विजय शंकर मीणा के माता-पिता का भरोसा और आशीर्वाद हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है। अब इस भरोसे को छात्रों के समर्थन और वोट की ताकत में बदलने का समय है।
6 • 4 • 1 • 2 - NSUI पैनल को जिताएं, छात्रहित की आवाज़ मजबूत बनाएं।
#DUSUElection#NSUI
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं निरंतर उन्नति प्रदान करें।
@devendrayadvinc
मैं स्तब्ध हूं! कुछ दिन पहले जो बेटा रक्षाबंधन मनाकर गया था, आज उसका शव लौट रहा है! DU छात्र और कटनी (मप्र) के मूल निवासी अक्षत यादव की मौत दिल्ली सरकार की आपराधिक लापरवाही से ही हुई है!
एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया, लेकिन @BJP4India सरकार भी बेपरवाह है! दुख की घड़ी में @DrMohanYadav51 सरकार संवेदनशील बने और पीड़ित परिवार को तत्काल एक करोड़ रुपए का मुआवजा दे!
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव, जनप्रिय नेता आदरणीय श्री सचिन पायलट जी को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@SachinPilot
AICC महासचिव आदरणीय श्री सचिन पायलट जी को पंजाब प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका अनुभव, संघर्ष और संगठनात्मक कौशल निश्चित रूप से पंजाब में कांग्रेस को नई मजबूती देगा और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
आपके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.
जब भी मैं सोनिया गांधी जी के जीवन की यात्रा को देखती हूँ, तो मन में अक्सर एक ही सवाल उठता है,
कोई इंसान इतनी बड़ी त्रासदियों और अनवरत आलोचनाओं के बीच भी इतनी अटूट गरिमा और संयम कैसे बनाए रख सकता है?
एक महिला जो अपना सब कुछ छोड़कर एक नए देश, नई संस्कृति और नए संसार को अपनाती है, और बदले में नियति उसे जीवन का सबसे गहरा व्यक्तिगत दुख देती है।
अपने पति को खोने की असीम वेदना के बीच, उनकी पृष्ठभूमि, उनकी मंशा और उनके हर कदम को लगातार संदेह और कठघरे में खड़ा किया गया।
लेकिन इन सब के बावजूद, उन्होंने न केवल अपने दोनों बच्चों की एक सशक्त और संवेदनशील परवरिश की, बल्कि अपने पति की अधूरी राजनीतिक विरासत की ज़िम्मेदारी भी अपने कंधों पर उठाई।
उन्होंने कभी खुद को पीड़ित दिखाकर सहानुभूति नहीं मांगी, न ही अपने साथ हुई कटुता को अपने व्यक्तित्व की पहचान बनने दिया।
उनके गरिमापूर्ण मौन में जो ढाल थी, उसी ने 2004 और 2009 में कांग्रेस को ऐतिहासिक चुनावी जीत दिलाई।
वह फौलादी इरादों वाली एक ऐसी महिला हैं, जिन्हें उनके पद और राजनीतिक पहचान से परे एक इंसान के रूप में देखा जाना चाहिए।
आने वाले 10 नवंबर को उनका संस्मरण (Memoir) ‘Belonging: A Journey of Love’ प्रकाशित होने जा रहा है।
उम्मीद है कि यह किताब दुनिया को उन तमाम लेबलों के पीछे छिपी उस इंसान से रूबरू कराएगी, जिसे शायद इतिहास ने अब तक पूरी तरह जाना ही नहीं। 🎶