पर्यावरण दिवस के अवसर पर PWD मुख्यालय जयपुर परिसर एवं डिवीजन उद्यान रामनिवास बाग में मंत्रालयिक अधिकारी कर्मचारी संघ के तत्वाधान में वृक्षारोपण किया गया और पेड़ लगाने का संकल्प लिया एवं राजस्थान के समस्त कर्मचारियों को प्रकृति बचाने का संदेश दिया
#TheNagariMedia
राजस्थान में प्रोबेशन काल में दिया जाने वाला वेतन बहुत कम है 2017 के बाद वेतन नहीं बढ़ाया गया यह कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक शोषण है
काम पूरा सेवा पूरी वेतन आधा भी नही।
यह अन्याय बंद होना चाहिए।
सरकार को वेतन वृद्धि कर राहत प्रदान करना चाहिए।
#प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन
भाई राहुल घोंसलिया को कजाकिस्तान से लाकर SMS हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट (शिफ्ट) करवा दिया है
आप सभी प्रभु श्री राम से प्रार्थना करें भाई राहुल घोंसलिया जल्द स्वस्थ होकर हम सबके बीच जल्द पहुंचे l
प्रभु श्री राम भी आज के दिन बुराई का अंत करके लंका (विदेश) से भारत लौटे थे और भाई राहुल भी विदेश से आज भारत लौटा है l
भगवान श्री राम भाई राहुल को जल्द स्वस्थ करेंगे l
The Indian Community Welfare Fund (ICWF) was created in 2009 but remained largely impractical. In 2017, new diaspora friendly guidelines prepared under the then Secretary (CPV & OIA) and approved by the Cabinet chaired by Hon’ble PM @narendramodi saab made it truly responsive to Indians abroad.
If Rahul’s case doesn’t fall strictly under ICWF guidelines, it should still be approved on humanitarian grounds, especially when substantial ICWF funds remain unused ( millions ) even in the US.
अब वही ICWF एक भारतीय की जान बचाने में मदद कर सकता है।
कज़ाखस्तान में गंभीर रूप से बीमार छात्र राहुल को जयपुर SMS अस्पताल लाने हेतु @DrSJaishankar ji @MEAIndia से अनुरोध है कि ICWF से एयरलिफ्ट खर्च वहन किया जाए।
दूसरी ओर, राजस्थान सरकार @BhajanlalBjp@RajCMO से मेरी अपील है कि आधा खर्च वहन करे, शेष Rajasthan association of North America (RANA NY) देगा।
भारतीय ambassador @indembastana लगातार प्रयासरत है।
#HumanityFirst #HelpRahul #ICWF
प्रिय सम्मानित प्रेम भंडारी जी,
आधा पैसा हम जुटा रहे हैं, आप तैयारी कीजिए
सबसे पहले, मैं एवं मेरे क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि आप भाई राहुल घोसलिया की घर वापसी और उपचार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
राहुल 8 अक्टूबर से गंभीर रूप से बीमार है और वेंटिलेटर पर है। उसकी स्थिति बेहद नाज़ुक है तथा उसे तत्काल भारत एयरलिफ़्ट कर उन्नत चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है।
इस संबंध में हमने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं, परंतु अत्यंत खेद का विषय है कि सरकार अब तक संवेदनशीलता नहीं दिखा पाई है।
मैं स्वयं पिछले तीन दिनों से माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाक़ात का समय माँग रहा हूँ, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय से अब तक समय प्रदान नहीं किया गया।
इस संबंध में मैंने पहले भी निवेदन किया है तथा पुन: कर रहा हूँ की माननीय विदेश मंत्री जी इस मामले में ICWF के माध्यम से एयरलिफ़्ट का संपूर्ण खर्च वहन करें।
साथ ही जैसा कि आपने अवगत करवाया है कि राहुल को एयरलिफ़्ट करने में आने वाले खर्च का आधा RANA वहन करेगा, तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि खर्च की शेष राशि राहुल के परिजन, मैं स्वयं एवं मेरे क्षेत्र की जनता जनसहयोग के माध्यम से एकत्रित कर आपके माध्यम से सुपुर्द कर दी जाएगी, ताकि राहुल को शीघ्र भारत लाकर उसका उचित उपचार संभव हो सके।
इसके लिए मैं आपके जवाब का इंतज़ार करूँगा।
पूरा देश व प्रदेश आपके इस मानवीय प्रयास के लिए आपका सदा आभारी रहेगा।
@prembhandarinyc
मनीष यादव
विधायक शाहपुरा
(9950922222, 9782771365)
जयपुर जिले के तहसील शाहपुरा निवासी राहुल घोसलिया — एक सैनिक का पुत्र, किसान का बेटा और सात बहनों का इकलौता भाई — पिछले 7 दिनों से कज़ाकिस्तान में वेंटिलेटर पर ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। परिवार की हालत अत्यंत गंभीर है, पर अब तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली।
राजस्थान मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से आग्रह है कि जैसे आपने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी की धर्मपत्नी के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण प्रस्तुत किया, वैसे ही शाहपुरा के राहुल घोसलिया के लिए भी वही संवेदना दिखाई जाए।
क्या एक किसान और सेना के जवान के बेटे की जान की कोई क़ीमत नहीं है? सरकार से आग्रह है कि राहुल को तुरंत एयरलिफ्ट कर भारत लाने की व्यवस्था की जाए।
@BhajanlalBjp@RajCMO
वो विदेश पढ़ने गया था सपनों को सच करने,
पर आज ज़िंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है...
शाहपुरा का लाल, हमारा भाई राहुल घोसलिया —
वो सुरक्षित वतन लौटे, यही दुआ है हमारी 🇮🇳
🙏 चलो सब मिलकर आवाज़ उठाएं...
#राहुल_घोसलिया_को_न्याय_दो ✊💙
@Bhincharpooja@JATbera1@marwadikaka25
विदेश में पढ़ाई करने गया था लेकिन आज जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है शाहपुरा का लाडला, राहुल भाई की वतन वापसी हो और उसका अच्छे से इलाज हो इसके लिए आगे आएं 🙌📷 #राहुल_घोसलिया_को_न्याय_दो
आदरणीय भंडारी जी
राजस्थान का एक युवा राहुल घोसल्या कज़ाकिस्तान में एमबीबीएस के पाँचवें वर्ष का छात्र है और वहां 8 अक्टूबर से वेंटिलेटर पर है।
आप समय-समय पर विदेश में फंसे भारतीयों की मदद करते रहे हैं। कृपया राहुल के परिवार की मदद के लिए भी आगे आएं।
@PremBhandariNYC