यही है भाजपा का दलित सम्मान?
10 सितंबर की रात दिल्ली के कंझावला में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भाई सुनील कुमार वाल्मीकि जी के साथ भाजपा विधायक द्वारा की गई बर्बर मारपीट बेहद पीड़ादायक ,गंभीर और शर्मनाक है।
भाई सुनील कुमार वाल्मीकि जी का कहना है कि उनके साथ पूरी रात बर्बरता की गई तथा घटना के बारे में बाहर बोलने पर उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
4 दिन बीत गए, न FIR दर्ज हुई और न भाजपा ने अपने विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई की। जब अपनी ही पार्टी के दलित मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट के मामले में न्याय नहीं मिल रहा, तो भाजपा किस मुंह से दलित सम्मान की बात करती है?
हम @DelhiGovDigital से मांग करते हैं कि शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज की जाए, SC/ST Act सहित अन्य उचित धाराओं में निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही भाजपा अपने विधायक की भूमिका पर जवाब दे।
दलितों के सम्मान का ढोंग नहीं, न्याय चाहिए। सत्ता का संरक्षण नहीं, कानून का राज चाहिए।
@dvvnlhq सेवा में,
उपखण्ड अधिकारी (एस.डी.ओ.),
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड,
उपखण्ड मलपुरा , जनपद आगरा।
विषय: खराब विद्युत मीटर को तत्काल बदलवाने एवं आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु ट्वीट
अगर यह SSP सस्पेंड नहीं होता है तो अगली बार जब कोई भाजपा वाला वोट मांगने आए तो उनसे भी आप उसी भाषा में बात करना जिस भाषा में कल यह SSP Avinash Pandey प्रोटेस्ट कर रहे दलितों से बात कर रहा था।
भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि उसके पास जो 255 सीटें हैं, उनमें से 99 सीट्स का winning margin दलितों के वोट्स से कम है। जिसका मतलब है कि अगर सभी 99 सीटों पर दलितों ने भाजपा के अलावा किसी अन्य दल को वोट दे दिया तो भाजपा फिर से गर्त में चली जाएगी।
हमारे समाज के ऊपर लाठी चार्ज करोगे, गंदी गालियां दोगे, क्योंकि तुम SSP हो,
मैं बर्दाश्त बिल्कुल भी नहीं करूंगा मैं कल पीड़ित परिवार से मिलने मेरठ पहुंच रहा हूं रोक सको तो रोक लेना एसपी अविनाश पांडे - माननीय @BhimArmyChief साहब!