जन्मदिन की बधाई देने के लिए श्री राहुल गांधी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद!
‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने में साथ निभानेवाले सब लोगों का स्वागत है। हमें अपनी एकता का संकल्प हर बार दोहराना है, और सांप्रदायिक ताक़तों को दबे-छिपे लाभ पहुँचानेवालों के चेहरे से परदा हटाना है।
PDA राजनीति से बहुत ऊपर उठकर देश की 95% उस आबादी के हक़-अधिकार, मान-सम्मान और ख़ुशहाली-तरक़्क़ी का आंदोलन है, जो सदियों से हर समाज में शोषित, वंचित, ग़रीब रहे हैं। ‘पीडीए’ पीड़ा के एकसूत्र से बंधे हैं और 5% परंपरागत वर्चस्ववादियों के अत्याचार व प्रभुत्व के कारण पीढ़ियों से ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ रहे हैं। ‘प्रेम, दया, अपनापन’ पीडीए की एकता का मूल आधार है।
वो हर कोई पीडीए में शामिल है, जिसके पास रहम और इंसानियत भरा दिल है।
@RahulGandhi
#PDA
#सामाजिक_न्याय_का_राज
आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में जनपद में मतदेय स्थलों के संभाजन एवं पुनर्गठन के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद के सभी मतदेय स्थलों का पुनः परीक्षण कराया जा रहा है। आयोग के मानकों के अनुसार जिन मतदेय स्थलों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, उनका विभाजन कर नए मतदेय स्थल बनाए जाएंगे, ताकि मतदान प्रक्रिया अधिक सुगम, व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा सके।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ceoup@InfoDeptUP
#Hathras #Election #SVEEP #Loktantra #UttarPradesh
@dvvnlhathras
महोदय, पिछले कुछ घण्टे से लाइट नहीं आ रही हैं
कृपया इस समस्या को संज्ञान मे लेने का कष्ट करे।
साकेत कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया कृष्णा कार्पेट वाली गली हाथरस।
प्रगतिपुरम फीडर HATHRAS
@dvvnlhathras@UPPCLLKO@dvvnlhq
महोदय, पिछले 6 घण्टे से लाइट नही आ रही हैं
कृपया इस समस्या को संज्ञान मे लेने का कष्ट करे।
साकेत कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया कृष्णा कार्पेट वाली गली हाथरस।
प्रगतिपुरम फीडर HATHRAS
@UPPCLLKO@dvvnlhathras
महोदय, पिछले 3 घण्टे से लाइट नही आ रही हैं
कृपया इस समस्या को संज्ञान मे लेने का कष्ट करे।
साकेत कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया कृष्णा कार्पेट वाली गली हाथरस।
प्रगतिपुरम फीडर HATHRAS
@dvvnlhathras
महोदय, पिछले 3 घण्टे से लाइट नही आ रही हैं
कृपया इस समस्या को संज्ञान मे लेने का कष्ट करे।
साकेत कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया कृष्णा कार्पेट वाली गली हाथरस।
प्रगतिपुरम फीडर HATHRAS
शिक्षा अच्छी होगी,
परीक्षा सच्ची होगी,
तो तरक़्की पक्की होगी।
शिक्षा की वजह से हिंदुस्तानियत व इंसानियत ख़तरे में है।
हम सकारात्मक शिक्षा लाएंगे और ‘बंधु राष्ट्र’ बनाएंगे।
‘शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था’ का कायाकल्प युवाओं का भविष्य बचाएगा, देश का भविष्य बनाएगा।
#VISION_INDIA_PDA_SUMMIT_PRAYAGRAJ
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित अधिकारियों एवं बस स्वामियों को आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को सुदृढ़ एवं सुलभ परिवहन सुविधाओं से जोड़ना है, जिससे नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक सुगम पहुंच मिल सके। योजना से विशेष रूप से उन गांवों को लाभ मिलेगा, जहां सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं सीमित अथवा उपलब्ध नहीं हैं।
@myogioffice@CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@UPTransportDept@InfoDeptUP@dm_hathras
#मुख्यमंत्री_ग्राम_परिवहन_योजना
#GramParivahanYojana2026
#RuralConnectivity
#GoodGovernance
#UttarPradesh
#PublicTransport
#ViksitUP
#hathras
#WATCH हाथरस: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं कल सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान पढ़ रहा था। वे कह रहे थे कि उनकी सरकार आएगी तो अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएगी। आप क्या धार्मिक नगरी बनाएंगे। राम भक्तों पर गोली आप ही सरकार ने चलाई थी। सपा की सरकार ने। आज जब अयोध्या त्रेतायुग का स्मरण करा रही है तो आपके मुंह में भी पानी आने लग गया है...अब मथुरा की बात करिए। अगर सचमुत अपने आप को धार्मिक कहलाने का प्रयास कर रहे हैं तो मथुरा वृंदावन पर खुलकर बोलिए। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को भी सम्मान मिलना चाहिए...आप में हिम्मत नहीं है, मुल्ला और मौलवियों के सामने घुटने टेकने के सिवाय आपके पास कोई एजेंडा नहीं जो प्रदेश के विकास लिए हो, अयोध्या, मथुरा, काशी की पहचान के लिए हो।"
India will have to wait for Vaibhav Sooryavanshi’s debut. Prince Yadav and Suryansh Shedge playing their first T20 game for India today
Both Sundar and Prasidh have been dropped - as expected
#IndvsIRE
अखिलेश जी,
आप अयोध्या की चिंता मत करिए, पश्चाताप करिए। एक बार प्रभु श्री रामलला का दर्शन कर लीजिए। कम से कम इसी से सद्बुद्धि आएगी...
