पिता — PM
दादी — PM
परदादा — PM
माँ — 6 बार MP
खुद — विपक्ष के नेता
फिर भी राहुल गांधी दिल्ली की सड़कों पर आराम से घूमते हैं, लोगों से मिलते हैं और उनके कुत्तों को प्यार करते हैं 😄
कोई इस इंसान से नफ़रत कैसे कर सकता है? 🥹
उपभोक्ताओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए UPPCL द्वारा 01 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष उपभोक्ता सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में बिजली बिल संशोधन, नया बिजली कनेक्शन, भार वृद्धि, मीटर संबंधी शिकायत, विधा परिवर्तन, मोबाइल नंबर एवं E-mail ID अपडेट सहित बिजली सेवाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। अपने नजदीकी शिविर का लाभ उठाएं।
डिस्कॉमवार WhatsApp Chatbot Numbers
दक्षिणांचल (DVVNL): 8010957826
पश्चिमांचल (PVVNL): 7859804803
मध्यांचल (MVVNL): 7669003409
पूर्वांचल (PUVVNL): 8010968292
केस्को (KESCo): 8287835233
#UPPCL #ConsumerServiceCamp #BijliSevaCamp2026 #ConsumerFirst
@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl
इस समय के शासन को सत्ता के लोग रामराज्य से तुलना कर रहे हैं। मैं बताना चाहूंगा कि किसी एक व्यक्ति के लिए राम ने पत्नी को त्याग दिया था। और आज एक मंत्री के इस्तीफे के लिए पूरे देश के युवा सड़क पर हैं ?@PMOIndia@BJP4India@narendramodi@NitinNabin@myogiadityanath
कभी राजनाथ सिंह को अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते सुना है।
कभी योगी जी को अखिलेश यादव पर बेवजह टिप्पणी करते देखा है।
ये लोग जानते हैं कि अखिलेश यादव से बैर लेना कितना बड़ा खतरा है।
लेकिन वो ओपी राजभर संजय निषाद केशव मौर्या को आगे कर देते हैं फिर ये लोग अपनी भी सीट हार जाते हैं।😂
2027 में भी यही होगा भाजपा के सवर्ण नेता इनकी जमानत जब्त करवा देंगे।
‘काला चश्मा’ लगाकर आनेवाले
अपने सच्चे मुक़दमे हटवानेवाले
झूठे-फ़र्ज़ी मुक़दमे लगवानेवाले
घमंड में रावण तक को हरानेवाले
नमस्ते का भी संबंध न निभानेवाले
बुलडोज़र से घर-दुकां ढहानेवाले
बिजली-पानी के लिए सतानेवाले
पत्रकार पर अपशब्द बरसानेवाले
‘हाता नहीं भाता’ नीति चलानेवाले
वनस्पति-खोज में विदेश जानेवाले
अपना झूठा महाप्रचार करवानेवाले
अधिवक्ताओं पे लाठी चलवानेवाले
मणिकर्णिका का घाट तुड़वानेवाले
सत्ता सजातीय पे कृपा बरसानेवाले
सांप्रदायिकता का विष फैलानेवाले
‘पीडीए’ पर घोर जुल्म करवानेवाले
आरक्षण पे अपनी कैंची चलानेवाले
शिक्षकों से भूसे का दान जुटानेवाले
झूठे आश्वासन पे शासन चलानेवाले
सबकी माँगों पर केवल टरकानेवाले
आशा-आंगनबाड़ी को भटकानेवाले
शिक्षामित्रों का मानदेय घटवानेवाले
संतो तक पर झूठे आरोप लगानेवाले
फ़र्ज़ी एनकाउंटर का राज चलानेवाले
अब हैं जानेवाले लौटकर न आनेवाले!
‘दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे’
मातृभूमि की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका त्याग और तेजस्वी व्यक्तित्व युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा एवं माँ भारती के प्रति बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा।
ग्राम प्रधान अपनी दबंगई के दम पर JCB से तालाब के खुदाई का काम करवा रहे हैं। और मजदूर बाहर भटक रहे हैं। प्रशासन की मिलीभगत से सरकारी खजानाखाली किया जा रहा है। ग्राम सभा मानिकपुर थाना नानपारा जनपद बहराइच@myogiadityanath@CMOfficeUP@DMBahraich@UPGovt@Uppolice
ग्राम प्रधान अपनी दबंगई के दम पर JCB से तालाब के खुदाई का काम करवा रहे हैं। और मजदूर बाहर भटक रहे हैं। प्रशासन की मिलीभगत से सरकारी खजानाखाली किया जा रहा है। ग्राम सभा मानिकपुर थाना नानपारा जनपद बहराइच@myogiadityanath@CMOfficeUP@DMBahraich@UPGovt@Uppolice
ग्राम प्रधान अपनी दबंगई के दम पर JCB से तालाब के खुदाई का काम करवा रहे हैं। और मजदूर बाहर भटक रहे हैं। प्रशासन की मिलीभगत से सरकारी खजानाखाली किया जा रहा है। ग्राम सभा मानिकपुर थाना नानपारा जनपद बहराइच@myogiadityanath@CMOfficeUP@DMBahraich@UPGovt@Uppolice
सीतापुर
➡ज़िंदा मुस्लिम मतदाताओं का भरा गया प्रारूप 7
➡फार्म में लिखा गया फर्जी नाम व मोबाइल नम्बर
➡63 मतदाताओं को मृत दिखा तहसील में फार्म जमा
➡जांच के लिए BLO के पास पहुंचे फार्म 7 से हड़कंप
➡इलाके के राजकुमार के नाम से जमा कराए गए थे फार्म
➡सपा विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला ने की शिकायत
➡आरोपी युवक ने थाने में पत्र देकर जारी किया वीडियो
➡फार्म 7 पर नाम डालने को बताया साजिश
➡महोली विधानसभा के गुरसंडा बूथ का पूरा मामला
#Sitapur #FakeVoterList #ElectionFraud #RameshChandraShukla #BLOInvestigation @DmSitapur
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
लखनऊ, 31 जनवरी 2026
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत शनिवार को प्रदेश के समस्त मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत पात्र नागरिकों विशेषकर महिलाओं तथा युवाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए उनसे घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरवाए गए , इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्वयं जनपद लखनऊ में तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों , जनपदों में मंडलायुक्त, जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रों का स्थलीय भ्रमण कर अनुश्रवण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण तथा बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता का आंकलन किया गया । यह सुनिश्चित किया गया कि बीएलओ द्वारा निर्धारित समय पर बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं को आलेख्य मतदाता सूची और मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित, दोहरी प्रविष्टि अथवा अन्य कारणों से आलेख्य मतदाता सूची में सम्मिलित ना हो पाने वाले मतदाताओं से संबंधित जानकारी स्पष्ट रूप से साझा की जा रही है और उनके पास पर्याप्त संख्या में फार्म 6, 7 एवं 8 उपलब्ध है। बीएलओ द्वारा बूथ पर पहुचने वाले सभी पात्र नागरिकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए उनसे घोषणा पत्र सहित फार्म-6 भरवाया गया।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिकतम शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए। भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।
प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपने संबंधित बूथ की मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि नाम सम्मिलित न हो या किसी प्रकार की त्रुटि हो तो फार्म-6, 7 अथवा 8 के माध्यम से समयबद्ध रूप से भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल-voters.eci.gov.in पर अथवा ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन या अपने बीएलओ को ऑफलाइन दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कराएं, जिससे मतदाता सूची को और अधिक विश्वसनीय बनाया जा सके।