कुछ रिश्ते कभी टूटते नहीं
बस मौन हो जाते हैं
चुप्पियां मार देती हैं उन्हें
जब हर पल किसी आवाज़ की आदत हो
फिर अचानक उसका चुप होना चुभता है
ख़ामोशी सहन नहीं होती
दम घुटता है खामोशी से
बात करने का कोई सिरा ही नहीं बचता
भयानक लगती है ये ख़ामोशी, एक दिन जान ले लेती है,,