दिनांक 13 अगस्त, 2026 को जनपद बस्ती के पंडित स्व0 अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षा गृह में जनपदस्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में विकसित भारत- जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्यों एवं विशेषताओं की जानकारी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को दी गई।
कार्यक्रम में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत,मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक,उपयुक्त श्रम रोजगार, समस्त प्रमुख गण / प्रशासक, समस्त ,समस्त खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान,समस्त सचिव, समस्त ए0पी0ओ0,तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर योजना निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने पर विचार-विमर्श किया।
#PanchSammelan #VBGRAMG #ViksitBharat #UPRuralDevelopment #RuralDevelopment #UttarPradesh #bastidistrict #GoodGovernance #RuralTransformation Ministry of Rural Development, Government of India Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh Dy Chief Minister GoUP Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
@UpRuralDev मानव दिवस सृजन में देश मे प्रथम तो कंटीजेंसी भी सबसे ज्यादा मिली
फिर उप्र मनरेगाकर्मियों का मानदेय कम क्यो?08 माह से बकाया क्यों?
और पिछले होली, दशहरा, दीपावली पर नही मिली तो इस होली पर भी नही मिलने के आसार
बार बार अनुरोध करने पर भी कोई सुनवाई नहीं
@UpRuralDev छवि खराब कर रही है
@MoRD_GoI@PIB_India@PMOIndia मनरेगा जैसे सशक्त अधिनियम का नाम बदलने पर जोर दिया जा रहा है, जबकि उसी अधिनियम के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों का भविष्य और समय से मानदेय आज भी उपेक्षित है। नाम बदलने से ज़मीनी सच्चाई नहीं बदलती, बदलाव नीति और नीयत से आता है।
@MoRD_GoI@PIB_India@PMOIndia#mgnrega MGNREGA संसद द्वारा पारित अधिनियम है,केवल योजना नहीं। Act की पहचान बनाए रखना ज़रूरी है,क्योंकि इससे ग्रामीण श्रमिकों के रोजगार,मजदूरी और अधिकारों की वैधानिक भावना जुड़ी है।निवेदन है कि Act की मूल भावना,कानूनी स्वरूप हर स्तर पर बनाए रखा जाए
मनरेगा योजना के साथ कब खिलवाड़ बंद किया जाएगा ।जो योजना सिर्फ गरीबो को रोजगार उपलब्ध कराती है उसकी तरफ कोई ध्यान नही दे रहा ।विगत 4 माह से मजदूरी एवम विगत 6 माह से मानदेय लाम्बित है।कब होगा हम सबके कष्टों का निवारड़ ।
क्यों मनरेगा मजदूरों के साथ अन्याय किया जा रहा गत माह दिसंबर2024 से आज माह मार्च 25 तक मजदूरों की मजदूरी का भुगतान उनको नही मिला सरकार के वादे झूठे साबित हो रहे है ये घोर अन्याय है ।मनरेगा कर्मी का पिछले 8 माह से मानदेय नही दिया जा रहा कैसे हम अपने परिवार का भरड़ पोषड कैसे करे।