जनपद मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा के ग्राम मलीरा निवासी राजसिंह जी की छोटी पुत्री का असमय निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
उत्तर प्रदेश जनपद गाजियाबाद के नंदग्राम में IIT की तैयारी कर रहे छात्र आयुष प्रताप सिंह की 28 दिसंबर 2025 को हुई मृत्यु के मामले में उनके पिता एवं सेवानिवृत्त वायुसैनिक खजान सिंह जाटव जी लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं। 17 जून 2026 को FIR दर्ज होने के बाद भी परिवार द्वारा उठाए गए गंभीर सवालों का संतोषजनक समाधान नहीं हुआ है।
परिवार ने दुर्घटना की जांच के साथ-साथ हत्या की आशंका से जुड़े सभी साक्ष्यों की निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच की मांग की है। सरकार यह सुनिश्चित करे कि किसी भी संभावित कोण को नजरअंदाज न किया जाए और जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी एवं @UPGovt से आग्रह है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की निगरानी सुनिश्चित की जाए और यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता जांच में सामने आती है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई हो।
एक पिता अपने बेटे की मौत का सच जानने और न्याय पाने के लिए महीनों से संघर्ष कर रहा है। उसे आश्वासन नहीं, निष्पक्ष जांच और न्यायपूर्ण कार्रवाई चाहिए।
@NCSC_GoI
व्यक्तियों को कुचल कर वो, विचारों को नहीं मार सकते।
देशभक्ति, पराक्रम एवं बलिदान के अद्वितीय प्रतीक शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें क्रांतिकारी सलाम।
पंजाब के फगवाड़ा स्थित Lovely Professional University में छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर छात्रों का विरोध और उसके बाद पुलिस लाठीचार्ज की घटना बेहद गंभीर है। छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का अनावश्यक बल प्रयोग स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।
छात्रों ने आरोप लगाया कि मामले को दबाने का प्रयास किया गया और उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुना गया। वहीं, पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।
विशेष रूप से छात्राओं के साथ पुलिस कार्रवाई के दौरान बल प्रयोग और अभद्रता के आरोपों की भी जांच होनी चाहिए। दोषी कोई भी हो, उसकी जवाबदेही तय हो और कानून के अनुसार कार्रवाई हो।
छात्रों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। विश्वविद्यालय परिसर में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
श्री चन्द्रशेखर मौर्य जी को भीम आर्मी भारत एकता मिशन, राजस्थान के प्रदेश संयोजक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी और मान्यवर कांशीराम जी के विचारों “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आपके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं।
जय भीम
डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा अनावरण समारोह
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में, आप सादर आमंत्रित हैं।
🗓 दिनांक: 26 जुलाई 2026
🕚 समय: सुबह 11:00 बजे
🗺 स्थान: ग्राम नवाब का नगला, विधानसभा कुम्हेर, जिला डीग (राजस्थान)
"शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मिटने वालों का यही निशां होगा"
कारगिल युद्ध में भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस व पराक्रम को शत-शत नमन करते हुए सभी देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की हार्दिक बधाई।
#Kargilvijaydivas
मुज़फ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में लगातार बारिश के बीच कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के 4 मासूम बच्चों सहित 5 लोगों की दर्दनाक मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है।
दिवंगत जनों को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ।
यह हादसा केवल प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि गरीबों के सुरक्षित आवास, आपदा प्रबंधन और समय पर राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने में शासन-प्रशासन की गंभीर विफलता को भी उजागर करता है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जर्जर कच्चे मकानों का सर्वे, सुरक्षित आवास और त्वरित राहत व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
उत्तर प्रदेश सरकार से मांग है कि पीड़ित परिवार को तत्काल उचित आर्थिक सहायता, सुरक्षित आवास तथा इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
@myogioffice@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@dmmuzaffarnagar@Uppolice@muzafarnagarpol
मुज़फ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में लगातार बारिश के बीच कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के 4 मासूम बच्चों सहित 5 लोगों की दर्दनाक मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है।
दिवंगत जनों को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ।
यह हादसा केवल प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि गरीबों के सुरक्षित आवास, आपदा प्रबंधन और समय पर राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने में शासन-प्रशासन की गंभीर विफलता को भी उजागर करता है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जर्जर कच्चे मकानों का सर्वे, सुरक्षित आवास और त्वरित राहत व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
उत्तर प्रदेश सरकार से मांग है कि पीड़ित परिवार को तत्काल उचित आर्थिक सहायता, सुरक्षित आवास तथा इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
@myogioffice@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@dmmuzaffarnagar@Uppolice@muzafarnagarpol
उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के कोतवाली पुवायां क्षेत्र के ग्राम खाडेपुरमडैया में दलित समाज के जगदीश जी पर दबंग ठाकुरों द्वारा घात लगाकर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन अन्य पांच आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को लगातार डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं।
क्या उत्तर प्रदेश में दलितों पर हमला करने वालों को कानून का कोई भय नहीं रह गया है? यदि शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो यह कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करेगा।
@myogioffice@Uppolice@dgpup@shahjahanpurpol से मांग है कि शेष आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं चिंतन शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस शिविर में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जागरूकता और आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। सभी साथियों की सहभागिता और समर्पण ने इस आयोजन को सफल बनाया।
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को राष्ट्र के महानायक, वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक,राष्ट्र के चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलेदेव पासी जी के विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं।