कोई फर्क नहीं पड़ता
इस देश में राजा कौरव हो या पांडव,
जनता तो बेचारी द्रौपदी है
कौरव राजा हुए
तो चीर हरण के काम आएगी
और पांडव राजा हुए
तो जुए में हार दी जाएगी।
- सुरेन्द्र शर्मा
#SurendraSharma#Hasya
https://t.co/Uio2uVyjUl
आफिस से आते ही..
दौड़ के 'वो'
मेरे पास आती थी.
मुझे बिठाती थी पहले,
फिर..मेरे पैरों पे
अपने नन्हें पैर रख के
इशारे से कहती
थी कि - 'उठाओ मुझे'
#अरुणस्पर्श#बेटी#याद#life
6.
प्यारी बिटिया,
बन गई वो माँ-सी
पी-घर गई !
7.
पराई हुई
घर-आँगन सूना
माँ की बिटिया !
8.
सारा हुनर
माँ से बिटिया पाए
घर बसाए !
9.
माँ का अँचरा
सारे जहाँ का प्यार
घर संसार !
10.
माँ का कहना
कभी नहीं टालना
माँ होती दुआ !
» जेन्नी शबनम
#haiku#Kavya#shair
1.
तौल सके जो
नहीं कोई तराजू
माँ की ममता !
2.
समझ आई
जब खुद ने पाई
माँ की वेदना !
3.
माँ का दुलार
नहीं है कोई मोल
है अनमोल !
4.
असहाय माँ
कह न पाई व्यथा
कोख़ उजड़ी !
5.
जो लुट गई
लाड़ में मिट गई
वो होती है माँ !
» जेन्नी शबनम
#haiku#Kavya#shair