मिस्टर @RajeevRai जी
जिनके अपने घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते। माननीय श्री ओमप्रकाश राजभर जी के राजनीतिक कद और जनाधार पर टिप्पणी करने से पहले आपको अपने राजनीतिक इतिहास पर भी नजर डाल लेनी चाहिए।
आप वही व्यक्ति हैं जो कभी माननीय श्री ओमप्रकाश राजभर जी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सामने नतमस्तक होते थे और उन्हें अपना मार्गदर्शक बताते थे!
@PTI_News@indiatvnews@ZeeNews@ABPNews@News18UP@ZEEUPUK@aajtak@NavbharatTimes@BBCHindi@AmarUjalaNews
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मेंरी विधानसभा निजामाबाद आजमगढ़ के विधायक जनाब आलमबदी आज़मी साहब के इंतकाल का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
उन्होंने अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदार राजनीति और जनसेवा के माध्यम से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई। उनका निधन न केवल निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र, बल्कि पूरे पूर्वांचल की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें!
भारतीयों की एकता व गौरव का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जिसे आज ही के दिन 22 जुलाई 1947 को संविधान द्वारा अंगीकृत किया गया था।
आइए हम सब मिलकर राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा व उसके सम्मान को आगे बढ़ाते हुवे भारत देश के सम्मान की पताका को पुरे विश्व में फहराएं!
#FlagAdoptionDay
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद एवं महिला सशक्तिकरण की सशक्त प्रतीक आदरणीया श्रीमती @sangeetayadavup जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएँ।
यदुकुल शिरोमणि भगवान श्रीकृष्ण जी से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन, सुख-समृद्धि एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें। आप राष्ट्रसेवा, महिला सशक्तिकरण और समाजहित के कार्यों में निरंतर नए आयाम स्थापित करती रहें तथा आपके नेतृत्व में समाज और देश नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।
आपका जीवन सदैव यश, सम्मान, सफलता और जनसेवा के उज्ज्वल प्रकाश से आलोकित रहे!
@BJP4India@BJP4UP
SBSP प्रवक्ता का अखिलेश यादव पर हमला!
🗣️ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष चंद्र यादव ने PDA रथयात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया।
बोले — "2027 का चुनाव विकास, सुशासन और जनता के विश्वास पर लड़ा जाएगा, चुनावी रथों और प्रतीकात्मक यात्राओं के सहारे नहीं।"
आजकल चंद चुगलखोर और मौकापरस्त लोग भी हमसे वफादारी का हिसाब माँग रहे हैं, तो उनके लिए यह चार लाइन ही काफ़ी है--
फिरंगी के जमाने में मज़े के दिन ना काटे हों..
शहीदों के जनाजे से ना ख़ुद मैदान पाटे हों...!
हमारी वफादारी की सनद हमसे वही मांगे कि..?
जिन चुगलखोरों और मौकापरस्तों ने विरोधियों के जूते न चाटे हों....!
#बस_यूँ_ही
बाराबंकी जनपद के देवा स्थित सूफ़ी संत हज़रत वारिस अली शाह की पावन दरगाह पर श्रद्धापूर्वक हाज़िरी लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
वहाँ देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, अमन-चैन और आपसी भाईचारे की कामना करते हुए माथा टेका।
इस पावन अवसर पर पूज्य बाबा नेहाल शाह जी का आशीर्वाद एवं स्नेहिल मार्गदर्शन प्राप्त करने का भी सौभाग्य मिला। उनके प्रेरणादायी विचारों ने यह संदेश दिया कि समाज की सच्ची सेवा, मानवता, प्रेम, सद्भाव और एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है!
#देवाशरीफ
#dewasharif
प्रकृति में सीमित मात्रा में प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं, ऐसे में जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण करना अति आवश्यक है।
आइए विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता लाए ताकि आने वाली पीढ़ियों को गुणवत्तायुक्त जीवन जीने का अवसर मिल सकें!
#विश्व_जनसंख्या_दिवस
#WorldPopulationDay
लखनऊ के लोकप्रिय सांसद एवं भारत के यशस्वी रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं निरंतर यश प्रदान करें, ताकि आपके नेतृत्व में राष्ट्र सेवा का यह पावन कार्य सतत आगे बढ़ता रहे।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
@rajnathsingh
गरीबों व किसानों के मसीहा भारतीय राजनीति में 'युवा तुर्क' के नाम से विख्यात।
बाग़ी बलिया के लाल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह जी की पुण्यतिथि पर मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हुँ!
#चंद्रशेखर#Chandrashekhar
लहराते तिरंगे के पीछे आऊंगा या तिरंगे में लिपटा हुआ आऊंगा--कैप्टन बत्रा
धीर,वीर,गम्भीर,देश की शान में अपनी जान कुर्बान करने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद विक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हुं!
#विक्रमबत्रा#VikramBatra
भूतपूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, भारत रत्न स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हुँ।
सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्र निर्माण के प्रति आपका अतुलनीय योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा!
#बाबू_जगजीवन_राम
#BabuJagjeevanRam
मुझे गर्व है कि मैं उस धर्म से हूं जिसने दुनिया को सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढ़ाया है।
संपूर्ण मानवता को शांति,भाईचारे एवं सदभाव का संदेश देने वाले महान विचारक, युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानन्द जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें शत-शत नमन करता हूँ!
#स्वामीविवेकानंद
#SwamiVivekananda
जौनपुर के लाल रोहित यादव जी ने रचा इतिहास..
जनपद जौनपुर के ग्राम अदारी डभिया निवासी श्री रोहित यादव जी ने इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 87.05 मीटर भाला फेंककर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।
भाई रोहित यादव जी की यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल जौनपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और भारत देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उनकी अथक मेहनत, समर्पण और अद्भुत प्रतिभा आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ!
@RohitJavelin
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व मुख्यमंत्री तथा कन्नौज से सांसद माननीय श्री @yadavakhilesh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ!
सामाजिक न्याय,समता व भागीदारी आधारित राजनीति के मजबूत स्तंभ,छोटे भाई जैसा हमेशा प्यार देने वाले, समय समय पर मेंरा मार्गदर्शन करने वाले,कदम-कदम पर मेंरा साथ देने वाले,अत्यंत ही सहज,मिलनसार,सौम्य और सुशील,उत्कृष्ठ दर्जे के संगठनकर्ता @SBSP4INDIA के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव आदरणीय बड़े भैया डॉ @arvindrajbhar07 जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ 🎂🎉🎊🥳
आपका संघर्षशील नेतृत्व,संगठन निर्माण में योगदान एवं वंचित-शोषित समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
भैया भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप पर सदैव बनी रहे आप स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें मैं ईश्वर से यही कामना करता हूं.!💐💐
भारत सरकार में केबिनेट मंत्री,भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव,कुशल संगठनकर्ता,भाजपा के आधार स्तम्भ,मेंरे प्रेरणास्रोत यदुकुल शिरोमणि आदरणीय श्री. @byadavbjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
@BJP4India@BJP4UP