सलेमपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक श्री सुरेश यादव जी का निधन, अत्यंत दुःखद !
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
भावभीनी श्रद्धांजलि !
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा में सपा संसदीय दल के नेता आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।
@yadavakhilesh@samajwadiparty
पंचायत चुनाव लड़ने वाले सभी ग्राम प्रधान प्रत्याशियों, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों पंचायत चुनाव न कराने वाली इस भाजपा सरकार को 2027 विधानसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल करने की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर लें।
@myogiadityanath@yadavakhilesh
ये हैं आज की नई आज़ादी के स्वतंत्रता सेनानी। ये उन लाखों-करोड़ों उम्मीद की किरणों में से एक हैं जो 5% सत्ताधारियों के भ्रष्टाचार, अत्याचार व उत्पीड़न के ख़िलाफ़ हमारे 95% आबादीवाले पीडीए के संघर्ष की नई ऊर्जा हैं।
पीड़ा बढ़ रही है, इसीलिए पीडीए बढ़ रहा है। हर ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ पीडीए है।
हम सब पीड़ा के एक सूत्र में बंधे लोग हैं, इसीलिए हम कहते हैं : जो पीड़ित, वो पीडीए!
ये कट्टर हिन्दू हैं या ‘मिथुन’ हिन्दू?😆
मंगलवार के दिन माथे पर तिलक और कंधे पर भगवा लेकर मछली खा रहे हैं!
क्या अब हिन्दू धर्म खतरे में नहीं आ रहा? या इनका चुनाव खतरे में आ गया है?
#WestBengalLegislativeAssemblyelection2026
जघन्य अपराध करनेवाले, अपराध से बचने के लिए उम्र बदलनेवाले, विचारहीन-सिद्धांतहीन होकर दल पर दल बदलनेवाले, किसीको छल से हटानेवाले, भ्रष्टाचार के शिरोमणि कहलानेवाले बिहार के मुख्यमंत्री क्यों बनें?
आदरणीय सुषमा खरकवाल जी,
भारतीय जनता पार्टी
मेयर, लखनऊ
आप कृपया अपनी राजनीतिक मजबूरीवश मेरी दिवंगत माँ का नाम लेकर एक महिला के रूप में एक अन्य महिला का अपमान न करें। नारी के सम्मान में आपसे बस इतना आग्रह है।
यदि आपके घर में कोई बड़े-बुजुर्ग हों या बच्चे तो उनसे पूछ लीजिए कि आपका ये अति निंदनीय द्वेषपूर्ण बयान उचित है या नहीं। बाक़ी आप स्वयं एक महिला हैं। महिला ही जब महिला का अपमान करेगी तो कौन आपको नैतिक रूप से सही कहेगा।
भारतीय समाज में कभी भी, किसी की भी माँ का अपमान स्वीकार्य नहीं है। आपका राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल होता अगर आप उसे नैतिक मानकों पर इतना नीचे न ले जातीं, आज आपके समर्थक भी शर्मिंदा हैं। जिनको प्रभावित करने के लिए आप अपना स्तर गिरा रही हैं, वो किसी के भी सगे नहीं हैं। आप अपना स्तर बनाए रखें और संतुलन भी।
मैं आपसे किसी क्षमा की भी अपेक्षा नहीं रखता हूँ और न ही ऐसा कहने के बाद क्षमा के कोई
मायने रह जाते हैं। आपका अकेले में बैठकर जो पछतावा होगा, हमारे लिए इतना ही बहुत है।
सादर
आपका भाई
अखिलेश
पूजनीय बाबासाहेब को सादर नमन करते हुए समस्त विश्व में व्याप्त उनके अनुयायियों को ‘अंबेडकर जयंती’ की हार्दिक शुभकामनाएँ!
