समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 15.09.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज प्रतियोगी छात्र एवं अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंटकर उन्हें यूपी एसएसएससी की सभी पेट आधारित भर्तियों में प्रतीक्षा सूची का प्रावधान लागू कराने का ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित पेट आधारित विभिन्न भर्तियों में चयन के पश्चात अनेक अभ्यर्थी अन्य परीक्षाओं अथवा बेहतर पदों पर चयनित होने के कारण सम्बन्धित पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं करते है। इसके परिणाम स्वरूप द्वारा विज्ञापित अनेक महत्वपूर्ण पद रिक्त रह जाते हैं। जबकि दूसरी ओर उन्हीं पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी चयन की प्रतीक्षा करते रह जाते है। यदि आयोग में प्रतीक्षा सूची का स्पष्ट प्रावधान होता अथवा सम्मान जनक जन्मतिथि से बाहर अभ्यर्थियों का अवसर मिल सकता था और सरकारी पदों को रिक्त रहने से बचा जा सकता था।
ज्ञापन में मांग की गई कि पारदर्शी प्रतीक्षा सूची अनिवार्य रूप से जारी की जाए। इस सूची को 1-2 वर्ष के लिए बैध रखा जाए, दस्तावेज सत्यापन एवं आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए ताकि किसी भी स्तर पर सीटें खाली न रहे।
ज्ञापन पर सर्वश्री शुभम यादव, पूजा पाल, अनुज कुमार, उमा श्रीवास्तव, सौरभ यादव, पवन यादव, अनूप कुमार, मयंक, अंजनी पाण्डेय, राम गोपाल, धनेश साहनी, सिद्धांत यादव, राजेश चौरसिया, रंजना मौर्य, सत्येंद्र, एसपी सिंह, सर्वेश, विजय कमलेश कुमार, राजेन्द्र पटेल, राहुल सिंह, आदेश कुमार, प्रशांत, किसन शुक्ला, बीर सिंह यादव, अभिषेक, दयाशंकर आदि तमाम अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर हैं।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS आदरणीय @brajeshpathakji, उत्तर प्रदेश में 1994 में भर्तियों में 'वेटिंग लिस्ट' का शासनादेश लागू था। जब railway और अन्य आयोगों में यह व्यवस्था है, तो UPSSSC में क्यों नहीं? युवाओं से किए गए वादे के अनुसार कृपया जल्द से जल्द वेटिंग लिस्ट लागू करे।
25 अगस्त को जब युवा अभ्यार्थियों ने #WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAM में वेटिंग लिस्ट को लेकर लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी के आवास के सामने प्रदर्शन किया था तो उपमुख्यमंत्री जी ने कहा था कि हम शीघ्र से शीघ्र वेटिंग लिस्ट के प्रावधान को लेकर कैबिनेट में चर्चा करेंगे।
आज 20 दिन हो गए पर उपमुख्यमंत्री जी ने इतना शीघ्र से शीघ्र वेटिंग लिस्ट का प्रावधान किया कि आज तक न इस मुद्दे पर कोई चर्चा हुई है और नहीं कोई शासनादेश जारी किया गया।
जिस वजह से आज फिर से युवा अभ्यर्थी वेटिंग लिस्ट के मुद्दे को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी के आवास पर धरना दे रहे हैं।
पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
क्या उत्तर प्रदेश का युवा अभ्यर्थी और पढ़ें-लिखे छात्र अब सिर्फ हर एक भर्ती, एग्जाम, विज्ञापन रिजल्ट और वेटिंग लिस्ट के लिए कभी लखनऊ तो कभी प्रयागराज में धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने के लिए रह गए हैं।
आखिर कब तक सरकार युवाओं के हक, जायज मांग और अधिकार को नजरअंदाज करती रहेगी इसका कोई जवाब है सरकार के पास।
@myogiadityanath@brajeshpathakup@UPGovt
#UPSSSC #WaitingList
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAM
हम अपने हक की बात इस स्वतंत्र देश में क्यों नहीं कर सकते , कब तक एक ही बात को बार बार आयोग के द्वार पर आ कर बोलना पड़ेगा , हमारी सरकार और आयोग से अनुरोध है कि छात्र हित में आ कर , वेटिंग लिस्ट जारी हो।
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
Waiting List के लिए सभी बहुत मेहनत कर रहे हैं आज सभी लोग जरूर पहुंचे..!!
