@Ero_75koil @ceoup Sir jo jankari adhrui thi wo thi declaration form ki kyuki jis time form submit kiya gaya tha uss time deceleration form ka option available nahi tha jo jaruri jankari thi wo sab submit kar di gayi thi form 6 mein or aapne isper response kiya uske liye aapka dhanyawaad ♥️
@same07__@deoaligarh66754@ceoup अपने बड़े पापा की तरफ से आपने जिस समस्या के लिए सूचित किया था, उसका निस्तारण कर, उनका फार्म 08 स्वीकार कर लिया गया है। आपके द्वारा शिकायत करते समय मतदाता का मोबाइल नंबर न लिखकर, अपना मोबाइल नंबर लिख दिया था, इस कारण शीघ्र समाधान नही हो सका था। कृपया आगे से सही विवरण दर्ज करें।
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
छूटे हुए पात्र नागरिकों विशेषकर युवाओं और महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने का किया जायेगा हर सम्भव प्रयास
पंचायत-निकाय और विधानसभा मतदाता सूची के मिलान से चिन्हित होंगे मतदाता सूची में शामिल होने हेतु पात्र नागरिक
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों का किया जायेगा चिन्हांकन
मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से पात्र युवाओं का कराया जायेगा मतदाता सूची में पंजीकरण
महिला मतदाताओं का पंजीकरण कराने के लिए आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं समूह सखियों का लिया जाएगा सहयोग
लखनऊ, 04 नवम्बर, 2026
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं को सम्मिलित करने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। इस संबंध में समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं।
अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के दौरान प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विधानसभा की मतदाता सूची का मिलान पंचायत एवं नगरीय निकाय की मतदाता सूची से करने, शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से पात्र युवाओं विशेषकर 18-19 आयु वर्ग के युवाओं और आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं समूह सखियों के सहयोग से पात्र महिलाओं के नामों को मतदाता सूची में शामिल कराया जायेगा।
सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में प्रत्येक अर्ह नागरिक का नाम शामिल किये जाने के उद्देश्य से विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का गहनतापूर्वक मिलान पंचायत एवं नगरीय निकाय मतदाता सूची से करते हुए ऐसे समस्त नागरिकों को चिन्हांकित किया जायेगा, जो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने की पात्रता रखते हैं। ऐसे चिन्हांकित पात्र नागरिक जो भारत की किसी भी विधानसभा की मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं, उनके नाम सम्मिलित किये जाने हेतु समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) को फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने में सहयोग लिये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। इसके अन्तर्गत जनपदों में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में पंजीकृत राशन कार्डों में अंकित 18 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग के पात्र नागरिकों का चिन्हांकन कराया जायेगा, जिनके नाम वर्तमान मतदाता सूची में शामिल नहीं है। इन सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु फॉर्म-6 भरवाया जायेगा।
युवाओं में मताधिकार के महत्व, नैतिक मतदान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जिम्मेदार सहभागिता की भावना विकसित करने के साथ ही पात्र छात्र-छात्राओं को मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शैक्षणिक संस्थानों में गठित मतदाता साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club) को सक्रिय किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके तहत कक्षा-9 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों, विशेष रूप से 18-19 आयु वर्ग के ऐसे पात्र छात्र-छात्राओं का चिन्हांकन करते हुए उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु फॉर्म-6 भरवाया जायेगा।
इस कार्य के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) शैक्षणिक संस्थानों में गठित मतदाता साक्षरता क्लबों (ELC) के नामित ईएलसी को-ऑर्डिनेटर के साथ समन्वय करते हुए मिशन मोड में कार्य करते हुए अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने का कार्य करेंगे। युवा मतदाताओं के पंजीकरण में सहयोग हेतु युवाओं के लिए कार्य करने वाले विभिन्न सरकारी संस्थाओं जैसे एन०एस०एस०, एन०सी०सी०, नेहरू युवा केन्द्र, युवक मंगल दल तथा भारत स्काऊट एण्ड गाइड आदि का भी सहयोग लिये जाने के लिए निर्देश दिये गये हैं।