बाबासाहेब के सिद्धांतों, लोहिया जी के मूल्यों और नेता जी के संघर्षों से जो सीख मिली है, उसी के फलस्वरूप भावनात्मक-वैचारिक-सामाजिक-आर्थिक-राजनीतिक बराबरी के लिए प्रतिबद्ध सर्व समावेशी, समतामूलक ‘पीडीए’ के रूप में एक नये समुदाय का जन्म हुआ है। ‘पीडीए’ हमारे देश के वर्तमान इतिहास में ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने के लिए सकारात्मक-सोच की एक नयी क्रांति का नाम है, जो संघर्ष के स्थान पर परस्पर तालमेल, सामंजस्य, समानुभूति और सहयोग पर आधारित है।
सदियों से जो पीड़ित, दुखी, अपमानित रहा है वो ‘पीडीए’ समाज-समुदाय भविष्य में फिर कभी प्रताड़ना के उस दौर से न गुजरे और अवसरों की समानता के वातावरण में, बिना भेदभाव के, एक व्यक्ति में रूप में मानवीय गरिमा से संपन्न सम्मानपूर्वक जीवन जी सके व कभी भी अपने को शोषित-वंचित न महसूस करे, यही हमारे सांविधानिक और समाजवादी मूल्यों की सच्ची उपलब्धि होगी और बाबासाहेब, लोहिया जी और नेता जी को हम सबकी सच्ची श्रद्धांजलि भी।
अगर माननीय मुख्यमंत्री जी नोएडा के मज़दूरों के आंदोलन को किसी की साज़िश बता रहे हैं तो एक सवाल जनता आपसे पूछ रही है कि अगर ये सच है तो आपकी ख़ुफ़िया पुलिस क्या आपके साथ बंगाल प्रचार करने गयी थी या वनस्पति की खोजबीन में लीन थी या उसके प्रभाव में। मज़दूरों के आंदोलन को नक्सलवाद के आरोप से बदनाम करने से पहले आप ये बताएं कि आपने ऐसा क्या किया है कि 10 सालों में ऐसे हालात बन गये। आप मजदूरों के ज़ख़्मों पर मलहम नहीं लगा सकते तो न लगाएं लेकिन उन ज़ख़्मों पर नमक तो न छिड़कें। भाजपाई कमीशनखोरी से जन्मी महंगाई के कारण परिवारवाले वैसे ही दुखी है उसके ऊपर अवांछित दोषारोपण करने का जो पाप आप कर रहे हैं, वो घोर निंदनीय है। इससे हालात बद से बदतर हो सकते हैं।
अगर आप से प्रदेश नहीं संभल रहा है तो ससम्मान इस गद्दी से उतरकर जाइए, नहीं तो जनता उतार देगी।
भाजपाई ख़ुद तो अंतिम दौर के भ्रष्टाचार में आकंठ लिप्त हैं, इसीलिए न इनसे देश संभल रहा है, न प्रदेश।
भाजपा का डबल इंजन, जनता के लिए ट्रबल इंजन बन गया है। जनता इन सब इंजनों के पहिए खोल देगी और पूर्ज़े निकालकर, हमेशा के लिए कबाड़खाने में भेज देगी।
इधर आ जाओ कर देंगे तुमको पाक साफ,
बस जो माल कमाया है उसे करो हाफ हाफ
भाजपा दल नहीं गिरोह है, अपराधियों की वाशिंग मशीन है, अपराधियों की आरामगाह है, पनाहगाह है।
ध्यान दीजिए कि जिन भी लोगों पर अपराध, भ्रष्टाचार, गुंडाराज के आरोप थे, मुकदमे थे, जो खुद भाजपा ने लगाए थे या न्यायालय में विचाराधीन थे वे सब भाजपा में शामिल होते ही क्लीन हो गए साफ हो गए और भाजपा में जाते ही भ्रष्टाचार की रकम, अपराध की रकम में हिस्सा बांट हो गए।
जिनके बलबूते नारी सुरक्षा का दावा किया जाता है, जिनसे सब शिकायत करते हैं, वो 1090 कर्मी भाजपा सरकार में असुरक्षित और अपमानित हो रहीं हैं। न तो सम्मानजनक वेतन मिल रहा है, न ही मान मिल रहा है। विरोध करने पर बसों में अमानवीय तरीक़े से ठूँसा गया है। सवाल ये है कि वो अपनी शिकायत किससे करें।
भाजपा के एजेंडे में नारी सम्मान है ही नहीं।
पीड़ित लोगों से हमारा आग्रह है, चिंता न करें क्योंकि : बुरे दिन जानेवाले हैं!
’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है क्योंकि ‘जो पीड़ित, वो पीडीए’।
#1090
#PDA
#पीडीए
#बुरे_दिन_जानेवाले_हैं