#ऑपरेशन_ट्रैकडाउन: अब तक 5,063 अपराधी गिरफ्तार, 1514 कुख्यातों पर पुलिस का कड़ा प्रहार
चंडीगढ़, 24 नवंबर। हरियाणा पुलिस के राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन ने अपराध जगत में डर की स्थिति उत्पन्न कर रखा दिया हैं। अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने 1,514 कुख्यात और वांछित अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि 3,549 अन्य आरोपियों की भी धरपकड़ की गई है। कुल मिलाकर 5,063 अपराधी गिरफ्त में आ चुके हैं, जो अभियान की व्यापक सफलता, पुलिस की तत्परता और संगठित कार्रवाई का स्पष्ट प्रमाण है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों में भय तथा प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने का कार्य जारी है।
24 नवंबर: एक दिन में 232 अपराधी काबू
24 नवंबर का दिन भी पुलिस के लिए बेहद असरदार रहा। केवल एक दिन में 35 हॉर्डकोर क्रिमिनल 🦹♂️ सहित 197 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह दिखाता है कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन पूरी गति से आगे बढ़ रहा है और प्रदेशभर की यूनिट्स आपसी तालमेल के साथ मिशन मोड में काम कर रही हैं। त्वरित, लक्ष्य-उन्मुख और आक्रामक कार्रवाई ने अपराध ग्राफ को तेजी से नीचे धकेला है।
नूंह: 36 वारदातों में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नूंह में अपराध शाखा तावडू ने बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने एटीएम चोरी, ट्रक/डंपर चोरी, लूट, डकैती, फिरौती व अवैध हथियार जैसे 36 संगीन मामलों में वांछित कुख्यात हिस्ट्रीशीटर काला को एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित काबू किया। आरोपी के खिलाफ नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, दिल्ली, राजस्थान, यूपी और पश्चिम बंगाल के थानों में गंभीर धाराओं के मामले दर्ज हैं। थाना सदर तावडू में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
जींद: पांच अवैध देसी पिस्तौल और दस राउंड के साथ कुलदीप उर्फ सरपंच दबोचा
जींद पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए फतेहगढ़ निवासी कुख्यात अपराधी कुलदीप उर्फ सरपंच को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के बैग से पांच देसी पिस्तौल और दस जिंदा राउंड बरामद हुए। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, NDPS और अवैध हथियार रखने के करीब 20 मामले पहले से दर्ज हैं। जुलाना थाना पुलिस ने धारा 111 बीएनएस व 25(1बी) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डबवाली: STF के 20-20 हजार के इनामी दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
डबवाली पुलिस ने सीआईए कालांवाली टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन ट्रैकडाउन में एक और मिसाल पेश की। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनिल उर्फ गोरू व गोकुल उर्फ गोलू — दोनों पर घोषित 20-20 हजार के इनाम — को अवैध हथियार सहित काबू किया। उनके कब्जे से दो 32 बोर पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपी गुरुग्राम और करनाल की हाई-प्रोफाइल फायरिंग वारदातों में वांछित थे और दीपक नांदल गैंग की ओर से संगठित अपराध अंजाम दे रहे थे। थाना कालांवाली में धारा 111(4) BNS व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गुरुग्राम: मोबाइल फोन छीनने वाले शातिर को गिरफ्तार
अपराध शाखा सेक्टर-10 गुरुग्राम ने बाइक सवार बदमाशों द्वारा मोबाइल छीनकर भागने की वारदात में शामिल आरोपी हर्ष को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। उसके खिलाफ चोरी और झपटमारी के छह अन्य मामले गुरुग्राम के विभिन्न थानों में पहले से दर्ज हैं।
प्रशासनिक कारणों से आज 25 Nov 2025, संध्या 5.30-7.30 के दरम्यान राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर करनाल से जीरकपुर वाले स्ट्रेच में #ट्रैफिक के धीरे चलने की संभावना है।
अन्य ट्रैफिक सामान्य चलेगा।
अपनी यात्रा इस अनुसार प्लान करें।
सहयोग के लिए धन्यवाद।
#DriveSafe#TrafficAdvisory
*ऑपरेशन ट्रैकडाउन की बड़ी उपलब्धि: 24 नवंबर को 62 कुख्यात अपराधी काबू, कुल आंकड़ा 1602 तक पहुँचा*
*चंडीगढ़, 25 नवंबर।* हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैकडाउन ने 24 नवंबर को एक और बड़ी सफलता अर्जित की। प्रदेशभर में की गई कार्रवाई के दौरान 62 कुख्यात अपराधी पकड़े गए, जबकि 197 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए। अभियान की शुरुआत से अब तक पुलिस 1602 कुख्यात अपराधियों और 3746 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये आंकड़े साबित करते हैं कि हरियाणा पुलिस प्रदेश को सुरक्षित और अपराध-मुक्त बनाने के लिए लगातार और निर्णायक कार्रवाई कर रही है।
*एसटीएफ अंबाला की सटीक कार्रवाई: कुख्यात गिरोह का हथियार सप्लायर अजय गिरफ्तार*
हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स इकाई अंबाला ने कुख्यात गिरोह के मुख्य असला सप्लायर अजय को गिरफ्तार कर गिरोह की रीढ़ पर बड़ा प्रहार किया है। जांच में सामने आया कि सितंबर 2025 में कुरुक्षेत्र स्थित चैतन्य कंसलटेंट करियर सेंटर पर हुई फायरिंग में कुख्यात अपराधी और उसके साथी—जो विदेश में बैठकर गिरोह चलाते हैं—का सीधा हाथ था। अजय ने ही इस वारदात में शामिल शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए थे। एसटीएफ ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। अजय पर हत्या प्रयास, फिरौती, फायरिंग और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से इस गैंग की अवैध हथियार सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है।
*हांसी में कड़ा प्रहार: हत्या–डकैती के दो संगठित अपराधी गिरफ्तार, 20 दिन में 102 आरोपी जेल भेजे*
हांसी पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत जिले में सक्रिय संगठित अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदर उर्फ गोलू और सुजल उत्तर हंसराज को गिरफ्तार किया है। दोनों पर हत्या, हत्या प्रयास, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं—सिकंदर पर 8 और सुजल पर 7 मामले लंबित पाए गए। पिछले 20 दिनों में हांसी पुलिस कुल 102 अपराधियों को जेल भेज चुकी है, जिसमें देसी कट्टा, दो पिस्टल, 16 कारतूस और एक गन की बरामदगी भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
*करनाल में बड़ी सफलता: ₹10,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 315 धान कट्टे लूटकांड का पर्दाफाश*
करनाल पुलिस ने संगठित गिरोह से जुड़े ₹10,000 के इनामी अपराधी भजनलाल को भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर धान के कट्टे लूटकांड में अहम सफलता हासिल की है। भजनलाल और उसके साथियों ने जनवरी 2021 में निसिंग स्थित शुभम लॉजिस्टिक कंपनी के गोदाम में घुसकर मारपीट की, शिकायतकर्ता का लाइसेंसी हथियार छीना और 315 धान के कट्टे लूट ले गए थे। आरोपी के खिलाफ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में लगभग 50 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और वारदात के पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए पूछताछ कर रही है।
*करनाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घर में घुसकर गोली चलाने और डकैती करने वाले पाँच आरोपी ज़ीरकपुर से गिरफ्तार*
करनाल पुलिस ने तेज़ और समन्वित कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर गोली चलाकर डकैती करने वाले पांच आरोपियों—राजीव उर्फ राजा, दीपक उर्फ हैरी, प्रिंस कुमार, अमृत पाल और अभिषेक—को ज़ीरकपुर से गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी राजीव की आपराधिक पृष्ठभूमि चौंकाने वाली है, जिसके खिलाफ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ में 56 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से अवैध हथियार बरामद किए हैं और वारदात में इस्तेमाल हथियारों व अन्य साथियों की तलाश जारी है। इस अभियान में अंबाला और पंचकूला पुलिस का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा, जिसके चलते आरोपी वारदात के तुरंत बाद पकड़ लिए गए।
