@arvindchotia वाह रे पत्रकार महोदय! बड़े पुरुष नेताओं के आगे तो भीगी बिल्ली बन जाते हो, और एक महिला मेयर बनी तो सारा ज्ञान और एजेंडा याद आ गया? गजब दोगलापन है।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संसदीय ��्षेत्र कोटा में निकली तिरंगा यात्रा में शहरवासियों के साथ शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ। यह तिरंगा हमारे लिए केवल राष्ट्र का प्रतीक नहीं, बल्कि उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की पहचान है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। विभाजन की पीड़ा और उस दौर की त्रासदी को हम कभी नहीं भूल सकते। तिरंगा यात्रा हमें उन बलिदानों को याद करने और भारत को सशक्त, ���त्मनिर्भर एवं विकसित बनाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देती है।
आइए, तिरंगे को सदैव ऊंचा रखने और देश की एकता-अखंडता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लें। देश की प्रगति में योगदान देना आज हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। अपने शहर और गांवों को स्वच्छ एवं हराभरा रखना भी इसी जिम्मेदारी का हिस्सा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और बेहतर भविष्य दे सकें। भारत माता की जय और वंदे मातर��् के साथ राष्ट्रसेवा का संकल्प लें।
#TirangaYatra
#Kota
A proud and historic moment for Indian badminton! Heartiest congratulations to @PVSindhu1 on becoming the first Indian to win the #JapanOpen2026 women's singles title.
Your grit, perseverance and unwavering commitment have once again brought immense pride to the nation. This remarkable feat is an inspiration for countless young sportspersons and a shining reflection of India's growing excellence on the global sporting stage.
Wishing you continued success and many more glorious victories in the years ahead.
India’s young minds continue to make the nation proud on the global stage!
Heartiest congratulations to Debadatta Priyadarshi, Harshit Singhal, Kabeer Chhillar and Sandeep Kuchi on winning Gold Medals at the 58th International Chemistry Olympiad, delivering India’s best-ever performance at this prestigious global competition.
Your outstanding achievement reflects dedication, hard work and scientific excellence. You have made the nation proud and inspired countless young minds to dream bigger and pursue excellence in science.
#ChemistryOlympiad
#IChO
India’s young talent continues to shine on the global stage!
Heartiest congratulations to Bhavyaa Gunwal, Soumil Maity, Nishit Kalani and Anmol Kumar on their outstanding performance at the 37th International Biology Olympiad in Vilnius, Lithuania, where all four members of Team India secured medals, including one Gold.
Your remarkable achievement reflects dedication, excellence and a passion for science. You have made the nation proud and inspired countless young minds to pursue excellence in scientific research and innovation.
#BiologyOlympiad
केंद्रीय जल शक्ति एवं रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके स्वस्थ, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना है।
@VSOMANNA_BJP
भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले अमर क्रांतिकारी, महान देशभक्त बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#BatukeshwarDutt#बटुकेश्वर_दत्त
आज से 18वीं लोक सभा का आठवाँ सत्र- मानसून सत्र प्रारम्भ हो रहा है।
देवराज इन्द्र के आशीर्वाद स्वरूप आज प्रातः दिल्ली में हुई वर्षा ने वातावरण को नव ऊर्जा और ताजगी से भर दिया है�� इसी मंगलमय वातावरण में संसद राष्ट्र की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था के रूप में सभी माननीय सदस्यों का स्वागत करने के लिए तत्पर है।
लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर ‘संसद’ देश की जन-आकांक्षाओं, आशाओं और विश्वास की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है। प्रत्येक संसदीय सत्र जनप्रतिनिधियों के लिए इन आकांक्षाओं को सार्थक संवाद, विचार-विमर्श, प्रभावी विधायी कार्यवाही तथा रचनात्मक सहभागिता के माध्यम से जनहित एवं राष्ट्रहित में परिणत करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है।
आशा है कि सभी माननीय सदस्य संविधान की भावना, संसदीय परंपराओं एवं मर्यादाओं का सम्मान करते हुए सकारात्मक सहयोग की भावना से सदन की कार्यवाही में सहभागी बनेंगे। अधिकतम विधायी एवं अन्य संसदीय कार्यों का संपादन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यही जनविश्वास को सुदृढ़ करने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को और ऊँचा उठाने का सर्वोत्तम माध्यम है।
आइए, हम सब मिलकर इस सत्र को सार्थक विमर्श, जनहितकारी निर्णयों और संसदीय गरिमा के अनुरूप संचालित करने का सामूहिक प्रयास करें।
#18thLokSabha
आज Monsoon Session के प्रथम दिन सदन ने अपने छह पूर्व सम्मानित साथियों श्री नादेन्दला भास्कर राव जी, श्रीमती ओमवती देवी जी, श्री सुधांशु सील जी, पूर्व मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूड़ी जी, (AVSM), श्री के. पी. धनपालन जी तथा श्री प्यारे लाल संखवार जी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री नादेन्दला भास्कर राव जी 12वीं लोक सभा के सदस्य एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।
श्रीमती ओमवती देवी ���ी 12वीं लोक सभा की सदस्य, चार बार उत्तर प्रदेश विधान सभा की सदस्य तथा राज्य सरकार में मंत्री रहीं।
श्री सुधांशु सील जी 14वीं लोक सभा के सदस्य एवं पश्चिम बंगाल विधान सभा के पूर्व सदस्य रहे।
पूर्व मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूड़ी जी (AVSM), 10वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं एवं 16वीं लोक सभा के सदस्य, केंद्रीय मंत्री तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।
श्री के. पी. धनपालन जी 15वीं लोक सभा के सदस्य रहे तथा श्री प्यारे लाल संखवार जी 13वीं लोक सभा के सदस्य रहे।
सभा ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना की तथा शोकसंतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
On the first day of the Monsoon Session, the House paid heartfelt tributes to the former Emir of Qatar, His Highness Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani, on his passing.
His Highness Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani served as the Amir of Qatar from June 1995 to June 2013. He played an important role in the development of modern Qatar and in strengthening the friendly relations between India and Qatar.
The House paid homage and extended its deepest sympathies to the Royal Family and the people of Qatar.
Pleased to welcome H.E. Abdulla bin Touq Al Marri, Minister of Economy and Tourism of the United Arab Emirates along with members of the UAE delegation to Parliament House.
The interaction reflected the strong and enduring partnership between India and the United Arab Emirates, founded on mutual trust, shared interests and close cooperation. It also reaffirmed the shared commitment to further strengthening bilateral ties and deepening people-to-people connections.
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
@kharge
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई व अनेक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
महान देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी श्री चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन। देश के लिए समर्पित उनका सम्पूर्ण जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
#ChandrashekharAzad
संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आज महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र की उन्नति के लिए समर्पित लोकमान्य तिलक जी का जीवन सदैव राह दिखाता रहेगा।
कारगिल विजय दिवस से पूर्व आज लोकसभा में माननीय सदस्यों ने भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, अप्रतिम शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कारगिल की दुर्गम पर्वत चोटियों पर विषम परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बीच अपने अद्वितीय पराक्रम, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान से मातृभूमि की अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने वाले अमर वीरों की गाथा प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रभक्ति, कर्तव्य और समर्पण की शाश्वत प्रेरणा है।
सम्पूर्ण राष्ट्र उन अमर शहीदों और उनके परिजनों के प्रति सदैव कृतज्�� रहेगा, जिनके त्याग और बलिदान ने तिरंगे की आन, बान और शान को अक्षुण्ण बनाए रखा।
#KargilVijayDiwas2026
#कारगिल_विजय_दिवस