राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलकर उन्होंने देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें मानवता, सद्भाव और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
#MahatmaGandhi
बोर्ड मीटिंग में आज निम्नलिखित एजेंडा का अनुमोदन किया गया,
1. 4th क्लास भर्ती के 6,300 से भी ज्यादा होल्ड और PH candidates का फाइनल result.
2. CHO 2022 के कैंडिडेट्स का पेंडिंग रिजल्ट।
3. कुछ पेंडिंग JEN, GNM candidates के रिजल्ट।
सभी सफल हुए कैंडिडेट्स को बोर्ड की बधाई!
14 दिनों की जेल यात्रा समाप्त हुई, लेकिन संघर्ष नहीं।
जनता के हक़ और आवाज़ को दबाने की हर कोशिश नाकाम रही है और आगे भी रहेगी।
रामनिवास पोषक जी आज रिहा होकर फिर जनता के बीच हैं। संघर्ष, स्वाभिमान और अधिकारों की यह लड़ाई पहले की तरह जारी रहेगी ।
@withRamniwas@hanumanbeniwal
जेल की दीवारों से लौटकर फिर मैदान में आए हैं,
जो सच के लिए लड़ते हैं, वो हर मुश्किल से टकराए हैं।
न झुके थे, न झुकेंगे, ये वादा है जनता से,
संघर्ष की राह पर कदम आज फिर बढ़ाए हैं।
@hanumanbeniwal
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
को स्मरण दिलाना चाहता हूँ कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना कोई अपराध नहीं है। कुचामन में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ता बीजेपी के प्रदेश अ��्यक्ष के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर ज्ञापन देने गए थे, लेकिन उन्हें पहले शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया और बाद में उन पर राजकार्य में बाधा डालने जैसे झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए गए। इतना ही नहीं, उन्हें पकड़ने के लिए हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की तरह इनाम भी घोषित कर दिया गया। यह आपकी सरकार की नैतिकता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
जनता की आवाज़ को मुकदमों और भय के माध्यम ��े दबाने का प्रयास किसी भी लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को शोभा नहीं देता। सरकार और प्रशासन का दायित्व निष्पक्षता से कार्य करना है, न कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर विपक्षी विचारधारा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाना,ऐसे में डीडवाना-कुचामन के जिला पुलिस अधीक्षक (SP) ने जिस प्रकार अपनी जिम्मेदारियों को भूलकर RLP कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया है, वह उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। राजस्थान की जनता यह सब देख रही है।
सरकार और प्रशासन को याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र म��ं जनता की आवाज़ को मुकदमों, धमकियों और इनाम की घोषणाओं से दबाया नहीं जा सकता। सत्ता के अहंकार में उठाए जा रहे ऐसे कदमों को जनता देख रही है और समय आने पर उसका लोकतांत्रिक रूप से जवाब भी देगी।
हम लोकतांत्रिक अधिकारों के इस खुले दमन की कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि निर्दोष कार्यकर्ताओं पर दर्ज सभी झूठे मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएँ। लोकतंत्र में विरोध की आवाज़ को कुचलने का जो प्रयास सरकार कर रही है, वह प्रयास अंत��ः जनशक्ति के सामने पराजित होगा।
मैं पुनः मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूँ कि जनता की आवाज़ न कभी झुकी है और न कभी झुकेगी। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता आपकी गलत नीतियों से डरने वाला नहीं है।
@RajCMO
@PTI_News @ANI @DainikBhaskar @rpbreakingnews @JagranNews @aajtak @ABPNews @ZeeNews @BBCHindi @News18Rajasthan @zeerajasthan_ @1stIndiaNews @NavbharatTimes @AmarUjalaNews @TOIIndiaNews @htTweets @IndianExpress
शाबाश टीम इं���िया! 🇮🇳
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज इतिहास रच दिया। विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हरा��र ट्रॉफी जीतना ऐतिहासिक उपलब्धि है। पूरे देश के लिए यह बेहद खुशी एवं गर्व का पल है। हमारी सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय हिंद! जय भारत!🇮🇳
हमें हमारी साहसी और समर्पित सेना पर अटूट भरोसा है, कि वो पाकिस्तान के नापाक इरादों को मिट्टी में मिला देगी।
आपका अदम्य शौर्य, अटल स���कल्प और प्रचंड राष्ट्रभक्ति
हर भारतीय के सीने में गौरव और जोश की ललकार जगाता है!
#Ceasefire
#OprationSindoor
#NirmalChoudhary
India and Pakistan have today worked out an understanding on stoppage of firing and military action.
India has consistently maintained a firm and uncompromising stance against terrorism in all its forms and manifestations. It will continue to do so.