॥ श्री विश्वकर्मा भगवान की जय ॥ 🙏
भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से सभी के जीवन में नई ऊर्जा, कौशल, सफलता, समृद्धि एवं सृजन की प्रेरणा बनी रहे।
श्रम, कौशल और निर्माण से राष्ट्र की प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो।
#VishwakarmaJayanti #VishwakarmaPuja #RahulRao #Congress #JaiVishwakarma
आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी, कुशल संगठनकर्ता, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति पूर्णतः समर्पित और निष्ठावान नेता आदरणीय भाई श्री संजय दत्त जी से आत्मीय मुलाकात हुई।
आदरणीय संजय दत्त जी का मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति उनका समर्पण हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।
@SanjaySDutt
राजीव जी अभी ज़िंदा हैं
खेतों में खलिहानों में
हर युवा के अरमानों में
आधुनिक एवं आत्मनिर्भर भारत के स्वप्नदृष्टा,संचार एवं तकनीकी क्रांति के सूत्रधार,युवाओं को नई दिशा देने वाले भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
#RajivGandhi
Heartiest congratulations to Team India on a brilliant victory over England and securing a place in the ICC T20 World Cup 2026 Final! 🇮🇳🔥
The entire nation is proud of your determination and teamwork.
Bring the trophy home! 🏆🇮🇳
#ICCT20WorldCup2026#MenInBlue#TeamIndia#India
ब्रज रसिक एवं श्री राधारानी के अनन्य भक्त भजन गायक श्री हरिदासी बाबा जी का गुड़गाँव स्थित निवास पर पावन आगमन हुआ।
श्री राधाकृष्ण के प्रति निष्काम,अनन्य एवं अलौकिक प्रेम हमसभी के लिए गहन प्रेरणा का स्रोत है।उनके मधुर भजन, ब्रज रस से परिपूर्ण होकर मन,आत्मा को भाव विभोर कर देते हैं
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
बापू ने अपने विचारों और आचरण से पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य,अहिंसा और नैतिक साहस से भी बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है।
उनके आदर्श आज भी हमें न्याय,शांति और मानवता की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
#MahatmaGandhi
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या ने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है।
यह सिर्फ़ एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि मानवता, बराबरी और संविधान के मूल्यों पर सीधा प्रहार है।
हम इस जघन्य अपराध की कटु निंदा करते हैं और माँग करते हैं कि
दोषियों को तुरंत गिरफ़्तार कर सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए।पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले।प्रशासन निष्पक्ष और तेज़ी से कार्रवाई करे।
समाज के हर वर्ग को इस अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करनी होगी।चुप रहना भी अन्याय में भागीदार होना है ।
#JusticeForHariomValmiki #JusticeForHariom
आज मौसम ख़राब रहा, इसलिए मैं आप सभी के बीच नहीं आ सका।
लेकिन मुझे ख़ुशी है कि चमियाणा के बाद अब टांडा मेडिकल कॉलेज, कांगड़ा में भी रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हो चुकी है। इसका उद्घाटन मैंने आज वर्चुअल माध्यम से किया।
हमारी कोशिश है कि हिमाचल के हर अस्पताल में ऐसी विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध हों, ताकि लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए ये सुविधाएँ विशेष रूप से मददगार साबित होंगी।
हिमाचल स्वास्थ्य सुविधाओं में भी पहले पायदान पर पहुँचे- इसके लिए हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
सरकार में मेरे सहयोगियों, डॉक्टरों और सभी स्वास्थ्यकर्मियों का हृदय से आभार।
मैं आपदा-प्रभावित परिवारों का दु:ख बाँटने गया था। हमारे राजस्व मंत्री अभी भी भरमौर में हैं और प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का दु:ख-दर्द साझा कर रहे हैं। हम भली-भाँति जानते हैं कि विपत्ति की घड़ी में पीड़ा कितनी गहरी होती है।
मैं यह भी कहना चाहता हूँ कि जो श्रद्धालु चलने में असमर्थ हैं, उन्हें नि:शुल्क हेलीकॉप्टर के माध्यम से चंबा लाया जाएगा और चंबा से HRTC बसों के जरिये गंतव्य तक भेजा जाएगा। यह हमारी लोगों के प्रति संवेदनशीलता है।
Red Alert 🚨
in Himachal today …..
