कौशाम्बी
कौशाम्बी के मंझनपुर में कथित वोट चोरी और चुनावी धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। डायट मैदान में कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर जलाकर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और वोट के अधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
#Kaushambi #Congress #ElectionCommission #GyaneshKumar #PrimeNews @PrimeNewsInd@deo__kaushambi@INCUttarPradesh@ECISVEEP
उत्तर प्रदेश में संगठन को मज़बूत करने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं!
"संगठन सृजन अभियान" के तहत 18 अगस्त 2026 को कौशांबी जिले के सिराथू और कड़ा ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से सीधा संवाद होगा।
कौशांबी: कारगिल विजय दिवस पर चरवा में शहीदों को श्रद्धांजलि।
शहीद चंद्रमणि स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन।
जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय बोले—देश हमेशा शहीदों का ऋणी रहेगा।
कारगिल युद्ध 1999 की जीत और ऑपरेशन विजय को किया याद।
कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद।
#Kaushambi #KargilDiwas #UPnews
जय बजरंग बली!
आज जेठ के पावन 'बड़े मंगल' के शुभ अवसर पर हजरतगंज, लखनऊ स्थित जनपथ मार्केट में आयोजित भव्य भंडारे में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस वीवीआईपी प्रोटोकॉल के चेयरमैन श्री रमेश मिश्रा जी द्वारा आयोजित इस भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया और भक्तजनों की सेवा की।
प्रभु हनुमान जी सभी का कल्याण करें।
#बड़ा_मंगल #लखनऊ #Hazratganj #UPCongress #AjayRai
कौशांबी में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने पूर्व व वर्तमान मंत्रियों-विधायकों की संपत्ति जांच की मांग उठाई।
Indian National Congress नेताओं ने अजय राय के समर्थन में प्रेसवार्ता की।
सरकार पर भ्रष्टाचार और संवेदनहीनता के गंभीर आरोप लगाए गए।
निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने दोहराया अपना रुख।
@INCIndia
#Kaushambi #Congress #UPPolitics
कौशांबी: बिजली व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन।
जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में ई-रिक्शा से पहुंचे कार्यकर्ता।
अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर जताया विरोध।
पेट्रोल, डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा।
महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी।
@INCUttarPradesh@BJP4UP@INCIndia #Protest #UPnews #KaushambiNews
#कौशाम्बी
♦पूर्व प्रधान मनोज हेला हत्याकांड में गरमाई सियासत
♦पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट
♦जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय समेत कई कांग्रेसी रोके गए
♦पुलिस ने रास्ते में ही कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोका
♦कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
♦आलमचंद गांव में सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी
♦कुछ दिन पूर्व अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उतरा था मौत के घाट
@deo__kaushambi@kaushambipolice@INCIndia
जन-अधिकारों के सजग प्रहरी अरुण कुमार सिंह जी को अश्रुपूरित विदाई, रसूलाबाद घाट पर दी गई अंतिम सलामी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अरुण कुमार सिंह 'मुन्ना' जी का निधन उत्तर प्रदेश और समस्त कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ, जहाँ जोनल को-ऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक (चायल) विजय प्रकाश जी के साथ पहुंचकर जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय जी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस शोकपूर्ण अवसर पर दिवंगत आत्मा को नमन करने और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने वालों में सुधाकर तिवारी, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद, हरिकेश त्रिपाठी, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन, अजीत कुशवाहा, जिला प्रवक्ता अनिल पाण्डेय, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजय तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम कृष्ण पाण्डेय, मनोज पासी, देवी पाण्डेय, मोहन तिवारी, आबिद उल्ला, जिला उपाध्यक्ष (कौशाम्बी) दीपक पाण्डेय बाबू जी, उदय यादव और सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि!
