHCL #PowerSector #HindiDivas #PoweringBihar
हिंदी दिवस 2026 के अवसर पर BSPHCL एवं अनुषंगी कंपनियों द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन — Extempore एवं स्वरचित हिन्दी काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित, उपभोक्ताओं तक संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाने हेतु सरल भाषा के प्रयोग पर दिया गया बल।
Media Coverage....
@KumarBulo@IPRDBihar@EnergyBihar
#BiharEnergy #BSPHCL #PowerSector #PoweringBihar #Newspapers #HindiDivas
Your electricity needs, simplified — right on your fingertips!
No more standing in queues, no more office visits — just a few taps on your smartphone, and it's done.
Download now and experience a smarter, faster way to manage your power connection.
@KumarBulo@IPRDBihar@EnergyBihar
#BiharEnergy #BSPHCL #PowerSector #PoweringBihar #SuvidhaBiharApp
National Power Committee Meeting Held in Rajgir
The 18th meeting of the National Power Committee (NPC) was held in Rajgir, hosted by the Eastern Regional Power Committee (ERPC) in coordination with Bihar State Power Holding Company Limited (BSPHCL). Shri Ghanshyam Prasad, Chairperson of the Central Electricity Authority (CEA), presided over the meeting.
During the meeting, key national issues and regional challenges concerning the power sector were discussed, with emphasis on strengthening coordination among Regional Power Committees (RPCs), ensuring reliable and secure grid operations, and addressing emerging challenges associated with the changing power sector landscape.
Secretary, Energy Department, Government of Bihar & Chairman, ERPC, Shri Ajay Yadav (IAS), welcomed the representatives from the National Power Commitee (NPCs), Regional Power Committees (RPCs), and the other members present from different parts of the country at the meeting. He raised major concerns related to ERPC and the Bihar power system during the meeting. He apprised the gathering of the recent developments in Bihar's power sector.
The deliberations covered uniformity in the functioning of RPCs through Standard Operating Procedures (SOPs), projects and schemes involving the latest technologies for reliable communication and grid modernisation, secure and reliable grid operations, cyber security, integration of renewable energy, training on Emergency Restoration System (ERS), and Islanding Schemes.
On the occasion, MD, BSPTCL, Dr Nawal Kishor Choudhary (IAS), representatives from CEA (National Power Committee), Regional Power Committees (ERPC, NERPC, NRPC, WRPC, SRPC), Grid-India, CTUIL, and POWERGRID were present.
@KumarBulo@IPRDBihar@EnergyBihar@dmnalanda@nawal_ias
#BiharEnergy #BSPHCL #Bihar #PoweringBihar #PowerSector
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत घर की छत पर Rooftop Solar लगाएं और पाएं सब्सिडी का लाभ।
अधिक जानकारी के लिए विजिट करें वेबसाइट https://t.co/SzSwSRifiy पर या कॉल करें टोल-फ्री नंबर 15555
कृपया ध्यान दें -योजना के तहत अनुदान 31 मार्च 2027 तक उपलब्ध है।
अपने नजदीकी विद्युत केन्द्रों में अधिक जानकारी प्राप्त करें ।
@KumarBulo@IPRDBihar@EnergyBihar@PMSuryaGhar
#BiharEnergy #BSPHCL #PowerSector #PMSuryaGhar #SolarEnergy
@KumarBulo@IPRDBihar@EnergyBihar@dmbettiah मेला का शुभारंभ SSB के Commandant श्री तपेश्वर संवित राउत, डिप्टी कमांडेंट श्री सुरेश शर्मा, श्री आलोक अमृतांशु, EEE विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। (2/5)