Why #OneNationOneElection is good for India:
1. Reduces election fatigue & saves taxpayer money
2. Ensures continuity in governance without frequent disruptions
3. Boosts voter turnout by simplifying election cycles
4. Streamlines policy-making for long-term growth
5. Promotes political stability
सनातन पुरातन राष्ट्र की अपनी परम्परा और संस्कृति के प्रति सम्मान, आदर और पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ राष्ट्र संस्कार स्थापना की स्वीकृति, भारत के साधक, तपस्वी साधु सन्तों के स्नेह और आशीर्वाद के साथ हमारे लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी ने नई संसद भवन का उद्घाटन किया।
केंद्र में मोदी सरकार 26 मई को 9 साल पूरे करेगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी साहब ने नौ साल देशभर में अभूतपूर्व एवं सफल काम किया हैं। 30 मई से देशभर में चलने वाले जनसंपर्क अभियान को लेकर आज मेरी विधानसभा के चारों मण्डल में कार्यकारिणी बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
आज प्रदेश के मक्कम मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सी.आर.पाटील की विशेष उपस्थिति में विरमगाम विधानसभा क्षेत्र के "जनसेवा" कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में विधानसभा क्षेत्र के 12 श्रेष्ठ विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण एवं मेरी दो महीने की तनख़्वाह को गोशाला में दान किया।
आज मेरे विरमगाम, मांडल, देत्रोज एवं नलकाँठा विधानसभा क्षेत्र के "जनसेवा" कार्यालय का प्रदेश के मक्कम मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल एवं भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री सी.आर.पाटील की विशेष उपस्थिति उद्घाटन समारोह होगा। मैं विरमगाम विधानसभा में उनका हार्दिक स्वागत करता हूँ।
मेरे स्वर्गीय पिता भरत भाई पटेल के याद में पिछले एक महीने चल रही डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का बीती रात हज़ारों लोगो की उपस्थिति में समापन हुआ। विजेता, उप विजेता और श्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। क्रिकेट के क्षेत्र में मेरे विरमगाम विधानसभा के 900 खिलाड़ियों ने अपनी शक्ति को उजागर किया हैं।
आज मेरे विरमगाम तहसील के मणिपुरा गाँव में श्री खाखरीया झालावाडी पाटीदार समाज सुधारक मंडल आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित रहा एवं समाज को संबोधित किया। संवेदनशील भाजपा सरकार के प्रतिनिधि के रूप में समाज के सामाजिक-शैक्षणिक विकास में ज़रूरतमंद परिवारों की मदद करने के वादा किया।
पवित्र महाशिवरात्रि के अवसर पर राजकोट में मेरे मित्रों द्वारा आयोजित भाग्यलक्ष्मी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित रहा एवं नवयुगलों को नवजीवन की शुभकामनाएँ दी। मेरे साथ शहर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी भी इस अवसर का हिस्सा बने।
आज मेरे विरमगाम शहर में स्थित श्री के.बी.शाह विनय विद्या मंदिर के कक्षा १०-१२ के विद्यार्थी के शुभेच्छा समारोह में उपस्थित रहा एवं भारत के भविष्य समान विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी साहब ने नई शिक्षानीति के तहत विद्यार्थियों को मज़बूती दी हैं।
आज मेरे विरामगाम विधानसभा क्षेत्र के मांडल तहसील में सहकारी मंडली का शुभ उद्घाटन किया एवं सहकार विभाग से जुड़े सभासदो से संवाद किया। देश के यशस्वी गृहमंत्री श्री @AmitShah जी ने जबसे सहकारिता विभाग की ज़िम्मेदारी सँभाली है तब से सहकार क्षेत्र को मज़बूती एवं पारदर्शिता मिली हैं।
आज महेसाणा ज़िले में खेरालू विधानसभा क्षेत्र के गणेशपूरा गाँव में पाटीदार समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ एवं समाज को संबोधित किया। शिक्षा एवं रोज़गार के मामले में समाज के युवा मज़बूती से आगे बढ़े और राष्ट्रसेवा में युवाओं को योगदान देने के लिए आह्वान किया।
आज मेरे विरमगाम विधानसभा के मांडल तहसील में श्री ४८ वढीयार पाटीदार समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित रहा एवं पाटीदार समाज के परिवारों को संबोधित किया। नवजीवन की शरुआत करने वाले नवयुगलों को शुभकामनाएँ दी।
आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी साहब ने करोड़ों नौजवानों को हिम्मत देने का काम किया हैं। आज मेरे विरमगाम विधानसभा के मांडल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में तीन हज़ार विद्यार्थियों हिस्सा लिया, सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया। यह विद्यार्थी हमारे महान भारत का भविष्य है।