आज लखनऊ के गांधी भवन में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर 'प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन' का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
मा० श्री @avinashpandeinc जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मा० श्री @DrAMSinghvi जी एवं अध्यक्षता कर रहे मा० श्री @salman7khurshid जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
फुले जी के सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराते हुए कांग्रेस परिवार प्रदेश के अधिवक्ताओं के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।
#JyotibaPhule #Congress #UttarPradesh #Lucknow #SocialJustice #AjayRai
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के विरुद्ध इस्तेमाल की गई अभद्र और घटिया भाषा पूरी तरह निंदनीय, शर्मनाक और अस्वीकार्य है।
खरगे जी देश के एक वरिष्ठ और लोकप्रिय दलित और जननेता हैं - उनका अनुभव, कद और प्रतिष्ठा अतुलनीय है। उनका अपमान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि इस देश के SC-ST समाज के करोड़ों लोगों का भी अपमान है।
लेकिन यह कोई नई बात नहीं है - यह BJP-RSS की पुरानी और सुनियोजित मानसिकता है।
बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान हो, दलित नेताओं को नीचा दिखाना हो, या SC-ST समाज के प्रतिनिधियों पर व्यक्तिगत हमले हों - भाजपा और RSS का इतिहास गवाह है कि जब-जब कोई दलित नेता सच बोलता है, तब-तब ये उसे अपमानित करने पर उतर आते हैं।
यही इनकी विचारधारा है, यही इनका असली चरित्र और चेहरा है।
और, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सीधा सवाल है - क्या आप हिमंता सरमा की इस भाषा का समर्थन करते हैं? आपकी चुप्पी मजबूरी नहीं, सहमति है।
प्रधानमंत्री अगर देश के करोड़ों दलितों के सम्मान पर हमला होते देख मुँह न खोलें - वो न सिर्फ अपनी ज़िम्मेदारी से भाग रहे हैं, बल्कि उस अपमान के हिस्सेदार भी हैं।
संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनता के अधिकारों की आवाज़
“संविधान संवाद रैली”
संविधान, मनरेगा, SIR, रोज़गार और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद।
संविधान है तो अधिकार हैं।
दिनांक:- 08 फ़रवरी 2026, रविवार
समय:-सुबह 11:00 बजे
स्थान- शास्त्री घाट कचहरी,वाराणसी
यह वीडियो सिर्फ़ एक भाषण नहीं, एक सोच और एक संघर्ष की कहानी है।
डॉ. मनमोहन सिंह जी की सरकार की प्रतिबद्धता से बना मनरेगा - जिसने करोड़ों गरीबों, किसानों और ग्रामीण मज़दूरों को
👉 काम का अधिकार
👉 सम्मान के साथ रोज़गार
👉 और भूख के ख़िलाफ़ सुरक्षा दी।
लेकिन आज सच्चाई यह है कि मोदी सरकार ने इस ऐतिहासिक कानून को लगातार कमज़ोर किया है - बजट में कटौती, भुगतान में देरी और अधिकारों को सीमित करके देश के किसानों, ग्रामीणों और मेहनतकश परिवारों को भारी नुकसान पहुँचाया गया है।
कांग्रेस का विश्वास साफ़ है -
👉 विकास अधिकार छीनकर नहीं, अधिकार मज़बूत करके होता है।
👉 मनरेगा कोई एहसान नहीं, गरीब का हक़ है।
इस वीडियो में वही सच्चाई, वही संकल्प और वही चेतावनी है। देखिए, समझिए और साझा कीजिए।
आज लखनऊ स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित ‘संविधान संवाद एवं राज्य स्तरीय मनरेगा सम्मेलन’ में संविधान और जनअधिकारों की मजबूती से रक्षा का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की व्यापक सहभागिता यह बताती है कि लोकतंत्र और गरीबों के हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kashikirai जी, AICC सचिव एवं यूपी प्रभारी श्री @snp_inc जी, AICC राष्ट्रीय सचिव श्री @AlamTauquirJNU जी, विधायक श्री @VirendraUPCC जी, AICC सचिव श्री @Nilanshu_INC जी तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कांग्रेस मुख्यालय से उठा यह संदेश बिल्कुल स्पष्ट है-संविधान, मनरेगा और गरीबों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा।
आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक महाबैठक हुई।
बैठक में संविधानिक मूल्यों की रक्षा, किसान और ग्रामीण रोज़गार से जुड़े मुद्दों, पंचायत स्तर तक संगठन की मजबूती तथा Mission 2026 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
संविधान संवाद, मनरेगा बचाओ संग्राम और आगामी पंचायत व MLC चुनावों को लेकर ज़मीनी स्तर पर समन्वित और सक्रिय रणनीति अपनाने पर सहमति बनी।
आने वाले समय में संगठनात्मक एकजुटता और निरंतर जनसंवाद हमारी प्राथमिकता रहेगा।