Continuous rain for last 16-24 hours, with big loss reported.
And heavy rainfall forecast for next two days. Schools closed in 9 Districts.
Stay safe & alert
Do follow advisory…..
Help everyone in need.
Jai Mahadev
#HimachalFloods
त्वमेव प्रत्यक्षं तत्त्वमसि।
त्वमेव केवलं कर्ताऽसि।
त्वमेव केवलं धर्ताऽसि।
त्वमेव केवलं हर्ताऽसि॥
सावन के दूसरे सोमवार पर सभी शिवभक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ । महादेव की अपार कृपा से आपका जीवन कल्याणमय हो,कष्टों का नाश हो और भक्ति का प्रकाश सदा बना रहे।
जय शिव शंकर 🙏🏻
#Sawan2025 #SHIVA #सोमवार #sawansomwar
कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री @kharge जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
आपका संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धताऔर संविधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और
जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता प्रदान करे।
#MallikarjunKharge #CongressPresident #HappyBirthdayKhargeJi
Warmest birthday greetings to our esteemed Congress President, Shri @kharge ji!
A relentless champion of justice and equality, he leads the party with unparalleled courage, wisdom, and political acumen.
His inspiring leadership strengthens our resolve to uphold the Constitution with unwavering integrity.
His faith and commitment to democracy and decades of distinguished public service make him a true icon.
Wishing you good health, immense happiness, and many more years of bold, visionary leadership.
Happy Birthday, Shri Kharge ji!
थुनाग उपमंडल के रुकचुई, भराड़ और पियाला देजी गांवों में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।
एनडीआरएफ और ज़िला प्रशासन की टीमें विषम परिस्थितियों के बावजूद लगातार मोर्चे पर डटी हैं। अब तक 65 पीड़ितों को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई गई है।
मैं स्वयं हालात की नियमित निगरानी कर रहा हूँ, और सुनिश्चित कर रहा हूँ कि हर प्रभावित व्यक्ति तक समयबद्ध और समुचित सहायता पहुँचे।
इन कठिन परिस्थितियों में धरातल पर कार्य कर रहे सभी कर्मियों, अधिकारियों और राहत दलों का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। आपकी निस्वार्थ सेवा ही हिमाचल की सबसे बड़ी ताक़त है।
अगर OBC समाज को भागवत कथा कहने से रोकोगे,
तो देश के गाँव-गाँव में OBC समाज "संविधान कथा" करेगा।
अब समाज जाग चुका है,
जहाँ जहॉं रोकोगे, उसी उसी स्थान से संविधान की ध्वनि गूंजेगी।
संविधान हमारा धर्म है, न्याय हमारा अधिकार है।
#जयभीम_जयमंडल_जयसंविधान
अगर अब भी तुम्हारा खून नहीं उबल रहा है, तो यह तुम्हारी नसों में बहता पानी है। क्योंकि जवानी का जोश किस काम का, अगर वह मातृभूमि के काम न आए।
- चंद्रशेखर आज़ाद
दूसरों पर कीचड़ उछालने की आदत में ये भूल जाते हैं कि इन्होंने खुद भी सफ़ेद कुर्ते पहने हुये हैँ,
और अब ये दाग नहीं जायेंगे
सुबह तक नेशनल हेराल्ड को ऐड पर हिमाचल सरकार से प्रश्न पूछने वाले ये बता दें किस के घर में तरुण भारत मैगज़ीन, नागपुर या इस लिस्ट में से कोई भी आती है.
1/n
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कड़ा संदेश..👇
* जो लोग पार्टी के काम में हाथ नहीं बटाते हैं उन्हें आराम करने की आवश्यकता है..
* जिम्मेवारी नहीं निभाते उन्हें रिटायर होना चाहिए..
* मैने और राहुल जी ने इनपुट लेकर ये फैसला लिया है कि भविष्य में उम्मीदवारों के चयन में जिलाध्यक्षों को शामिल करने वाले हैं..
@kharge