एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लिया। सीएम योगी ने कहा कि हम लोग ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे हैं। समाजवादी पार्टी के लोग 'कट्टा और बम' बनाते थे।
#CMYogi#JagranNews#UttarPradesh
राजस्थान की पानी की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक को दूर करने की दिशा में सोमवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. नई दिल्ली में राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. करीब 32 सालों से अटकी इस परियोजना के लिए अब दोनों राज्यों द्वारा औपचारिक सहमति दे दी गई है, जिसके साथ ही राजस्थान के लिए यमुना का पानी लाए जाने का रास्ता लगभग पूरी तरह साफ कर दिया गया है.
#Haryana #Rajasthan #YamunaRiver #AmitShah #ABPNews
झारखंड के धनबाद गोमो स्थित जैन धर्म के आश्रम (मंदिर ) में नीतीश कुमार और दिग्विजय सिंह. साल 1998 में यहीं पर समता पार्टी का शिविर लगा था. चित्र में पीछे आपको नीतीश कुमार के अंगरक्षक हरेन्द्र कुमार भी दिख सकते हैं जो आज भी नीतीश कुमार के साथ हैं.
नीतीश आर्काइव को यह चित्र उपलब्ध करवाने के लिए समता पार्टी के छात्र विंग के तत्कालीन जिला अध्यक्ष सुमन झा जी को सहृदय धन्यवाद्. सुमन झा जी इस चित्र के बीच में हैं.
इस तरह के चित्र या स्मृति अगर आपके पास भी है तो कृपया नीतीश आर्काइव से 7261068964 पर संपर्क करें.
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी करीब 15,000 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जल्द ही कैमरे लगाए जाएंगे. इसके जरिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति और उनके काम करने के घंटों की डिजिटल मॉनिटरिंग की जाएगी...
#NishantKumar #CCTV #Camera #HealthMinister #HealthMinisterBihar #BiharHealthMinister #BiharHealthDept #HospitalInspection #Patna #PatnaNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
कर्तव्यनिष्ठा और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं। लापरवाही करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी ने स्पष्ट कर दिया है कि स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही, अनुशासनहीनता और सरकारी दायित्वों की अनदेखी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं
आज पटना के दरियापुर भट्ठी में मैंने नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। अब इस स्वास्थ्य केंद्र से स्थानीय लोगों को उनके निकट ही गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। प्रदेश के हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, यही मेरा प्रयास रहेगा।
@Jduonline@NitishKumar
#JDU #Bihar #NishantKumar #Health #NitishKumar
संकल्प लीजिए कि हम सामाजिक कुरीतियों से मुक्त समाज का निर्माण करेंगे, समाज सुधार के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। तभी विकास का वास्तविक लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचेगा।
#JDU#Bihar#NitishKumar
आज पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर का भ्रमण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन-दर्शन और उनके मूल्यों को सहेजने तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से विकसित यह टावर बिहार की एक महत्वपूर्ण धरोहर है।
आज कार्यालय में एनडीए विधायक बाबूलाल शौर्य जी से आत्मीय मुलाकात हुई। उन्होंने अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर बात रखी। मैं पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सर्व उपयोगी बनाने में जुटा हूं। हम सभी मिलकर प्रदेश को विकास के शिखर पर पहुंचाएंगे।
@Jduonline@NitishKumar
#JDU #Bihar #NishantKumar #NDA #Health
बिहार की सेवा मेरे जीवन का सबसे बड़ा संकल्प रही है। जनता के विश्वास और सहयोग से विगत दो दशकों में विकास की मजबूत नींव रखी गई, जिससे राज्य को नई पहचान और हर बिहारवासी को नया आत्मविश्वास मिला। यही विश्वास आगे भी विकसित बिहार के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति रहेगा।
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के जोन्नागिरी में सोने की खदान शुरू हो गई है। यह स्वतंत्रता के बाद से देश की पहली निजी क्षेत्र की खदान बताई जा रही है।
इससे व्यावसायिक खनन और उत्पादन की शुरुआत की गई है। 405 करोड़ रुपये की लागत वाली सोने की खनन और प्रसंस्करण परियोजना का उद्घाटन बुधवार को किया गया।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ मिलकर इस परियोजना का उद्घाटन करने वाले लायड्स मेटल्स एंड एनर्जी के चेयरमैन बी प्रभाकरण ने गुरुवार को कहा कि यह सोने की खनन और प्रसंस्करण परियोजना घरेलू सोने के उत्पादन क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देगी।
चंद्रबाबू नायडू ने एक बयान में कहा, 'जोन्नागिरी सोने की खदान भारत के स्वर्ण खनन उद्योग के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों से भारत सोने का एक बड़ा उपभोक्ता बना हुआ है। आयात पर भारी निर्भरता है।'
प्रभाकरण ने कहा कि यह खदान देश की आयात पर निर्भरता को कम करेगी और 'मेड इन इंडिया' के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगी।
कुरनूल जिले में स्थित यह परियोजना जियो मैसूर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लायड्स मेटल्स एंड एनर्जी और त्रिवेणी ग्रुप के सहयोग से विकसित की गई है।
सालाना एक हजार किलोग्राम सोने का उत्पादन होने की उम्मीद है। लगभग 598 हेक्टेयर में फैली इस खदान में 400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है।
#AndhraPradesh #GoldMine
#Gold #DainikJagran
निशांत कुमार "छोटा पैकेट बड़ा धमाका" साबित हुए।
लोगों ने इन्हें बहुत जल्द जज किया लेकिन ये भी अपने पिता की तरह अपने काम में माहिर हैं।
इनका एक इंटरव्यू देखा जिसमें ये बहुत तार्किक बातें कर रहे हैं जिससे ये समझ आता है कि ये बिहार के अब तक सबसे बेहतर स्वास्थ्य मंत्री साबित होंगे।
नीतीश के बाद अब निशांत बिहार में छाने वाले हैं।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कड़े रुख के बाद विभाग ने पीएमसीएच में प्रशासनिक फेरबदल की अधिसूचना जारी कर दी है. डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को हटाए जाने के बाद अब डॉ. गीता सिन्हा को पीएमसीएच का नया प्रिंसिपल (प्राचार्य) नियुक्त किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने साफ संदेश दे दिया है कि मरीजों के इलाज और डॉक्टरों की उपस्थिति में किसी भी स्तर पर संवेदनहीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी....
#PMCH #PMCH_Patna #Patna_PMCH #NishantKumar #GeetaSinha #GitaSinha #PMCH_Principal #HealthMinisterBihar #BiharHealthMinister #BiharGovernment #BiharGovernmentNews #Patna #PatnaNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर।
वज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर॥
आज पटना स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध महावीर मंदिर में माननीय केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय श्री @JPNadda जी के साथ दर्शन-पूजन कर संकटमोचन श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @girirajsinghbjp जी भी उपस्थित रहे।
संकटमोचन हनुमान जी से समस्त बिहारवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
जय-जय श्रीराम!
#JaiBajrangbali #JaiShriRam #MahavirMandir #Patna