भाजपा सरकार के बजट ने प्रदेश के विशेष योग्यजनों को पूरी तरह निराश किया है।
हमारी सरकार ने 2 दिव्यांग विश्वविद्यालय दिए, जिन्हें आज ठप कर दिया गया है। इनका काम आगे बढ़ता तो ये प्रदेश के दिव्यांगों के काम आते।
विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सरकार मौन है।
दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं में कोई प्रभावी बढ़ोतरी नहीं।
समझ नहीं आता कि भाजपा को वंचित व कमजोर वर्गों से इतनी असंवेदनशीलता क्यों है? क्या बजट में इनके लिए बड़ी घोषणाएं नहीं होनी चाहिए थीं? दिव्यांगजन आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आशा करता हूं कम से कम एप्रोपिएशन बिल में दिव्यांगों के हित की घोषणाएं करनी चाहिए।
आज राजस्थान के D.Ed (Spl.) और B.Ed (Spl.) प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने मुझसे मुलाकात कर 5000 विशेष शिक्षकों की भर्ती की माँग रखी। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि प्रत्येक विद्यालय में कम से कम एक विशेष शिक्षक की नियुक्ति अनिवार्य की जाए।
यह माँग केवल अभ्यर्थियों की नहीं, बल्कि राजस्थान के हज़ारों दिव्यांग बच्चों के शिक्षा के अधिकार से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दा है।
कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2022 में 4500 विशेष शिक्षकों की भर्ती कर समावेशी शिक्षा की दिशा में एक ठोस कदम उठाया था।
मैं वर्तमान सरकार से आग्रह करता हूँ कि समावेशी शिक्षा जैसे गंभीर विषय को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द विशेष शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए, जिससे दिव्यांग बच्चों का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बन सके।
@BhajanlalBjp@madandilawar@RajCMO @SGERajasthan @INCRajasthan@ashokgehlot51@SachinPilot@GovindDotasra@TikaRamJullyINC
राज्य में संस्कृत विभाग की स्कूलों के 1000+ स्पेशल नीड वाले बच्चों के लिए स्पेशल एडुकेटर्स की कोई व्यवस्था नही है l
इन स्कूलों में इनरोल विशेष बच्चों को उपयुक्त विशेष शिक्षक उपलब्ध करवाए जाएं l
संस्कृत विभाग रीट से विषेश शिक्षकों की भर्ती करें l
@RajCMO@artizzzz
NEP 2020 (नई शिक्षा नीति 2020) में स्पष्ट रूप से यह सिफारिश की गई थी कि विद्यालयों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
लेकिन हाल ही में घोषित हुई भर्तियों में विशेष शिक्षा के पदों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है।
यह उन हज़ारों योग्य प्रशिक्षित बेरोजगारों के साथ अन्याय है, जिन्होंने इस क्षेत्र को जीवनभर की सेवा समझकर चुना है।
🙏 माननीय शिक्षा मंत्री जी से विनम्र निवेदन है –
कृपया विशेष शिक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों की इस गहरी पीड़ा को समझें,
और आने वाली भर्तियों में विशेष शिक्षकों के पदों को शामिल करने की पहल करें।
✍🏻 – एक पीड़ित लेकिन आशावादी अभ्यर्थी की आवाज़
डॉ धीरसिंह धाभाई
@madandilawar
#विशेष_शिक्षक_भर्ती