007’s missions are classified, but PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana’s mission to power homes with rooftop solar is no secret!
Go solar and bring home the power of clean energy.
Your present mission? A smarter, greener home!
Visit https://t.co/lqFJsbAs2P and scan the QR code
आज दिनांक 17.11.2026 को BSPHCL एवं इसकी अनुषंगी कंपनियों के सभी विभागाध्यक्षों (HoDs) के साथ ऊर्जा सचिव सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, BSPHCL श्री अजय यादव (IAS) की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न कार्यों एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूरा करने, फील्ड से कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं फीडबैक प्राप्त करने तथा जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया।CMD ने सभी विभागाध्यक्षों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, आपसी समन्वय एवं निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में SBPDCL एवं NBPDCL के प्रबंध निदेशक श्री सौरभ जोरवाल (IAS), BSPGCL एवं BSPTCL के प्रबंध निदेशक श्री विशाल राज (IAS) सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
@KumarBulo@IPRDBihar@EnergyBihar
#bihar #power #energy #meeting
आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को छठ महापर्व 2026 के मद्देनजर ऊर्जा सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, BSPHCL श्री अजय यादव (IAS) ने पटना के विभिन्न छठ घाटों पर विद्युत व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने घाटों को विद्युत आपूर्ति करने वाले विद्युत शक्ति उपकेंद्र (PSS), NIT का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक, पेसू श्री दिलीप कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारियों ने 33 केवी एवं 11 केवी फीडरों की जानकारी दी।
इसके बाद CMD ने लॉ कॉलेज घाट, बरहरवा घाट, गोलकपुर घाट, रानी घाट एवं गांधी घाट पर विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया।
@KumarBulo@IPRDBihar@EnergyBihar@dm_patna
#bihar #patna #energy #power #chhath #festival
ऊर्जा सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री अजय यादव (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में सोमवार को #BSPHCL एवं इसकी अनुषंगी कंपनियों के सभी विभागाध्यक्षों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान तथा विद्युत सेवाओं में सुधार को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, आपसी समन्वय बेहतर बनाने तथा लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने एवं कार्यों में अपेक्षित गति बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
बैठक में #BSPGCL एवं #BSPTCL के प्रबंध निदेशक श्री विशाल राज (भा.प्र.से.) सहित संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
@KumarBulo@IPRDBihar@EnergyBihar
#bihar #power #energy #meeting
दीपावली के अवसर पर निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तत्परता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
इसी क्रम में ऊर्जा सचिव सह सीएमडी, BSPHCL श्री अजय यादव (IAS) दीपावली के अवसर पर स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (SLDC) पहुंचे। CMD ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मियों से मुलाकात की और उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
CMD ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर आम लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
त्योहार की खुशियों को रोशन रखने में जुटे सभी विद्युतकर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
@MinOfPower@KumarBulo@IPRDBihar@EnergyBihar
#bihar #power #energy #diwali #diwalispecial