दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को थाना कोंच में पंजीकृत नाबालिग किशोरी के अपहरण (धारा 137(2) BNS) के मामले में दतिया (म.प्र.) गई पुलिस टीम की खोजबीन के दौरान अभियुक्त के पिता की छत से पैर फिसलकर गिरने से दुखद मृत्यु हो गई। परिजनों ने लिखित रूप से इसे हादसा स्वीकार किया है। प्रकरण की निष्पक्ष जाँच एवं किशोरी की सकुशल बरामदगी हेतु सीओ कोंच को निर्देशित किया गया है।
(संलग्न: प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, जालौन की बाइट/आधिकारिक वक्तव्य संलग्न है।)
@RohitBohar17590 प्रकरण के सम्बन्ध मे थाना डकोर पर दोनो पक्षो की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत है। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु SHO/SO's द्वारा पुलिस बल के साथ #Footpatrolling संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गयी व जनमानस से संवाद कर उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। #JalaunPolice#UPPolice#uppinaction#ADGZoneKanpur
#igrangejhansi
अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और जनसुरक्षा तथा पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के उद्देश्य से आज दिनांक 28.10.2026 को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत की अध्यक्षता में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, डॉ0 ईशान सोनी एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारीगण, शाखा प्रभारीगण द्वारा प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए सख्त एवं स्पष्ट निर्देश दिए गए ।
#JalaunPolice
#UPPolice
#uppinaction
#ADGZoneKanpur
#igrangejhansi
अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और जनसुरक्षा तथा पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के उद्देश्य से आज दिनांक 28.10.2026 को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत की अध्यक्षता में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, डॉ0 ईशान सोनी एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारीगण, शाखा प्रभारीगण द्वारा प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए सख्त एवं स्पष्ट निर्देश दिए गए ।
#JalaunPolice
#UPPolice
#uppinaction
#ADGZoneKanpur
#igrangejhansi
जालौन पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं अचूक साक्ष्य संकलन तथा डीजीसी क्रिमिनल व उनकी टीम, कोर्ट पैरोकार की प्रभावी पैरवी फलस्वरूप 02 अभियुक्तगण को मान0 न्यायालय द्वारा 03-03 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,000-1,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । #OperationConviction
#JalaunPolice
#UPPolice
#uppinaction
#ADGZoneKanpur
#igrangejhansi
पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी जालौन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारी बंधुओं के साथ मासिक बैठक आयोजित
दिनांक 28.10.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार उरई में पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) जालौन की संयुक्त अध्यक्षता में जनपद के सम्मानित व्यापारी बंधुओं, जिला स्तरीय उद्योग बंधु, व्यापार बंधु एवं श्रम बंधु समिति के पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में व्यापारियों द्वारा बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था, पटरी दुकानदारों की समस्या, दिवाली/त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में पुलिस व्यवस्था आदि से संबंधित समस्याओं/सुझावों को रखा गया।
बैठक में दिये गये प्रमुख आश्वासन/दिशा-निर्देश:-
1. जनपद के सभी प्रमुख बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस गश्त, पैदल मार्च एवं पिकेट ड्यूटी बढ़ाई जायेगी।
2. व्यापारियों से किसी भी प्रकार की रंगदारी/धमकी मांगने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
3. त्योहारों के दृष्टिगत बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिये गये।
4. व्यापारी बंधुओं की समस्याओं के त्वरित एवं विधिक निस्तारण हेतु संबंधित थाना प्रभारियों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
5. सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की गई कि अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यापारी बंधुओं को आश्वस्त किया गया कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर है।
#JalaunPolice
#UPPolice
#uppinaction
#ADGZoneKanpur
#igrangejhansi
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन
पुलिस अधीक्षक जालौन, सुरेश चन्द्र रावत द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना गया। शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु एसपी जालौन ने संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि पीड़ितों की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
@newspeup प्रकरण की सूचना पर थाना चुर्खी पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्णकर मोर्चरी भिजवाया गया है । अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है ।
#MissionShakti6 एण्टीरोमियो/महिला बीट अधिकारियों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा-सशक्तिकरण, कानूनी प्रावधानो, हेल्पलाइन नम्बर, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट एवं शासन की योजनाओ के बारे मे जागरूक किया गया तथा हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी गई। #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन #JalaunPolice
#UPPolice
#uppinaction
#ADGZoneKanpur
#igrangejhansi