आइए, खुलकर बोलिए कि श्री राम जन्मभूमि मुक्ति के आंदोलन की तर्ज पर ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का भी अभियान चलना चाहिए...
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 25/04/2026, 26/04/2026एवं 27/04/2026 को होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा के प्रश्नों पर अभ्यर्थियों से साक्ष्यधारित आपत्तियां दिनांक 07.05.2026 से 10.05.2026 तक आमंत्रित की गयी थी । अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षणोपरांत अंतिम उत्तर कुंजी का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना अनुक्रमांक, जन्मतिथि व प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की सहायता से लॉगिन करके उत्तर कुंजी देख सकते हैं ।
उत्तर कुंजी देखने हेतु लिंक-https://t.co/yzEieUEtXQ
विस्तृत विज्ञप्ति/सूचना के लिये बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice@HomeGuardsUP
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 25/04/2026, 26/04/2026 एवं 27/04/2026 को होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं ।
लिखित परीक्षा परिणाम हेतु लिंक- https://t.co/ZMX47XcLOf
विस्तृत जानकारी के लिये बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice@HomeGuardsUP
'हींग नगरी' जनपद हाथरस के सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है।
हाथरस, सिकन्दराराऊ एवं सादाबाद विधान सभा क्षेत्रों में आज ₹548 करोड़ की लागत से 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा।
ये परियोजनाएं जनआकांक्षाओं को नई शक्ति प्रदान करते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करेंगी।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दिनांक 28 जून, 2026 के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर, हाथरस स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण कर ली जाएं।
@myogiadityanath@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@DM_Hathras@hathraspolice
#Hathras #CMYogi #YogiAdityanath #UttarPradesh #DistrictAdministration
उप्र भाजपा सरकार द्वारा एक तरफ़ झूठी तारीफ़ के प्रायोजित कार्यक्रम लगातार करवाये जा रहे हैं तो दूसरी तरफ़ माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट की फटकार ने ये कहकर रंग मे भंग कर दिया कि ‘कार्यकाल ख़त्म होने के बावजूद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने का यूपी सरकार का फ़ैसला असंवैधानिक है’। जनता पूछ रही है कि ‘असंवैधानिक’ काम करने की सज़ा क्या होती है?’
अब यही ग्राम प्रधान भाजपाइयों को इसलिए गाँवों में घुसने नहीं देंगे क्योंकि भाजपा सरकार द्वारा उन्हें प्रशासक बनाने के आदेश ने, उनमें कुछ नये काम करने की उम्मीद जगाई थी, जिसका वादा वो जनता से कर चुके थे, अब जनता तो तकनीकी पक्ष समझती नहीं है कि क्या हुआ, वो तो यही मानेगी कि प्रधान जी ने अपना वादा पूरा नहीं किया और सारा फ़ंड-बजट-पैसा डबल इंजन के साथ मिल-बाँटकर खा गये। प्रधानों में इस बात का भी डर है कि कहीं ‘इन बीच के दिनों’ के ख़र्चे का ख़ामियाज़ा उनको अपनी जेब से न भरना पड़े। हो सकता है कल को ‘पैसा वापसी’ का आदेश भी आ जाए। जब कार्यकाल गलत साबित हो गया है, तो उस समय में खर्च हुआ पैसा भी तो क़ानूनी रूप से गलत माना जाएगा। भाजपा ने प्रधानों को बहुत बुरा फँसा दिया है। वहीं प्रधानों ने जिन ठेकेदारों को काम दिया था, वो भी ‘इन बीच के दिनों’ के बिलों का भुगतान करवाने के लिए प्रधानों का दरवाज़ा खटखटाएँगे। इसीलिए प्रधान अब भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों की गाँव-गाँव में नाकाबंदी कर देंगे।
भाजपा बनने चली थी सयानी
निपट गई उसकी ही कहानी।
भाजपा किसी घाट की नहीं रही।
विशेष: पंचायती राज मंत्री तो घर से ही नहीं निकल पाएंगे, गाँव पहुँचना तो दूर की बात है।