वर्तमान मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष असामान्य रूप से कम है। समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विभिन्न शासकीय विभागों यथा महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अतंर्गत कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा, ए०एन०एम० एवं समूह सखियों का सहयोग प्राप्त किया जायेगा।
आशा, एएनएम तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर भ्रमण किया जाता है। इनकी सहायता से ऐसी प्रत्येक पात्र महिलाओं को चिन्हित कर फॉर्म-6 भरवाया जाएगा जिनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में शामिल नहीं है। इसी प्रकार प्रत्येक ग्राम में महिला स्वंय सहायता समूह गठित हैं, जिनमें कार्यरत समूह सखियों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र महिला का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा।
@ECISVEEP@ANI@ians_india@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@SpokespersonECI
विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान (24 अक्टूबर 2026)
आइए, लोकतंत्र की मजबूती का हिस्सा बनें।
जिले में 24 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अपना और अपने परिवार का नाम मतदाता सूची में अवश्य जाँचें।
मतदाता सूची में पंजीकरण कराएँ।
@ECISVEEP@ceoup
@shivamthakur384@ceoup@Dm_Aligarh आपके द्वारा स्वयं का फॉर्म 08 और पत्नी का फॉर्म 06 दिनांक 20.10.2026 को भरा गया था। उक्त दोनों आवेदन पर बीएलओ द्वारा दिनांक 22.10.2026 को क्षेत्रीय सत्यापन रिपोर्ट लगा दी गई है। नियत अवधि 07 दिन पूरी होने के उपरांत आपका नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किया जाएगा। आप निश्चिंत रहें।
कल्याण सिंह हेबीटेट सेंटर में आयोजित बीएलओ सम्मान कार्यक्रम में सीईओ यूपी श्री नवदीप रिणवा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में 73% से अधिक नोटिस सुनवाई पूर्ण कर जिले ने प्रदेश औसत से बेहतर प्रदर्शन किया।
सीईओ यूपी श्री नवदीप रिणवा ने संत फिदेलिस स्कूल स्थित जनसुनवाई केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखी।
मतदाताओं को नाम जोड़ने/संशोधन में सुगम सुविधा उपलब्ध। एक से अधिक स्थान पर नाम होना दण्डनीय — आवश्यकतानुसार फार्म-7 भरें।
पात्र मतदाता का नाम सूची में हो।
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश।
(प्रेस विज्ञप्ति)
अलीगढ़/लखनऊ, दिनांकः 27-02-2026
आज जनपद अलीगढ़ भ्रमण के दौरान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा 75—कोल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सन्त फिदेलिस स्कूल, रामघाट रोड स्थित सुनवाई केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नोटिस सुनवाई केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, कार्यप्रणाली, शिकायत निस्तारण व्यवस्था एवं नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया गया। सुनवाई केंद्र पर उपस्थित नागरिकों एवं मतदाताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। नोटिस सुनवाई केंद्र पर आने वाले नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।
युवाओं विशेषकर महिलाएं जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वे आवश्यक साक्ष्य सहित फार्म-6 भरकर 6 मार्च, 2026 तक अपने बीएलओ को उपलब्ध करा दें, ताकि आपका नाम अंतिम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान बने हुए मतदाताओं को एक अतिरिक्त लाभ यह भी है कि उनके रिकॉर्ड आगामी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण तक सुरक्षित रखा जाएगा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद भी नये मतदाता तो बनेंगे परन्तु उनका रिकॉर्ड एसआईआर के तहत सुरक्षित नहीं होगा। ऐसे में इस मौके को न गवाएं। मतदाताओं से आग्रह किया गया कि यदि किसी का वोट एक से अधिक स्थान पर है तो फार्म-7 भरकर स्वेच्छा से अन्य स्थानों से अपना नाम कटवा लें, यह एक दण्डनीय अपराध है जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित मतदाता का है।
बीएलओ के साथ संवाद तथा सम्मान कार्यक्रम
