उत्तर प्रदेश –
जिला बिजनौर में DM/SP समाधान दिवस में जा रहे थे। रास्ते में उन्हें मस्जिद के लाउडस्पीकर से अजान की तेज आवाज सुनाई दी। उन्होंने तुरंत थानेदार को बुलाया और मस्जिद के मौलवी मोहम्मद फैज़ान को अरेस्ट करा दिया। लाउड स्पीकर कब्ज़े में ले लिया। दरोगा ने FIR कराई है।
रायबरेली लखनऊ से सटा हुआ ही जिला है,
लेकिन उसके बाद भी कैसे ग्राम प्रधान रमेश मिश्रा के ग़ुर्गो ने उसी दलित महिला और उसके पति क़ो इतना मारा,
जिससे रेप का मुकदमा प्रधान रमेश मिश्रा पर दर्ज है,
ये वही ग्राम प्रधान और उसके चेले हैँ
जिन्होंने तीन दिन पहले एक कार पर हमला करके
रिद्धिमा सिंह और उनकी छोटी बेटी पर जानलेवा हमले का प्रयास किया था,
वीडियो एविडेंस होने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई,
दलित महिला अस्पताल में जख़्मी हालात में भर्ती है,
महिला के पति राजू का आरोप है कि
आरोपी लोग मंत्री मनोज पांडे के खास हैँ,
इसलिए उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है,
ये हत्या गोरखपुर में हुई थी।
योगी आदित्यनाथ के कथित लॉ एंड ऑर्डर की नाक के ठीक नीचे।
एक नीट के छात्र की पशु तस्करों ने हत्या कर दी थी।
इसे रिपोर्ट करने पर लखनऊ की हज़रतगंज कोतवाली में प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को मिले आदेश पर मेरे खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई थी।
आज ख़बर छपी है कि इस हत्या का आरोपी पशु तस्कर पकड़ा गया है।
पूरे एक साल बाद।
योगी जी, करीब 3 सालों से हजरतगंज कोतवाली में जमे विक्रम सिंह को कहिएगा कि मेरी चार्जशीट में आज की इस ख़बर को भी अटैच कर देंगे।
@myogiadityanath
ये सारा ड्रामा देखकर अब हंसी आ रही है…
आप लोग रील बनाकर बता रहे हैं कि हम दिल्ली फलां जहाज से आ रहे हैं, हिम्मत हो पकड़ कर दिखाओ वगैरह वगैरह !!
नाख़ून कटाकर शहीद बनने का ड्रामा चल रहा है…अपने तरीक़े से सरकार चला ही रहे थे अब अपने तरीक़े का विपक्ष भी तैयार कर रही है सरकार!!
रायबरेली में ग्राम प्रधान रमेश मिश्रा पर जिस दलित महिला के रेप का आरोप है,
उस महिला और उसके पति पर केस वापस लेने के लिए प्रधान के गुर्गों ने जानलेवा हमला किया,
महिला अस्पताल में भर्ती थी,
अब महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी की हालत खराब है,
उसके बाद भी उसकी पत्नी क़ो जिला अस्पताल से जबरन डिस्चार्ज कर दिया गया है,
दलित राजू का आरोप है कि आरोपी पक्ष के ग्राम प्रधान पर जिले के एक मंत्री का संरक्षण है,
श्रद्धेय नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। 🙏
धरती पुत्र, समाजवादी विचारधारा के पुरोधा एवं सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी ने अपना पूरा जीवन गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े और वंचित वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए समर्पित किया।
उनका संघर्ष, विचार और समाज के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
मानस एकता फाउंडेशन परिवार की ओर से श्रद्धेय नेताजी को कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏🌹
#MulayamSinghYadav #Netaji #पुण्यतिथि #भावपूर्ण_श्रद्धांजलि #समाजवादी_विचारधारा #सामाजिक_न्याय #ManasEktaFoundation
देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित श्री मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ !
राष्ट्र एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा ..!!
पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश के रहे सफलतम मुख्यमंत्री, देश के रहे सफलतम रक्षामंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष धरती-पुत्र नेता जी आदरणीय श्री मुलायम सिंह यादव जी की पुण्य-तिथि पर महान दल परिवार नमन एवं वंदन करते हुए दिल की गहराइयों से भावभीनी श्रद्धाॅंजलि अर्पित करता है.!
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय श्री मुलायम सिंह यादव जी की चौथी पुण्यतिथि पर सादर नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
नेताजी अमर रहें!
अगर ये “समाजवादी” है, तो मैं “दक्षिणपंथी” हूं।
लोगों पर अगर ज्यादा पैसा हो रहा है तो गरीब को खाना खिला दो, यहां फर्जी कहानी में आकर बहुत बड़े दाता ना बनो।
🌍जौनपुर के दो लालों ने दुनिया में बजाया डंका!
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. सौरभ पाल और डॉ. मिथलेश यादव को दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में जगह मिली।
🔬 प्रो. सौरभ पाल ने डेटा माइनिंग और मशीन लर्निंग के जरिए बीमारियों की भविष्यवाणी से जुड़ी तकनीकों पर शोध किया है।
🧪 डॉ. मिथलेश यादव ने पॉलिमर संश्लेषण के क्षेत्र में शोध किया है। उन्हें यह उपलब्धि पहले भी मिली है।
दोनों वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई! आपकी उपलब्धि पर जौनपुर, विश्वविद्यालय और पूरे समाज को गर्व है। 💐
उत्तर प्रदेश –
मेरठ में सपा नेता शैंकी वर्मा पत्नी को दवाई दिलाने डॉक्टर के पास जा रहे थे। घर के गेट पर पुलिस हाउस अरेस्ट करने पहुंच गई। विरोध करने पर उन्हें जाने दिया गया।
सामाजिक न्याय, समानता और बंधुता - ये केवल शब्द नहीं, बल्कि उस बेहतर समाज के बुनियादी मूल्य हैं, जिसका सपना हमारे अनेक महानायकों, विचारकों और आंदोलनों ने देखा और जिसे अपने संघर्षों से आगे बढ़ाया।
सामाजिक न्याय की लड़ाई यूँ तो बारहों महीने चलने वाली लड़ाई है, लेकिन जब उन महानायकों को याद करने के दिन आते हैं, जिन्होंने अपना जीवन इस संघर्ष को दिशा देने में लगाया, तब हम उनके विचारों को याद करते हुए अपने संकल्प को फिर दोहराते हैं - इस लड़ाई को और मजबूत करने का, और आगे ले जाने का।
यह एक अद्भुत संयोग है कि अक्टूबर की लगातार चार तारीखें सामाजिक न्याय की चार बड़ी विरासतों से जुड़ी हैं।
9 अक्टूबर - मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि।
10 अक्टूबर - नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि।
11 अक्टूबर - लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती।
12 अक्टूबर - डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि।
चार व्यक्तित्व, चार विरासतें, संघर्ष के अपने-अपने रास्ते - लेकिन केंद्र में समानता, सम्मान, अधिकार, हिस्सेदारी और सामाजिक न्याय का विचार।
तो क्यों न इन चार तारीखों को केवल कैलेंडर की तारीखें न रहने दें। 9 से 12 अक्टूबर के इन चार दिनों को “सामाजिक न्याय के चार दिन” के रूप में मनाएँ। गाँवों, कस्बों, विश्वविद्यालयों और शहरों में संवाद हों, गोष्ठियाँ हों, किताबें पढ़ी जाएँ, उनके विचार नई पीढ़ी तक पहुँचाए जाएँ और सामाजिक न्याय के अधूरे संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाए।
चार तारीखें • चार विरासतें • एक संघर्ष - सामाजिक न्याय!
जनपद इलाहाबाद समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में सामाजिक न्याय के महानायक, बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
अखिलेश यादव के पास “कनफुसवा गैंग” सक्रिय…चुनाव नज़दीक आते ही गौरवमयी उपस्थिति के साथ ये गैंग इतने विशाल दावे करते हैं कि जैसे सारी जनता की नब्ज़ इनकी उँगलियों के पोर पर हैं…
10 साल की एंटी इंकम्बेंसी के साथ मनोहर कहानियों का मिक्सचर “शपथ ग्रहण” सरीखा माहौल बना देता है !!
ये इतने बड़े दोगले हैं कि दोनों तरफ खेलते हैं!! इनमें कुछ सोशल मीडिया शूटर भी हैं…अखिलेश यादव को ऐसे दीमकों से सावधान रहना होगा क्योंकि 2027 उनके लिए “करो या मरो” वाला चुनाव है…
बड़ी खबर-
क्या यूपी का चुनाव compromise हो चुका है?
Reporters’ collective का एक और बड़ा खुलासा।
यूपी में हुए SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने 85854 फ़ॉर्म auto generate कर दिए।
ये बिना कोई वजह बताए वोटरों को डिलीट करने के लिए थे।
इन deletion form पर चुनाव आयोग के अधिकारियों के दस्तख़त थे।
इससे पहले करीब 16.18 लाख वोटरों को रहस्यमय तरीके से जोड़े जाने का मामला भी Reporters collective ने उजागर किया था।
क्या प्रचंड भ्रष्टाचार, आकंठ जातिवाद और भयावह एंटी इंकंबैंसी के बावजूद योगी आदित्यनाथ इसीलिए निश्चिंत हैं,
कि चुनाव आयोग साथ है?
“समाजवादी विचारधारा” के नाम पर प्रज्ञेश त्रिपाठी नामक व्यक्ति कहानी बनाकर मूर्ख बना रहा है, और लोग उसको पैसे दे रहे हैं।
सिर्फ पैसे ही नहीं, लोग उसको प्रमोट भी कर रहे हैं 😂
सावधान रहें, सतर्क रहें,
सोशल मीडिया पर बहुत बड़े मददगार ना बनें।
CJP स्पोकपर्सन सौरभ दास का दावा है कि रात में 1 बजे दिल्ली पुलिस साउथ एक्सटेंशन में नॉर्थ ज़ोन कोऑर्डिनेटर मोहन यादव के घर में गैर-कानूनी तरीके से घुस रही है। पुलिस उनकी पत्नी के साथ भी बदसलूकी कर रही है। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जो इस समय बुरी तरह डरे हुए हैं। यह इमरजेंसी जैसे हालात हैं। सरकार पूरी तरह से आपा खो चुकी है, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। कॉकरोच आ रहे हैं।
बैकग्राउंड में शंखनाद हो रहा है और अखिलेश जी एक हाथ में सुदर्शन चक्र लिए हैं और दूसरे हाथ में डमरू लगा त्रिशूल।
साथ में जो उद्घोष हो रहा है वो आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की जीत का उद्घोष है।
अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरों की पोल भईया ने खोली थी और इन्हीं चोरों की वजह से पूरे अयोध्या और साधु संतों का खूब अपमान हुआ था।
आज जब अखिलेश भईया अयोध्या पहुंचे तो जोरदार स्वागत किया गया और जीत का आशीर्वाद भी दिया गया।❤️🧿🚲