Jharkhand Council of Educational Research and Training (JCERT) performing under the department of School Education and Literacy, Government of Jharkhand
The four-day workshop on #PRAYAS cum #ProjectIMPACT and #FLN (Foundational #Literacy and #Numeracy) at JCERT started today with #NIPUN Mission Pledge developed by @EduMinOfIndia. During this, a NIPUN pledge was taken to bring positive changes in the educational environment of schools and improve the level of education among students.
#NEP2020 #NIPUNBHARAT #FLN #SamagraShiksha #EducationforAll #PrimaryEducation #QualityEducation @RanchiPIB@EduMinOfIndia @AdityaRanjanIAS
राज्य के सरकारी स्कूलों में चल रहे भारतीय भाषा उत्सव 2023 के तहत राज्य के स्कूलों में बच्चो को विभिन्न राज्यो की सांस्कृतिक पहचान से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।
The Department of School Education and Literacy has redesigned the Samagra Shiksha Initiative to align with the recommendations of #NEP2020. Under its ambit, it has launched a National Mission to improve learning outcomes – NISHTHA, which also covers the relevance of gender dimensions.
Read more ⏩ https://t.co/WBRL1uSg78
#BhartiyaBhashaMahotsav2023 (भाषाएं अनेक, भाव एक) के मौके पर झारखंड के सरकारी स्कूलों में भी बच्चो को भाषायी विविधता और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना से रूबरू कराने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे स्कूली बच्चो को भारत के अन्य राज्यों की भाषाओ एवं संस्कृतियों को समझने और जानने का मौका मिल रहा है।
झारखंड के स्कूली बच्चो को भारत के भाषायी विविधता और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से रूबरू कराने के लिए 'भारतीय भाषा उत्सव (भाषाएँ अनेक, भाव एक)' के तहत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
#Bhartiya_Bhasha_Utsav_2023#NEP2020
1 नवंबर से 7 नवंबर तक चलने वाले कक्षा एक से पांच तक के पैरेंट टीचर मीटिंग को लेकर आज विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों के साथ ज़ूम मीटिंग संपन्न हुआ साथ ही इन्हे आगामी पैरेंट टीचर मीटिंग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
झारखंड सरकार और चेंजइंक फाउंडेशन ने संयुक्त प्रयास से आज टीवीएस स्कूल, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, जगरनाथपुर रांची में राज्य स्तरीय "वॉक फॉर डिस्लेक्सिया" कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 300 से अधिक स्कूली बच्चो में भाग लिया. इसमें शिक्षक, छात्र, UNICEF, Room to Read, Dream A Dream, Bharti Foundation, CINI Tata Trust. CINI, ELMS, Piramal, जैसे अंतरराष्ट्रीय और नागरिक समाज संगठन उपस्थित थे।
https://t.co/mjQKvwnEe6
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में व्यावसायिक शिक्षा पर जिलास्तरीय शिक्षा पदाधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों को स्कूली बच्चो में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विजिट और गेस्ट लेक्चर पर जोर देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही इंटर्नशिप से पहले बच्चो के कार्य स्थल की सुरक्षा और सुगमता की जांच का निर्देश भी दिया गया है।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा 3 से 5 नवंबर तक रांची के ऑड्रे हाउस में 'राज्यस्तरीय कला एवं शिल्प प्रदर्शनी सह बिक्री' कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इससे बच्चो में हस्त शिल्प कला का विकास तो होगा ही, साथ ही उनके द्वारा बनाई गयी सामग्रियों की बिक्री से बच्चो के बीच व्यावसायिक कौशल को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
शिक्षा में AI चैट बॉट तकनीक की संभावनाओं का पता लगाने के लिए श्री के रवि प्रकाश और श्री आर्यन गर्ग के मार्गदर्शन में दक्षिणी छोटानागपुर और कोल्हान प्रमंडल के ब्लॉक रिसोर्स और क्लस्टर रिसोर्स पदाधिकारियों का ज़ूम ओरिएंटेशन JCERT द्वारा सम्पन्न करा लिया गया है। चैट बॉट तकनीक के माध्यम से उत्कृष्ट और तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
JCERT यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि शिक्षक आधुनिक शैक्षिक परिदृश्य में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान और उपकरणों से लैस हों। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए जेसीईआरटी द्वारा आज एआई चैट बॉट्स का सफल ज़ूम ओरिएंटेशन किया गया. इससे शिक्षकों को डिजी एसएटीएच साप्ताहिक अभ्यास और शिक्षक सहायक जैसे एआई चैट बॉट्स को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिला. इस ओरिएंटेशन में पलामू, संथाल परगना और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न शैक्षिक प्रभागों से ब्लॉक रिसोर्स पर्सन्स (बीआरपी) और क्लस्टर रिसोर्स पर्सन्स (सीआरपी) ने भाग लिया. ओरिएंटेशन का सफल सञ्चालन रवि प्रकाश गुप्ता और आर्यन गर्ग ने किया.
झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं परीक्षण परिषद (JCERT) में 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक पाठ्यचर्या निर्माण और पाठ्यपुस्तक/संदर्भ पुस्तक अनुवाद कार्यशाला आयोजित किया गया है. इसमें एनसीईआरटी की अंग्रेजी में छपी किताबो को (अंग्रेजी को छोड़कर) हिंदी में अनुवाद करके बच्चो तक पहुंचाया जाएगा. ताकि झारखंड के बच्चे हिंदी में पठन पाठन कर आसानी से विषय के बारे में समझ विकसित कर सके.
झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं परीक्षण परिषद (JCERT) में पूर्व व्यावसायिक शिक्षा एवं बस्तारहित गतिविधियों पर जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। यह कार्यशाला 19 अक्टूबर तक चलेगी। कार्यशाला में प्रत्येक जिले से तीन तीन मास्टर ट्रेनर शामिल होंगे, जो प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने अपने जिलों में शिक्षकों को दो दिनों का प्रशिक्षण देंगे।