नोटिस सुनवाई केंद्र के निरीक्षण के उपरांत कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 71—खैर, 72—बरौली, 73—अतरौली, 74—छर्रा, 75—कोल, 76—अलीगढ़ तथा 77—इगलास के बूथ लेवल अधिकारियों, बीएलओ सुपरवाइजरों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम संशोधन, स्थानांतरण एवं विलोपन से संबंधित कार्यों के संबंध में संवाद करते हुए कार्य में हो रही तकनीकी और व्यावहारिक कठिनाइयों को जानने का प्रयास किया गया। बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजरों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए गये।
जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु जनपद के प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से 2-2 बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त / रोल प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बी0एल0ओ0 सुपरवाइजर तथा बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहे।
राजनैतिक दलों के साथ बैठक
कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके उन्हें नोटिस सुनवाई प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। बैठक में राजनैतिक दलों यथा आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर उनके सुझाव लिए एवं एसआईआर प्रक्रिया में उनके द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना भी की गई। समस्त राजनैतिक दलों से आग्रह किया गया कि सभी दलों के बूथ लेवल एजेण्ट ज़्यादा से ज़्यादा नये एवं युवा वोटर्स को जोड़ने का काम करें।
समीक्षा बैठक
मण्डलायुक्त अलीगढ़/रोल प्रेक्षक तथा जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन कार्यों, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नोटिस सुनवाई की प्रगति, बुक ए कॉल विद बीएलओ तथा एनजीएसपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, नोटिस सुनवाई स्थल की व्यवस्थाओं आदि के संबंध में समीक्षा की गई।
6 मार्च, 2026 तक कोई भी पात्र व्यक्ति फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकता है। नए वोटर्स को जोड़ने हेतु भरे जाने वाले फॉर्म-6 में नागरिकों की साफ व स्पष्ट फोटो लगाई जाए। अभी तक भरे गए फार्मों में से जिन फॉर्मों में फोटो स्पष्ट नहीं आ रही हो, उनमें सही फोटो जरूर लगवायें। फॉर्म भरने के दौरान आवेदक का पूरा पता और मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें। 27 मार्च, 2026 तक दावे-आपत्तियों पर सुनवाई की जाएगी ततपश्चात 10 अप्रैल, 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नोटिस सुनवाई से संबंधित सभी अभिलेख सुरक्षित रखे जाएं, अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्रोत्साहित किए जाएं और प्रशिक्षण को प्राथमिकता दी जाए। मतदाता सूची में न तो अपात्र का नाम शामिल हो और न ही पात्र व्यक्ति छूटे, इसी लक्ष्य के साथ प्रदेश भर में कार्य हो रहा है।
नोटिस सुनवाई की प्रगति
समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि नोटिस सुनवाई के राज्य औसत 70 प्रतिशत के सापेक्ष विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 73—अतरौली 81.69 प्रतिशत, 71—खैर में 80.53 प्रतिशत, 77—इगलास 77.91 प्रतिशत, 72—बरौली 75.85 प्रतिशत, 74—छर्रा 72.01 प्रतिशत, 76—अलीगढ़ 68.18 प्रतिशत तथा 75—कोल 57.49 प्रतिशत सुनवाई पूर्ण की जा चुकी है। राज्य औसत से अधिक प्रगति लाने के लिए अतरौली, खैर, इगलास, बरौली तथा छर्रा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की सराहना की गई। साथ ही राज्य औसत से कम प्रगति वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों अलीगढ़ तथा कोल के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भी नोटिस की सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश दिये गये।
बुक ए कॉल विद बीएलओ/एनजीएसपी
ईसीआईनेट ऐप तथा https://t.co/CcvJiIz3H0 पर नागरिकों हेतु उपलब्ध बुक ए कॉल विद बीएलओ सुविधा के अंतर्गत बुक की गई कॉल के निस्तारण की समीक्षा भी की गई। समीक्षा में पाया गया कि जनपद में 48 घण्टे से अधिक समय की कोई भी कॉल लंबित नही है। बुक ए कॉल में बीएलओ उपलब्धता में मिजोरम के बाद उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है। शिकायतों के निस्तारण हेतु एनजीएसपी में मतदाताओं द्वारा दिए गए फीडबैक में देश में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति संतोषजनक पायी गयी। भविष्य में भी इसी प्रकार सजगता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने के निर्देश दिए गये।