*सीआईए धारूहेड़ा की बड़ी सफलता: अवैध हथियार तस्करी का आरोपी राकेश उर्फ रिंकू भिवाड़ी से गिरफ्तार*
सीआईए धारूहेड़ा ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अवैध हथियार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राकेश कुमार उर्फ रिंकू, निवासी गांव कासिमपुर, जिला खैरथल-तिजारा (राजस्थान) को भिवाड़ी सैयदपुर मोड़ से गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह वही आरोपी है जिसने अपने साथियों के जरिए हथियार सप्लाई किए थे और लंबे समय से फरार चल रहा था। इससे पहले इसी मुकदमे में पुलिस आरोपी नीरज को एक देसी कट्टा और जिंदा राउंड सहित, और उसे हथियार उपलब्ध करवाने वाले अमित उर्फ कुकू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पूछताछ में अमित ने खुलासा किया था कि हथियार राकेश उर्फ रिंकू से लिए गए थे। राकेश के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म, नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 8 गंभीर मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। 24 नवंबर को मिले उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर अदालत में पेश किया।
आत्मविश्वास से पूर्ण , साहसी , मुखर वक्ता, भावी विधायक हल्का कलायत, बेरोजगारों तथा किसानों की प्रखर आवाज़ हमारी बहन श्वेता ढुल @ShweDhull को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम ईश्वर से बहन जी के उत्तम स्वास्थ्य तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।
#भावी_विधायिका_हल्का_कलायत
विपक्ष कांग्रेस,आम आदमी पार्टी और छुपे हुए विपक्ष के मंसूबों पर फिरा पानी ।
माननीय उच्च न्यायालय ने मनोहर सरकार की महिला और आदमीं की 6600 कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया से रोक हटाई,जल्द होगी जॉइनिंग🙏🏻
#haryanapolice35400@anilvijminister
अनिल विज गृह मंत्री हरियाणा सरकार
आप शायद हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों से किए वादे भूल चुके है। सत्ता मिलने के बाद अपने हरियाणा पुलिस के लिए कोई भी अच्छा काम नही किया है अभी तक। कृपया अपने वादों को पूरा करे। समस्त हरियाणा पुलिस परिवार 🙏।
आज अंबाला में ज़िला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर अत्यधिक वर्षा से उत्पन्न हुए हालातों की समीक्षा की।
इसके अलावा जल भराव से प्रभावित जिलों के उपायुक्तों को उनके वहाँ हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
आम जनता को भोजन व पानी संबंधी किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए इसके लिए नाव के साथ-साथ आज से एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर के जरिए भी गांव-गांव तक भोजन पहुंचाया जाएगा।
इसके साथ ही भारी वर्षा के कारण जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
जिन मकानों को नुकसान पहुंचा है, उनको डिजास्टर रिलीफ फंड या डॉ. अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।
(1/3)कल #HSSC चेयरमैन साहब श्री भोपाल सिंह खदरी जी से भी मिलना हुआ. साथ ही आयोग के सभी मेंबर्स भी मौजूद रहे.
जो सभी युवाओं का इशू है "transparency" उसको लेकर बात हुई. बाकि तमाम सभी विषयों को लेकर बात हुई.
CET 4 गुणा ही रहेगा, सरकार की पॉलिसी है आयोग बदल नहीं सकता है
हरियाणा पुलिस भर्ती के चयनित युवा जोइनिंग के लिए पिछले साल से धक्के खा रहे है सीएम @mlkhattar साहब।
इतने Incompetent इंसान को इतने बड़े पद पर बैठाकर हमारा भविष्य मिट्टी में मिला दिया। उनकी असमर्थता का शिकार हम सब हो गए है।
#Haryana_berozgari_divas#Haryana_police_ko_joining_do
#Haryana_berozgari_divas की हार्दिक शुभकामनाएं माननीय मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar जी. प्रदेश को लगातार बेरोज़गारी में नंबर 1 पर बनाये रखने के लिए किसे श्रेय या दोष दें आपके सिवाए?
आपका राजधर्म अब हठधर्म बन गया है. आशा करती हूँ आपको #cet_qualify_kro की मांग जल्द सुनाई देगी.