ये जीत सिर्फ एक दिन की नहीं, सालों की तपस्या का परिणाम है।
हमने हर घर तक पहुंचकर BJP का संदेश दिया, लोगों का भरोसा जीता।
Narendra Modi और Amit Shah की जोड़ी ने जो विज़न दिया, उसी पर चलकर आज ये मुकाम हासिल हुआ।
4 मई वो दिन जब TMC गई और BJP ने विजय पताका लहराई। #JodiNo1#MahaVijay #बंगाल_का_रिजल्ट
2013 में जब भारतीय जनता पार्टी ने मुझे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में भी काम दिया और जब मैं काशी में अपना नामांकन भरने गया था, और पत्रकारों ने मुझे घेर लिया, तो स्वाभाविक रूप से मेरे हृदय से ध्वनि निकली थी और मैंने कहा था कि न मैं आया हूं, न मुझे किसी ने भेजा है।
मां गंगा ने मुझे बुलाया है।
आज मैं हर पल अनुभव कर रहा हूं कि मां गंगा के आशीर्वाद निरन्तर हम सब पर अपनी कृपा बरसा रहे हैं।
- @narendramodi
कांग्रेस की "तुष्टिकरण की दुकान" का शटर जनता ने हमेशा के लिए गिरा दिया है!
चुनावी नतीजों ने साफ कर दिया है कि जनता अब 'खोखले वादों' के बहकावे में नहीं आने वाली। राहुल गांधी और कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को देश ने सिरे से नकार दिया है। उनका महिला व युवा विरोधी चेहरा बेनकाब हो चुका है, यही कारण है कि आज कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह ढह गई है।
Thank you Puducherry!
Based on our track record of good governance and the work of the Government led by Shri N. Rangasamy, the people of Puducherry have blessed NDA with another term. These blessings will add momentum to our collective efforts to boost good governance.
@BJP4Puducherry
बंगालवासियों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियाँ कभी भूल नहीं पाएँगी।
बंगाल ने जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ मोदी जी के नेतृत्व पर यह विश्वास जताया है, हम निश्चित रूप से उन्हें पूरा करेंगे।
चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद, कविगुरु टैगोर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की पावन भूमि बंगाल का खोया गौरव लौटाने और 'सोनार बांग्ला' के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी।
“विश्वास का उदय - बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक महाविजय”
आज का दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए भावुक पल है। पश्चिम बंगाल में BJP की अभूतपूर्व महाविजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर और TMC के कुशासन, भ्रष्टाचार, टोलाबाजी, घुसपैठ, तुष्टिकरण, अराजकता व गुंडागर्दी की करारी हार है।
इतिहास गवाह है कि बंगाल जब परिवर्तन ठान लेता है तो कोई भी ताकत उसे नहीं रोक पाती। गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर, बंकिम चन्द्र चटर्जी, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जैसे महान देशभक्तों की पावन धरा ने TMC के अहंकार को चूर-चूर कर पहली बार BJP पर भरोसा जताया है।
इस प्रचंड विजय पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @SamikBJP व नेता प्रतिपक्ष श्री @SuvenduWB और बूथ-स्तरीय कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं प्रदेश के सभी मतदाताओं का हृदय से आभार।
मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ‘आमार शोनार बांग्ला’ के ध्येय से ‘विकसित पश्चिम बंगाल’ बनाने को कृत-संकल्पित है।
बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन 🙏
यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को बंगाल की जनता का करारा जवाब है।
यह TMC के ‘भय’ के ऊपर श्री @narendramodi जी पर ‘भरोसे’ की जीत है।
मेरे जैसे हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में माँ गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक आज हर जगह भाजपा का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है।
𝐅𝐫𝐨𝐦 𝐭𝐡𝐞 𝐡𝐞𝐚𝐫𝐭𝐥𝐚𝐧𝐝 𝐭𝐨 𝐁𝐞𝐧𝐠𝐚𝐥, 𝐭𝐡𝐞 𝐦𝐚𝐩 𝐢𝐬𝐧’𝐭 𝐣𝐮𝐬𝐭 𝐞𝐱𝐩𝐚𝐧𝐝𝐢𝐧𝐠, 𝐢𝐭’𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐛𝐞𝐥𝐢𝐞𝐟 𝐨𝐟 𝐚 𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐝𝐞𝐭𝐞𝐫𝐦𝐢𝐧𝐞𝐝 𝐭𝐨 𝐩𝐫𝐨𝐠𝐫𝐞𝐬𝐬.
North to Northeast, the colour shift is no longer subtle. Bengal is simply the latest chapter in a story that’s already well underway.
𝐁𝐮𝐢𝐥𝐝𝐢𝐧𝐠 𝐚 #𝐕𝐢𝐤𝐬𝐢𝐭𝐁𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭 𝐛𝐲 𝟐𝟎𝟒𝟕, 𝐭𝐨𝐠𝐞𝐭𝐡𝐞𝐫. 📷📷
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देश वासियों का अटूट विश्वास है, जो आज विधान सभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है।
पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-NDA गठबंधन की सरकार बनना इसी अगाध विश्वास का सुफल है। जन-जन का यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री जी के 'नए भारत-विकसित भारत' के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान करेगा।
इस ऐतिहासिक विजय हेतु @BJP4Bengal, @BJP4Assam एवं @BJP4Puducherry के सभी समर्पित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं व विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।
सुशासन व राष्ट्रवाद को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने वाली जनता-जनार्दन का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
बंगाल में भाजपा पर भरोसे की प्रचंड जीत 🪷
जनता ने TMC की भय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से प्रेरित राजनीति को नकारकर प्रधानमंत्री @NarendraModi जी के नेतृत्व में सुशासन और विकास को चुना है। इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए जनता का हृदय से आभार। गृहमंत्री @AmitShah जी के निरंतर प्रयास, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष @NitinNabin जी, प्रदेश अध्यक्ष @SamikBJP जी एवं नेता प्रतिपक्ष @SuvenduWB जी का @BJP4Bengal के हमारे कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल इस जीत का आधार बना है।
आज बंगालवासियों ने ना केवल घुसपैठियों और उनको संरक्षण देने वालों को करारा जवाब दिया है बल्कि लंबे समय से हिंसा का दंश झेल रहे भाजपा समर्थकों और उनके परिवारों द्वारा किए गए त्याग का सुनहरा परिणाम दिया है। आज की ये जीत हर मायने से हमारे हर कार्यकर्ता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जिनको हमेशा से ये विश्वास था कि 'अंधेरा छंटेगा-कमल खिलेगा'।
हम बंगाल की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि भाजपा ने चुनाव में जो भी वादे किए हैं उन्हें प्राथमिकता से पूरे करने के लिए हम सभी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। प्रदेश, सोनार बांग्ला की दिशा में आगे बढ़ते हुए विकसित भारत की दिशा तय करने में बहुमूल्य भूमिका निभाएगा।
The Lotus blooms in West Bengal!
The 2026 West Bengal Assembly Elections will be remembered forever. People's power has prevailed and BJP's politics of good governance has triumphed. I bow to each and every person of West Bengal.
The people have given a spectacular mandate to BJP and I assure them that our Party will do everything possible to fulfil the dreams and aspirations of the people of West Bengal. We will provide a Government that ensures opportunity and dignity to all sections of society.
@BJP4Bengal