सरकार से निवेदन करते है कि #UPSSSC_WAITING_LIST जारी करवा दीजिए आपका बहुत आभार रहेगा @myogiadityanath सर
आप यदि हम युवाओं के भविष्य की चिंता है तो हम लोगों की बात जरूर सुनेंगे।
उत्तर प्रदेश में यूं कहने को तो बृजेश पाठक जी उपमुख्यमंत्री हैं पर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है,
पिछली बार भी सैकड़ो की संख्या में UPSSSC के छात्र वेटिंग लिस्ट की मांग हेतु उनके आवास पर पहुंचे थे और उन्होंने आश्वासन देकर वापस भेज दिया था,
आज पुनः हजारों की संख्या में अभ्यर्थी अपने हक व अधिकार के खातिर वेटिंग लिस्ट की मांग के लिए उपमुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे,
लेकिन फिर वही फोन-फोन खेल करके मामला साइड लाइन कर दिया,
सरकार के जहन में युवाओं के हित में फैसला लेना है ही नहीं,
मैं पुनः एक बार सरकार व आयोग से आग्रह करूंगा कि जल्द अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु वेटिंग लिस्ट लागू करने का कष्ट करें,
जिससे कि जो सीटें बची रह जाती है उस पर अन्य योग्य अभ्यर्थीयों को मौका मिल सके।
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
जो साथी वेटिंग लिस्ट के लिए लखनऊ पहुंचे हैं उनको दिल से धन्यवाद,
जो नहीं भी पहुंचे हैं वो लोग ट्विटर पर एक ट्वीट जरूर करे...
एक जुटता ही हमारी ताकत है ✌️
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
X-77, माननीय @BrijeshPathakUP जी के आवास पर आज फिर बड़ी संख्या में युवा वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर पहुँचे हैं
कुछ समय पहले भी अभ्यर्थी आपके आवास पर पहुँचे थे, तब आपने भरोसा दिलाया था कि वेटिंग लिस्ट का मुद्दा कैबिनेट में रखवाने और आयोग से चर्चा करने का प्रयास करेंगे तथा 10 सितंबर तक सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद है
आज 15 सितंबर है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सकारात्मक निर्णय सामने नहीं आया। मजबूर होकर युवा फिर आपके दरवाजे पर खड़े हैं
उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल है। सरकारें युवाओं के रोजगार और भविष्य को लेकर किए गए अपने फैसलों से ही जनता का विश्वास मजबूत करती हैं। हजारों चयनित/प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की यह आवाज केवल एक भर्ती की आवाज नहीं है, इनके पीछे हजारों परिवार और लाखों मतदाताओं की उम्मीदें जुड़ी हैं
@myogiadityanath जी, अगर रिक्त पद उपलब्ध हैं और योग्य अभ्यर्थी मौजूद हैं, तो वेटिंग लिस्ट पर सकारात्मक निर्णय लेकर हजारों परिवारों को राहत देने की पहल कीजिए
आज युवा सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय चाहता है।
जो सरकार युवाओं के साथ खड़ी होगी, युवा भी उसके साथ खड़ा रहेगा
@BrijeshPathakUP@myogiadityanath@UPGovt
#UPSSSC #WaitingList #UPWaitingList #युवाओं_को_न्याय
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAM
#rahulghandhi
#akhileshyadav
#thelallantop
#We_Want_Waiting_List_in_upsssc
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
माननीय @BrijeshPathakUP जी के आवास पर आज फिर बड़ी संख्या में युवा वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर पहुँचे हैं
कुछ समय पहले भी अभ्यर्थी आपके आवास पर पहुँचे थे, तब आपने भरोसा दिलाया था कि वेटिंग लिस्ट का मुद्दा कैबिनेट में रखवाने और आयोग से चर्चा करने का प्रयास करेंगे तथा 10 सितंबर तक सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद है
आज 15 सितंबर है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सकारात्मक निर्णय सामने नहीं आया। मजबूर होकर युवा फिर आपके दरवाजे पर खड़े हैं
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी प्रदेश के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में वेटिंग लिस्ट की आवश्यकता है। कृपया शासनादेश जारी कर समस्या का समाधान करें।
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
@brajeshpathakup@RajatpandeyJF@CMOfficeUP@myogioffice
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS