हम, जनपद हरिद्वार के GRP रुड़की में तैनात अपने परिवार के एक कर्मठ और बहादुर योद्धा उपनिरीक्षक अमित कुमार जी को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने कोविड के खिलाफ इस लड़ाई में सबसे बड़ा बलिदान दिया।
#CoronaWarriors#UttarakhandPolice
पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षण में 17 प्रशिक्षुओं में सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सुश्री रीना राठौर ने "स्वार्ड ऑफ ऑनर" का सम्मान अर्जित किया। जमीन से उठकर शिखर तक पहुँचने वाली ऋषिकेश निवासी सुश्री रीना को उनके जुनून और परिश्रम के लिए ख़ूब बधाइया��। #UttarakhandPolice
फाइनेंशियल फ्राड होने पर हेल्पलाइन नंबर 155260 पर कॉल कर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपकी शिकायत पर संबंधित बैंक या फिर ई-साइट को अलर्ट मैसेज पहुंचेगा। जानकारी वेरिफाई होने पर आपके पैसों को होल्ड कर दिया जाएगा और पैसे आपके अकाउंट में वापस ट्रांसफर हो जायेंगे।
#Cybersafe
फ्लाइंग सिख श्री मिल्खा सिंह जी, रफ्तार के वह जादूगर जिनकी वजह से एथलेटिक्स के प्रति भारतीय युवाओं की दिलचस्पी बढ़ी। IG BSF में तैनाती के दौरान उनके सानिध्य का सुख मिला। उनका योगदान पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। विनम्र श्रद्धांजलि...
#MilkhaSinghJi#RIP#FlyingSikh
कोरोना संक्रमण में 108 एंबुलेंस सेवा भी अहम भूमिका निभा रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों को घर से लेकर आने और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल या कोविड केयर सेंटर तक छोड़ने में मदद कर #मिशन_हौसला में सहयोग के लिए हम 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मियों का आभार व्यक्त करते हैं।